Bihar Board Class 12th History : प्रिय विद्यार्थीयों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal For Bihar Board Exams) आपके लिए लाया है BSEB Class 12th भूगोल “5) प्राथमिक क्रियाएँ” का One liner Objective & Subjective Questions
One Liner Objectives
1. मानव के वैसे कार्यकलापों को क्या कहते हैं जिनसे आय प्राप्त होती है ? उत्तर — आर्थिक क्रिया
2. आर्थिक क्रियाओं को मुख्यतः कितने वर्गों में विभाजित किया जाता है ? उत्तर — चार (प्राथमिक, द्वितीयक, तृतीयक एवं चतुर्थ क्रियाएँ)
3. प्राथमिक क्रियाओं में क्या सम्मिलित किया जाता है ? उत्तर — आखेट, भोजन संग्रह, पशुचारण, मछली पकड़ना, वनों से लकड़ी काटना, कृषि एवं खनन कार्य
4. प्राथमिक कार्यकलाप करने वाले लोगों का कार्य क्षेत्र घर से बाहर होने के कारण क्या कहलाते हैं ? उत्तर — लाल कॉलर श्रमिक
5. आदिमकालीन मानव का जीवन-निर्वाह किन दो कार्यों द्वारा होता था ? उत्तर — पशुओं का आखेट कर, जंगलों से खाने योग्य जंगली पौधे एवं कंद-मूल आदि को एकत्रित कर
6. प्राचीनतम ज्ञात आर्थिक क्रियाएँ है ? उत्तर — भोजन संग्रह एवं आखेट
7. भोजन संग्रह विश्व के किन दो भागों में किया जाता है ? उत्तर — उच्च अक्षांश के क्षेत्र जिसमें उत्तरी कनाडा, उत्तरी यूरेशिया एवं दक्षिणी चिली तथा ii) निम्न अक्षांश के क्षेत्र जिसमें अमेजन बेसिन, उष्णकटिबंधीय अफ्रीका, आस्ट्रेलिया एवं दक्षिणी पूर्वी एशिया का आंतरिक प्रदेश
8. छाल का उपयोग किसलिए होता है ? उत्तर — कुनैन, चमड़ा तैयार करना एवं कार्क के लिए
9. पत्तियों का उपयोग किसलिए होता है ? उत्तर — पेय पदार्थ, दवाइयाँ एवं कांतिवर्द्धक वस्तुएँ बनाने के लिए
10. रेशे का उपयोग किसलिए होता है ? उत्तर — कपड़ा बनाने के लिए
11. दृढ़फल का उपयोग किसलिए होता है ? उत्तर — भोजन एवं तेल के लिए
12. तने का उपयोग किसलिए होता है ? उत्तर — रबड़, बलाटा, गोंद व राल बनाने के लिए
13. चुविंगगम को चूसने के बाद शेष बचे भाग को क्या कहते हैं ? उत्तर — चिकल
14. चुविंगगम किससे बनता है ? उत्तर — जेपोटा वृक्ष के दूध से
15. आखेट पर निर्भर रहने वाले समूह ने जब ये महसूस किया कि केवल आखेट से जीवन का भरण-पोषण नहीं किया जा सकता है तब मानव ने किसके विषय में सोचा था ? उत्तर — पशुपालन व्यवसाय
16. चलवासी पशुचारक अपने भोजन, वस्त्र, शरण, औजार एवं यातायात के लिए किस पर निर्भर रहता था ? उत्तर — पशुओं पर
17. उष्णकटिबंधीय अफ्रीका में किस पशु को पाला जाता है ? उत्तर — गाय-बैल
18. सहारा एवं एशिया के मरुस्थलों में किस पशु को पाला जाता है ? उत्तर — भेड़, बकरी एवं ऊँट
19. तिब्बत एवं एंडीज के पर्वतीय भागों में किस पशु को पाला जाता है ? उत्तर — यॉक व लामा
20. आर्कटिक और उप उत्तरी ध्रुवीय क्षेत्रों में किस पशु को पाला जाता है ? उत्तर — रेंडियर
21. चलवासी पशुचारण के तीन प्रमुख क्षेत्र है ? उत्तर — उत्तरी अफ्रीका के एटलांटिक तट से अरब प्रायद्वीप होता हुआ मंगोलिया एवं मध्य चीन तक, यूरोप तथा एशिया के टुंड्रा प्रदेश, दक्षिणी गोलार्द्ध में दक्षिणी पश्चिमी अफ्रीका एवं मेडागास्कर द्वीप
