Bihar Board Class 12th Political Science : प्रिय विद्यार्थीयों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal For Bihar Board Exams) आपके लिए लाया है NCERT Class 12th स्वतंत्र भारत में राजनीति “8) क्षेत्रीय आकांक्षाएँ (Regional Aspirations)” का Objective & Subjective Answer Questions
One Liner Objectives
1. जम्मू और कश्मीर को किस अनुच्छेद के अंतर्गत विशेष दर्जा दिया गया था ? उत्तर — अनुच्छेद 370
2. जम्मू और कश्मीर किन तीन सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों से बना हुआ है ? उत्तर — जम्मू, कश्मीर और लद्दाख
3. जम्मू क्षेत्र में छोटी पहाड़ियाँ और मैदानी भाग हैं। इसमें मुख्य रूप से कौन रहते हैं ? उत्तर — हिंदू
4. कश्मीर क्षेत्र में मुख्य रूप से कश्मीर घाटी है। इसमें मुख्य रूप से कौन रहते हैं ? उत्तर — मुसलमान
5. लद्दाख मुख्य रूप से पहाड़ी क्षेत्र है। इसमें कौन रहते हैं ? उत्तर — बौद्ध और मुसलमान
6. जम्मू और कश्मीर रियासत के शासक कौन थे ? उत्तर — महाराजा हरि सिंह
7. नेशनल कांफ्रेंस कैसा संगठन था ? उत्तर — धर्मनिरपेक्ष
8. नेशनल कांफ्रेंस के शेख अब्दुल्ला किनके व्यक्तिगत मित्र थे ? उत्तर — नेहरू के
9. पाकिस्तान ने कश्मीर पर कब्जा करने के लिए अपनी तरफ से कबायली घुसपैठिए कब भेजे थे ? उत्तर — अक्टूबर 1947 में
10. भारत ने महाराजा हरि सिंह को सैनिक सहायता तभी दी जब ? उत्तर — महाराजा ने भारत सरकार के साथ विलय प्रपत्र पर हस्ताक्षर किए
11. संयुक्त राष्ट्र संघ ने कश्मीर मामले को निपटाने के लिए एक तीन चरणों वाली प्रक्रिया की अनुशंसा कब की थी ? उत्तर — 21 अप्रैल 1948
12. ‘उत्तर हर दिन बढ़ता जाए, दक्षिण दिन-दिन घटता जाए’ यह लोकप्रिय नारा किस आंदोलन का है ? उत्तर — द्रविड़ आंदोलन
13. द्रविड़ आंदोलन की बागडोर किनके हाथों में थी ? उत्तर — तमिल समाज सुधारक ई.वी. रामास्वामी नायकर ‘पेरियार’
14. ‘उत्तर भारतीय लोग एवं ब्राह्मण द्रविड़ों से अलग आर्य हैं’ इस मत का प्रतिपादन किसने किया है ? उत्तर — पेरियार
15. शेख अब्दुल्ला को जम्मू-कश्मीर के प्रधानमंत्री पद से कब पदच्युत कर कैद कर लिया गया था ? उत्तर — 1953 में (1964 तक पुनः 1965-68 तक कारावास)
16. शेख अब्दुल्ला और इंदिरा गांधी के साथ समझौता कब हुआ था ? उत्तर — 1974 में (समझौते के बाद मुख्यमंत्री बने)
17. जम्मू और कश्मीर के संविधान में कब परिवर्तन कर राज्य के प्रधानमंत्री का पदनाम बदलकर मुख्यमंत्री कर दिया गया था ? उत्तर — 1965
18. जम्मू-कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री कौन बने थे ? उत्तर — गुलाम मोहम्मद सादिक (कांग्रेस)
19. शेख अब्दुल्ला के पुत्र का नाम क्या है ? उत्तर — फारूक अब्दुल्ला → बेटे उमर अब्दुल्ला
20. कश्मीरी पंडितों को जम्मू और कश्मीर से कब पलायन करने पर मजबूर होना पड़ा ? उत्तर — 1990 के आस-पास
21. जम्मू कश्मीर में 2014 में हुई चुनाव में किसकी सरकार सत्ता में आई ? उत्तर — PDP और BJP = मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद
