Bihar Board Class 12th History : प्रिय विद्यार्थीयों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal For Bihar Board Exams) आपके लिए लाया है BSEB Class 12th भूगोल “8) परिवहन एवं संचार” का One liner Objective & Subjective Questions
One Liner Objectives
1. व्यक्तियों और वस्तुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक वहन करने की सेवा या सुविधा को क्या कहते हैं ? उत्तर — परिवहन
2. पाइपलाइनें किन पदार्थों का परिवहन करती है ? उत्तर — पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और तरल पदार्थों का
3. परिवहन जाल क्या होता है ? उत्तर — अनेक स्थान जिन्हें परस्पर मार्गों की श्रेणियों द्वारा जोड़ दिए जाने पर जिस प्रारूप का निर्माण होता है उसे परिवहन जाल कहते हैं।
4. विश्व परिवहन की प्रमुख विधाएँ है ? उत्तर — स्थल, जल, वायु और पाइपलाइन
5. संभवतः प्रथम सार्वजनिक रेलमार्ग कब प्रारंभ हुआ था ? उत्तर — 1825 में उत्तरी इंग्लैंड के स्टॉकटन और डर्लिंग्टन स्थानों के मध्य
6. तीव्र ढाल वाले पर्वतों और खानों में, जहाँ सड़क निर्माण उपयुक्त नहीं होता, किस प्रकार के परिवहन पाया जाता है ? उत्तर — रज्जूमार्ग एवं तार गाड़ियाँ
7. उत्तरी अमेरिका, उत्तरी यूरोप और साइबेरिया के हिमाच्छादित मैदानों में स्लेज को खींचने के लिए किसका प्रयोग किया जाता है ? उत्तर — कुत्तों एवं रेंडियरों का
8. अमेरिका में महामार्गों का घनत्व कितना है ? उत्तर — 0.65 km प्रतिवर्ग km
9. ट्रांस-कनाडियन महामार्ग जोड़ता है ? उत्तर — पश्चिमी तट पर स्थित ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के वैंकूवर स्थान को पूर्वी तट पर स्थित न्यूफाउंडलैंड प्रांत के सेंटजॉन नगर से
10. अलास्का राजमार्ग जोड़ता है ? उत्तर — कनाडा के एडमंटन को अलास्का के एंकॉरेज से
11. पान-अमेरिकन महामार्ग से जुड़े हुए हैं ? उत्तर — दक्षिणी अमेरिका, मध्य अमेरिका के देश और संयुक्त राज्य अमेरिका तथा कनाडा
12. मास्को-ब्लाडीवोस्टक महामार्ग किस देश में है ? उत्तर — रूस
13. अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के सहारे बनाई गई सड़कों को क्या कहा जाता है ? उत्तर — सीमावर्ती सड़कें
14. रेल लाइनों की चौड़ाई (गेज) को सामान्यतया वर्गीकृत किया जाता है ? उत्तर — बड़ी (1.5 m से अधिक), मानक (1.44 m), मीटर लाइन (1 m) और छोटी लाइन
15. मानक लाइन का उपयोग किस देश में किया जाता है ? उत्तर — ब्रिटेन में
16. विश्व का सघनतम रेल तंत्र पाया जाता है ? उत्तर — यूरोप में (बेल्जियम में रेल घनत्व सर्वाधिक)
17. यूरोप में लगभग कितनी लंबे रेलमार्ग है ? उत्तर — लगभग 4 लाख 40 हज़ार कि.मी.
18. इंग्लैंड में स्थित यूरो टनल ग्रुप द्वारा प्रचालित सुरंग मार्ग किसको जोड़ता है ? उत्तर — लंदन को पेरिस से
19. उत्तरी अमेरिका में सर्वाधिक विस्तृत रेलमार्ग तंत्र हैं, जो विश्व के कुल रेलमार्गों का लगभग कितना प्रतिशत है ? उत्तर — 40%
20. आस्ट्रेलिया में लगभग 40,000 कि.मी. लंबे रेलमार्ग हैं, जिसका 25% अकेले कहाँ पाया जाता है ? उत्तर — न्यू साउथ वेल्स में
21. पश्चिमी-पूर्वी आस्ट्रेलिया राष्ट्रीय रेलमार्ग कहाँ से कहाँ तक जाती है ? उत्तर — पर्थ से सिडनी तक
22. दक्षिणी अमेरिका में रेलमार्ग किन दो प्रदेशों में सघन हैं ? उत्तर — अर्जेंटिना के पंपास तथा ब्राजील के कॉफी उत्पादक प्रदेश
23. महाद्वीप पारीय रेलमार्ग जो एंडीज पर्वतों के पार 3900 मीटर की ऊँचाई पर अवस्थित उसप्लाटा दर्रे से गुजरता हुआ किसे मिलाता है ? उत्तर — ब्यूनसआयर्स को वालपैराइज़ो से
24. अफ्रीका में केवल 40,000 कि.मी. लंबे रेलमार्ग हैं, जिनमें से अकेले दक्षिण अफ्रीका में कितना पाया जाता है ? उत्तर — 18,000 कि.मी.
