Bihar Board Class 12th History : प्रिय विद्यार्थीयों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal For Bihar Board Exams) आपके लिए लाया है BSEB Class 12th भूगोल “4) मानव विकास” का One liner Objective & Subjective Questions
One Liner Objectives
1. वृद्धि और विकास दोनों समय के संदर्भ में किसको इंगित करते हैं ? उत्तर — परिवर्तन को
2. वृद्धि का अर्थ है ? उत्तर — मात्रात्मक परिवर्तन और मूल्य निरपेक्ष
3. विकास का अर्थ है ? उत्तर — गुणात्मक परिवर्तन और मूल्य सापेक्ष
4. विकास तब तक नहीं हो सकता है ? उत्तर — जब तक वर्तमान दशाओं में वृद्धि न हो
5. मानव विकास की अवधारणा का प्रतिपादन किसके द्वारा किया गया था ? उत्तर — डॉ० महबूब-उल-हक
6. डॉ० महबूब-उल-हक ने मानव विकास सूचकांक कब निर्मित किया था ? उत्तर — 1990
7. नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन ने विकास का मुख्य ध्येय किसे माना है ? उत्तर — स्वतंत्रता में वृद्धि को
8. बाल लिंग अनुपात में गिरावट के मुद्दे को संबोधित करने के लिए भारत सरकार ने किस कार्यक्रम को शुरू किया है ? उत्तर — बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ
9. मानव विकास के चार स्तंभ कौन-कौन हैं ? उत्तर — समता, सतत पोषणीयता, उत्पादकता और सशक्तीकरण
10. समता का आशय क्या है ? उत्तर — प्रत्येक व्यक्ति को उपलब्ध अवसरों के लिए समान पहुँच की व्यवस्था करना
11. निर्वहन का अर्थ है ? उत्तर — अवसरों की उपलब्धता में निरंतरता
12. सतत पोषणीय का क्या अर्थ है ? उत्तर — प्रत्येक पीढ़ी को समान अवसर मिले
13. उत्पादकता का अर्थ है ? उत्तर — मानव श्रम उत्पादकता अथवा मानव कार्य के संदर्भ में उत्पादकता
14. सशक्तीकरण का अर्थ है ? उत्तर — अपने विकल्प चुनने के लिए शक्ति प्राप्त करना
15. मानव विकास के उपागम है ? उत्तर — आय, कल्याण, न्यूनतम आवश्यकता, क्षमता
16. अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन ने किन छः न्यूनतम आवश्यकताओं की पहचान की है ? उत्तर — स्वास्थ्य, शिक्षा, भोजन, जलापूर्ति, स्वच्छता और आवास
17. मानव विकास के किस उपागम का संबंध प्रो० अमर्त्य सेन से है ? उत्तर — क्षमता उपागम का
18. मानव विकास सूचकांक किसके आधार पर देशों का क्रम तैयार करता है ? उत्तर — स्वास्थ्य, शिक्षा और संसाधनों तक पहुँच जैसे प्रमुख क्षेत्रों में निष्पादन के
19. मानव विकास सूचकांक सभी देशों को कैसा स्कोर देता है ? उत्तर — 0 से 1 के बीच के
20. मानव विकास सूचकांक किन तीन आयामों के आधार पर बनाया जाता है ? उत्तर — जीवन-प्रत्याशा, शिक्षा प्राप्ति, जीवन स्तर या प्रति व्यक्ति आय
21. मानव विकास सूचकांक में प्रत्येक आयाम को कितनी भारिता दी जाती है ? उत्तर — 1/3
22. मानव विकास का स्तर अधिक होता है ? उत्तर — स्कोर 1 के जितना निकट होता है
23. मानव विकास सूचकांक और गरीबी सूचकांक किसके द्वारा प्रयुक्त मानव विकास मापन के दो महत्वपूर्ण सूचकांक है ? उत्तर — UNDP
24. किस देश ने सकल राष्ट्रीय प्रसन्नता (GNH) को देश की प्रगति का आधिकारिक माप घोषित किया है ? उत्तर — भूटान
25. अर्जित मानव विकास स्कोर के आधार पर देशों को कितने समूहों में वर्गीकृत किया जाता है ? उत्तर — i) अति उच्च (0.800 से ऊपर), ii) उच्च (0.700-0.799 के बीच), iii) मध्यम (0.550-0.699 के बीच), निम्न (0.549 से नीचे)
26. मानव विकास सूचकांक के शीर्ष 10 देश है ? उत्तर — नार्वे, आयरलैंड, स्विट्जरलैंड, हांगकांग, आइसलैंड, जर्मनी, स्वीडन, आस्ट्रेलिया, नीदरलैंड, डेनमार्क
27. उच्च मानव विकास स्कोर वाले देश कहाँ अवस्थित है ? उत्तर — यूरोप में (औद्योगिकृत पश्चिमी विश्व का प्रतिनिधित्व)
– : समाप्त : –