22. चलवासी पशुचारकों का गर्मियों में मैदानी भाग से पर्वतीय चरागाह की ओर एवं शीत में पर्वतीय भाग से मैदानी चरागाहों की ओर होने वाली गतिविधि को क्या कहा जाता है ? उत्तर — ऋतुप्रवास
23. गुज्जर, बकरवाल, गद्दी एवं भूटिया जैसे चलवासी पशुचारक भारत के किस क्षेत्र में पाये जाते हैं ? उत्तर — हिमालय के पर्वतीय क्षेत्रों में
24. वर्तमान में चलवासी पशुचारकों की संख्या घटने के दो कारण हैं ? उत्तर — राजनीतिक सीमाओं का अधिरोपण, कई देशों द्वारा नई बस्तियों की योजना बनाना
25. चलवासी पशुचारण की अपेक्षा वाणिज्य पशुधन पालन होता है ? उत्तर — अधिक व्यवस्थित एवं पूँजी प्रधान
26. वाणिज्य पशुधन पालन किस संस्कृति से प्रभावित है ? उत्तर — पश्चिमी
27. वाणिज्य पशुधन पालन से प्राप्त मांस, खालें एवं ऊन को क्या किया जाता है ? उत्तर — वैज्ञानिक ढंग से संसाधित एवं डिब्बा बंद कर विश्व के बाजारों में निर्यात कर दिया जाता है
28. विश्व के किन देशों में वाणिज्य पशुधन पालन किया जाता है ? उत्तर — न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, युरुग्वे एवं संयुक्त राज्य अमेरिका
29. कृषि की प्रमुख प्रणाली है ? उत्तर — निर्वाह कृषि, स्थानांतरणशील कृषि
30. निर्वाह कृषि को किन दो भागों में वर्गीकृत किया जाता है ? उत्तर — आदिकालीन निर्वाह कृषि या स्थानांतरणशील कृषि और गहन निर्वाह कृषि
31. आदिकालीन निर्वाह कृषि का क्षेत्र है ? उत्तर — अफ्रीका, दक्षिणी एवं मध्य अमेरिका का उष्णकटिबंधीय भाग एवं दक्षिणी पूर्वी एशिया
32. स्थानांतरणशील कृषि को कर्तन एवं दहन कृषि क्यों कहते हैं ? उत्तर — इसमें वनस्पति को जला दिया जाता है एवं जली हुई राख की परत उर्वरक का कार्य करती है।
33. झूम कृषि को उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में किन अलग-अलग नामों से जाना जाता है ? उत्तर — भारत के उत्तरी पूर्वी राज्यों में झूमिंग, मध्य अमेरिका एवं मैक्सिको में मिल्पा एवं मलेशिया व इंडोनेशिया में लादांग
34. गहन निर्वाह कृषि का क्षेत्र है ? उत्तर — मानसून एशिया के घने बसे देशों में
35. गहन निर्वाह कृषि के दो प्रकार हैं ? उत्तर — i) चावल प्रधान गहन निर्वाह कृषि ii) चावल रहित गहन निर्वाह कृषि
36. यूरोपीय देशों ने अपने उपनिवेशों में किस प्रकार के कृषि का शुरूआत की थी ? उत्तर — रोपण कृषि
37. यूरोपीय उपनिवेशों ने अपने अधीन उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में किस प्रकार के पौधे लगाई थी ? उत्तर — चाय, कॉफी, कोको, रबड़, कपास, गन्ना, केले एवं अनन्नास
38. पश्चिमी अफ्रीका में कॉफी एवं कोकोआ की पौध किसने लगाई थी ? उत्तर — फ्रांसवासियों ने
39. भारत एवं लंका में चाय के बाग, मलेशिया में रबड़ के बाग एवं पश्चिमी द्वीप समूह में गन्ना एवं केले के बाग किसने विकसित किए थे ? उत्तर — ब्रिटेनवासियों ने
40. फिलीपाइंस में नारियल व गन्ने के बाग़ान किसने लगाए थे ? उत्तर — स्पेन एवं अमेरिकावासियों ने
41. इंडोनेशिया में एक समय गन्ने की कृषि में किसका एकाधिकार था ? उत्तर — हॉलैंडवासियों (डचों) का
42. ब्राजील में कॉफी के बागान को क्या कहा जाता है ? उत्तर — फेज़ेंड़ा
43. विस्तृत वाणिज्य अनाज कृषि किन प्रदेशों में की जाती है ? उत्तर — मध्य अक्षांशों के आंतरिक अर्ध शुष्क प्रदेशों में