25. बेंगुएला रेलमार्ग जोड़ता है ? उत्तर — अंगोला से कटंगा
26. तंजानिया रेलमार्ग कहाँ तक जाती है ? उत्तर — जांबिया ताम्र पेटी से तट पर स्थित दार-ए-सलाम तक
27. ब्लू ट्रेन कहाँ से कहाँ तक जाता है ? उत्तर — केपटाउन से प्रेटोरिया तक
28. पार-साइबेरियन रेलमार्ग कहाँ से कहाँ तक जाता है ? उत्तर — सेंट पीटर्सबर्ग से मास्को, कज़ान, ट्यूमिन, नोवोसिबिर्स्क, चिता और ख्रबरोवस्क होते हुए ब्लाडिवोस्टक तक
29. विश्व का सर्वाधिक लंबा (9,322 km) दोहरे पथ से युक्त विद्युतीकृत पारमहाद्वीपीय रेलमार्ग है ? उत्तर — पार-साइबेरियन रेलमार्ग
30. पार-कैनेडियन रेलमार्ग कहाँ से कहाँ तक जाता है ? उत्तर — हैलिफैक्स से मॉन्ट्रियल, ओटावा, विनिपेग और कलगैरी होते हुए वैंकूवर तक
31. पार-कैनेडियन रेलमार्ग की लंबाई कितनी है ? उत्तर — 7,050 km
32. पार-कैनेडियन रेलमार्ग का निर्माण कब किया गया था ? उत्तर — 1886
33. कनाडा की आर्थिक धमनी है ? उत्तर — पार-कैनेडियन रेलमार्ग
34. संघ और प्रशांत रेलमार्ग कहाँ से कहाँ तक जाता है ? उत्तर — न्यूयार्क से क्लीवलैंड, शिकागो, ओमाहा, इवांस, ऑग्डन और सैक्रामेंटो होते हुए सान फ्रांसिस्को तक
35. आस्ट्रेलियाई पारमहाद्वीपीय रेलमार्ग कहाँ से कहाँ तक जाता है ? उत्तर — पर्थ से कलगुर्ली, ब्रोकन हिल और पोर्ट ऑगस्ता होते हुए सिडनी तक
36. ओरिएंट एक्सप्रेस कहाँ से कहाँ तक जाता है ? उत्तर — पेरिस से स्ट्रैस्बर्ग, म्युनिख, विएना, बुडापेस्ट और बेलग्रेड होते हुए इस्तांबुल तक
37. जल परिवहन को किन दो मार्गों में विभक्त किया जाता है ? उत्तर — समुद्री और आंतरिक जल मार्ग
38. उत्तरी अटलांटिक समुद्री मार्ग विश्व के किन दो प्रदेशों को मिलाता है ? उत्तर — उत्तर-पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका और पश्चिमी यूरोप को
39. विश्व का एक चौथाई विदेशी व्यापार किस मार्ग द्वारा परिवहित होता है ? उत्तर — उत्तरी अटलांटिक समुद्री मार्ग
40. किस समुद्री मार्ग को ‘वृहद् ट्रंक मार्ग’ भी कहा जाता है ? उत्तर — उत्तरी अटलांटिक समुद्री मार्ग
41. पोर्ट सईद, अदन, मुंबई, कोलंबो और सिंगापुर किस मार्ग की महत्वपूर्ण पत्तन है ? उत्तर — भूमध्यसागर-हिंदमहासागरीय समुद्री मार्ग
42. स्वेज नहर के निर्माण से पहले उत्तमाशा अंतरीप समुद्री मार्ग किसे जोड़ता था ? उत्तर — लिवरपुल और कोलंबो को
43. दक्षिणी अटलांटिक समुद्री मार्ग किसे मिलाता है ? उत्तर — पश्चिमी यूरोपीय और पश्चिमी अफ्रीकी देशों को दक्षिण अमेरिका में ब्राजील, अर्जेंटिना और उरुग्वे से
44. उत्तरी प्रशांत समुद्री मार्ग किसे जोड़ता है ? उत्तर — उत्तरी अमेरिका के पश्चिमी तट पर स्थित पत्तनों (वैंकूवर, सीएटल, पोर्टलैंड, सान-फ्रांसिको) एशिया के पत्तनों (याकोहामा, कोबे, शंघाई, हांग-कांग, मनीला, सिंगापुर) से