22. अप्रैल, 2016 में जम्मू कश्मीर राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री कौन बनी थी ? उत्तर — महबूबा मुफ्ती
23. बीजेपी द्वारा मुफ्ती सरकार को दिया गया समर्थन कब ले लिया गया था ? उत्तर — जून, 2018
24. अनुच्छेद 370 को कब समाप्त कर दिया गया था ? उत्तर — 5 अगस्त 2019 को जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम 2019 द्वारा
25. सिखों की राजनीतिक शाखा के रूप में अकाली दल का गठन कब हुआ था ? उत्तर — 1920 के दशक में
26. मास्टर तारा सिंह कौन थे ? उत्तर — अकाली आंदोलन के नेता
27. ‘पंजाबी सूबा’ के गठन का आंदोलन किसने चलाया था ? उत्तर — अकाली दल ने
28. आनंदपुर साहिब प्रस्ताव कब पारित हुआ था ? उत्तर — 1973 में (इस प्रस्ताव में क्षेत्रीय स्वायत्तता की बात उठायी गई थी)
29. ‘खालिस्तान’ नामक देश बनाने की वकालत किसने की थी ? उत्तर — सिख चरमपंथियों ने (प्रमुख भिंडरावाले)
30. ‘खालिस्तान’ नामक देश की माँग करने वाले उग्रवादियों ने कहाँ अपना मुख्यालय बनाया था ? उत्तर — स्वर्णमंदिर में
31. सिखों के तीर्थ स्वर्णमंदिर कहाँ स्थित है ? उत्तर — अमृतसर में
32. भारत सरकार द्वारा स्वर्णमंदिर में की गई सैन्य कार्रवाई का कूट नाम क्या था ? उत्तर — ऑपरेशन ब्लू स्टार
33. भारत सरकार ने ऑपरेशन ब्लू स्टार कब चलाया था ? उत्तर — जून, 1984
34. सैन्य कार्रवाई में ऐतिहासिक स्वर्णमंदिर को क्षति पहुँचने से किनकी भावनाओं को गहरी चोट लगी ? उत्तर — सिखों की
35. अधिकतर सिखों ने सैन्य-अभियान को क्या माना ? उत्तर — अपने धर्म-विश्वास पर हमला
36. प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उन्हीं के दो सिख अंगरक्षकों ने कब गोली मार कर हत्या कर दी थी ? उत्तर — 31 अक्तूबर 1984
37. किस प्रधानमंत्री ने 2005 में संसद में सिखों के रक्तपात पर अफसोस जताया और सिख-विरोधी हिंसा के लिए देश से माफी मांगी थी ? उत्तर — डॉ मनमोहन सिंह
38. राजीव गांधी लोंगोवाल समझौता अथवा पंजाब समझौता कब हुआ था ? उत्तर — जुलाई 1985 में
39. पंजाब समझौता किनके बीच हुआ था ? उत्तर — राजीव गांधी और तत्कालीन अकाली दल के अध्यक्ष हरचंद सिंह लोंगोवाल
40. पूर्वोत्तर भारत में सात राज्य हैं और इन्हें क्या कहा जाता है ? उत्तर — सात बहनें (Seven sisters)
41. पूर्वोत्तर भारत में देश की कुल आबादी की कितनी फीसदी आबादी निवास करती हैं ? उत्तर — 4%
42. नागालैंड राज्य को कब बनाया गया था ? उत्तर — 1963 में
43. मणिपुर, त्रिपुरा और मेघालय को कब राज्य बनाया गया था ? उत्तर — 1972 में
44. मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश को कब राज्य का दर्जा दिया गया था ? उत्तर — 1987 में
45. पूर्वोत्तर के राज्यों में राजनीति पर किन तीन मुद्दे हावी है ? उत्तर — स्वायत्तता की माँग, अलगाव के आंदोलन और ‘बाहरी’ लोगों का विरोध
46. पूर्वोत्तर के लोगों ने असम से अलग होने के लिए किस संगठन का गठन किया था ? उत्तर — ईस्टर्न इंडिया ट्राइबल यूनियन