44. विस्तृत वाणिज्य अनाज कृषि का क्षेत्र है ? उत्तर — यूरेशिया के स्टेपीज, उत्तरी अमेरिका के प्रेयरीज, अर्जेंटीना के पंपाज, दक्षिणी अफ्रीका के वेल्डस, आस्ट्रेलिया के डाउंस एवं न्यूजीलैंड के केंटरबरी के मैदान में
45. विस्तृत वाणिज्य अनाज कृषि की मुख्य फसल कौन है ? उत्तर — गेहूँ (अन्य फसलें मक्का, जौ, राई एवं जई)
46. मिश्रित कृषि विश्व के किन भागों में की जाती है ? उत्तर — उत्तरी पश्चिमी यूरोप, उत्तरी अमेरिका का पूर्वी भाग, यूरेशिया के कुछ भाग एवं दक्षिणी महाद्वीपों के समशीतोष्ण अक्षांश वाले भागों में
47. दुधारु पशुओं के पालन-पोषण का सर्वाधिक उन्नत एवं दक्ष प्रकार हैं ? उत्तर — डेरी कृषि
48. डेरी कृषि के तीन प्रमुख क्षेत्र है ? उत्तर — i) उत्तरी पश्चिमी यूरोप, ii) कनाडा एवं iii) न्यूजीलैंड, दक्षिणी पूर्वी आस्ट्रेलिया एवं तस्मानिया
49. खट्टे फलों की आपूर्ति करने में कौन क्षेत्र महत्वपूर्ण है ? उत्तर — भूमध्यसागरीय, दक्षिणी कैलीफोर्निया, मध्यवर्ती चिली, दक्षिणी अफ्रीका का दक्षिणी पश्चिमी भाग एवं आस्ट्रेलिया के दक्षिण व दक्षिण पश्चिम भाग
50. भूमध्यसागरीय क्षेत्र की विशेषता है ? उत्तर — अंगूर की कृषि
51. भूमध्यसागरीय क्षेत्र के कई देशों में अच्छे किस्म के अंगूरों से किसका उत्पादन किया जाता है ? उत्तर — उच्च गुणवत्ता वाली मदिरा का
52. निम्न श्रेणी के अंगूरों को सुखाकर क्या बनाई जाती हैं ? उत्तर — मुनक्का एवं किशमिश
53. अंजीर एवं जैतून को उत्पन्न किया जाता है ? उत्तर — भूमध्यसागरीय क्षेत्रों में
54. सब्जी खेती एवं उद्यान कृषि कहाँ अधिक विकसित है ? उत्तर — उत्तरी पश्चिमी यूरोप, संयुक्त राज्य अमेरिका के उत्तरी पूर्वी भाग एवं भूमध्यसागरीय प्रदेश में
55. नीदरलैंड किसके उत्पादन में विशिष्टीकरण रखता है ? उत्तर — पुष्प उत्पादन
56. “ट्यूलिप” क्या है ? उत्तर — एक प्रकार का फूल
57. जिन प्रदेशों में कृषक केवल सब्जियाँ पैदा करता है वहाँ इसको क्या नाम दिया जाता है ? उत्तर — ट्रक कृषि
58. जब कृषकों का एक समूह अपनी कृषि से अधिक लाभ कमाने के लिए स्वेच्छा से एक सहकारी संस्था बनाकर कृषि कार्य संपन्न करे तब उसे क्या कहते हैं ? उत्तर — सहकारी कृषि
59. सहकारी आंदोलन कब प्रारंभ हुआ था ? उत्तर — एक शताब्दी पूर्व
60. सहकारी आंदोलन किन देशों में सफलतापूर्वक चला ? उत्तर — डेनमार्क, नीदरलैंड, बेल्जियम, स्वीडन एवं इटली
61. किस देश में सहकारी कृषि का सफल परीक्षण किया गया है ? उत्तर — डेनमार्क
62. किस कृषि का आधारभूत सिद्धांत यह होता है कि इसमें उत्पादन के साधनों का स्वामित्व संपूर्ण समाज एवं सामूहिक श्रम पर आधारित होता है ? उत्तर — सामूहिक कृषि
63. सामूहिक कृषि की शुरूआत कहाँ हुआ था ? उत्तर — पूर्व सोवियत संघ में
64. सामूहिक कृषि को सोवियत संघ में क्या नाम दिया गया था ? उत्तर — कोलखहोज़
65. प्राचीन काल में खनिजों का उपयोग किस लिए होता था ? उत्तर — औजार बनाने, बर्तन बनाने एवं हथियार बनाने में
66. उपस्थिति की अवस्था एवं अयस्क की प्रकृति के आधार पर खनन के दो प्रकार हैं ? उत्तर — धरातलीय एवं भूमिगत खनन
67. किस खनन को विवृत खनन भी कहा जाता है ? उत्तर — धरातलीय खनन को
68. फूलों की कृषि कहलाती है ? उत्तर — पुष्पोत्पादन
– : समाप्त : –