45. दक्षिणी प्रशांत समुद्री मार्ग किसे जोड़ता है ? उत्तर — पश्चिमी यूरोप और उत्तरी अमेरिका को आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और पनामा नहर से होते हुए प्रशांत महासागर में प्रकीर्णित द्वीपों से
46. लंबी तटरेखा वाले देशों (अमेरिका, चीन, भारत) के लिए एक सुगम विधि है ? उत्तर — तटवर्ती नौ परिवहन
47. मिस्र में उत्तर में पोर्ट सईद एवं दक्षिण में स्थित पोर्ट स्वेज के मध्य भूमध्य सागर एवं लाल सागर को जोड़ने हेतु किस नहर का निर्माण किया गया था ? उत्तर — स्वेज नहर (लगभग 160 km लंबी तथा 11 से 15 m गहरी)
48. स्वेज नहर किसे जोड़ता है ? उत्तर — भूमध्यसागर को लाल सागर से
49. स्वेज नहर का निर्माण कब हुआ था ? उत्तर — 1869 में
50. पनामा नहर किसे जोड़ता है ? उत्तर — पूर्व में अटलांटिक महासागर को पश्चिम में प्रशांत महासागर से
51. पनामा नहर का निर्माण पनामा जलडमरूमध्य के आर-पार पनामा नगर एवं कोलोन के बीच किसके द्वारा किया गया था ? उत्तर — संयुक्त राज्य अमेरिका
52. पनामा नहर की लंबाई कितनी है ? उत्तर — लगभग 72 km (नहर में कुल छः जलबंधक तंत्र है)
53. राइन जलमार्ग जोड़ता है ? उत्तर — नीदरलैंड के रोटरर्डम को स्विट्जरलैंड के बेसल से (700 km)
54. राइन नदी प्रवाहित होती है ? उत्तर — जर्मनी और नीदरलैंड से
55. डेन्यूब जलमार्ग अपनी सेवाएँ प्रदान करता है ? उत्तर — पूर्वी यूरोपीय भाग को
56. डेन्यूब नदी कहाँ तक नौकायन योग्य है ? उत्तर — टारना सेविरिन
57. वोल्गा जलमार्ग किस देश की सर्वाधिक महत्वपूर्ण जलमार्ग है ? उत्तर — रूस
58. वृहद झीलें सेंट लारेंस समुद्रीमार्ग कहाँ स्थित है ? उत्तर — उत्तरी अमेरिका
59. डुलुभ और बुफालो पत्तन स्थित है ? उत्तर — वृहद झीलें सेंट लारेंस समुद्रीमार्ग पर
60. मिसीसिपी-उनोहियो जलमार्ग किसे जोड़ता है ? उत्तर — संयुक्त राज्य अमेरिका के आंतरिक भागों को दक्षिण में मैक्सिको की खाड़ी के साथ
61. परिवहन का तीव्रतम साधन है ? उत्तर — वायु परिवहन
62. वर्तमान समय में विश्व में कोई भी स्थान कितने घंटे से अधिक की दूरी पर नहीं है ? उत्तर — 35
63. विश्व के कुल वायुमार्गों के 60% भाग का प्रयोग अकेला कौन करता है ? उत्तर — संयुक्त राज्य अमेरिका
64. संयुक्त राज्य अमेरिका का एक प्रसिद्ध पाइपलाईन है जो मैक्सिको की खाड़ी में स्थित तेल के कुओं से उत्तर-पूर्वी राज्यों में तेल ले जाती है ? उत्तर — ‘बिंग इंच’
65. किसके द्वारा अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में अग्रणी शोध किया गया है ? उत्तर — संयुक्त राज्य अमेरिका और पूर्व सोवियत संघ
66. आर्यभट्ट का प्रक्षेपण कब हुआ था ? उत्तर — 19 अप्रैल 1979
67. भास्कर-1 का प्रक्षेपण कब हुआ था ? उत्तर — 1979
68. रोहिणी का प्रक्षेपण कब हुआ था ? उत्तर — 1980
69. एप्पल (एरियन पैसेंजर पे लोड एक्सपेरीमेंट) का प्रक्षेपण 18 जून 1981 को किस रॉकेट के द्वारा हुआ ? उत्तर — एरियन
– : समाप्त : –