47. कुछ मिजो लोगों का मानना था कि ? उत्तर — वे कभी भी ब्रिटिश इंडिया के अंग नहीं रहे इसीलिए भारत संघ से उनका कोई नाता नहीं है।
48. मिजो पर्वतीय इलाके में कब भारी अकाल पड़ा था ? उत्तर — 1959 (इस अकाल में असम सरकार समुचित प्रबंध नहीं कर पायी थी जिसके बाद अलगाववादी आंदोलन शुरू हुआ)
49. मिजो लोगों ने किसके नेतृत्व में मिजो नेशनल फ्रंट बनाया था ? उत्तर — लालडेंगा (पाकिस्तान की सरकार ने समर्थन दिया)
50. मिजो नेशनल फ्रंट ने आजादी की माँग करते हुए सशस्त्र अभियान कब शुरू किया था ? उत्तर — 1966 में
51. राजीव गांधी और लालडेंगा के बीच शांति समझौता कब हुआ था ? उत्तर — 1986 में (कुछ विशेष अधिकार के साथ मिजोरम को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया तथा लालडेंगा मुख्यमंत्री बने = आज मिजोरम पूर्वोत्तर का सबसे शांतिपूर्ण राज्य है)
52. किसके नेतृत्व में नागा लोगों के एक तबके ने 1951 में अपने को भारत से आजाद घोषित कर दिया था ? उत्तर — अंगमी जापू फिजो
53. ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (AASU) ने कब विदेशियों के विरोध में एक आंदोलन चलाया था ? उत्तर — 1979 में
54. आसू (AASU) का आंदोलन किसके खिलाफ था ? उत्तर — अवैध आप्रवासी, बंगाली और अन्य लोगों के दबदबे तथा मतदाता सूची में लाखों आप्रवासियों के नाम दर्ज कर लेने के खिलाफ
55. राजीव गांधी और आसू के बीच समझौता (असम समझौता) कब हुआ था ? उत्तर — 1985
56. ‘आसू’ और असम गण संग्राम परिषद ने साथ मिलकर किस पार्टी का निर्माण किया ? उत्तर — असम गण परिषद
57. किस राज्य के मूल निवासी खुद अपने ही प्रदेश में अल्पसंख्यक बन गए हैं ? उत्तर — त्रिपुरा
58. मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश के लोगों को किससे भय है ? उत्तर — चकमा शरणार्थियों से
59. सिक्किम के आंतरिक प्रशासन की बागडोर किसके हाथों में थी ? उत्तर — राजा चोग्याल के
60. सिक्किम को भारत के साथ जोड़ने के पक्ष में कौन पार्टी थी ? उत्तर — सिक्किम कांग्रेस (संस्थापक = काजी लैंदुप दोरजी खांगसरपा)
61. भारत का 22वाँ राज्य कौन बना था ? उत्तर — सिक्किम (1975 में)
62. किस प्रधानमंत्री ने सिंहली-तमिल समस्या को सुलझाने के लिए भारतीय शांति सेना को श्रीलंका की सरकार के अनुरोध पर श्रीलंका भेजा था ? उत्तर — राजीव गांधी
63. गोवा, दमन और दीव पर किसका शासन था ? उत्तर — पुर्तगाल का
64. गोवा को आजाद कराने हेतु भारत ने कब अपनी सेना भेजी थी ? उत्तर — दिसंबर 1961 में (दो दिन की कार्रवाई में गोवा को मुक्त करा लिया गया)
65. गोवा भारत का एक राज्य कब बना ? उत्तर — 1987 में
“क्षेत्रीय आकांक्षाएँ लोकतांत्रिक राजनीति का अभिन्न अंग हैं।”
“क्षेत्रीय आकांक्षाओं को दबाने की जगह उनके साथ लोकतांत्रिक बातचीत का तरीका अपनाना सबसे अच्छा होता है।”
“सत्ता की साझेदारी के महत्व को समझना।”
“आर्थिक विकास के एतबार से विभिन्न इलाकों के बीच असमानता हुई तो पिछड़े क्षेत्रों को लगेगा कि उनके साथ भेदभाव हो रहा है।”
– : समाप्त : –
