Class 9th भूगोल अध्याय 1 “भारत (India) — आकार और स्थिति (Location and Extent)”

Bihar Board Class 9th Geography : प्रिय विद्यार्थीयों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal For Bihar Board Exams) आपके लिए लाया है बिहार बोर्ड Class 9th भूगोल अध्याय 1 “भारत (India) — आकार और स्थिति (Location and Extent)” का Objective & Subjective Answer Question

भारत — आकार और स्थिति

• भारत दुनिया की प्राचीन सभ्यताओं में से एक है।
• विश्व की चार प्राचीन सभ्यताओं में एक सिंधु घाटी की सभ्यता भारत में ही विकसित हुई।
• विश्व में भारत ही एकमात्र ऐसा देश है जिसके नाम पर एक महासागर है।
• बिहार में स्थित वैशाली विश्व का पहला गणराज्य (republic) है।
• भारत का पश्चिमी, मध्य पूर्वी एवं दक्षिण पूर्वी एशिया के विभिन्न देशों के साथ अद्‌भुत संपर्क रहा है।

स्थिति

• भारत उत्तरी गोलार्ध में 8°4’ – 37°6’ उत्तरी अक्षांश और 68°7’ – 97°25’ पूर्वी देशांतर के बीच स्थित है।
• कर्क रेखा (23°30’N) भारत को लगभग दो समान भागों में विभाजित करती है।
• भारत का सबसे दक्षिणतम बिंदु इंदिरा प्वाइंट या पिगमिलयन प्वाइंट (निकोबार द्वीप), उतरी बिंदु इंदिरा कॉल (लद्धाख), पश्चिमी बिंदु सरक्रीक (गुजरात) एवं पूर्वी बिंदु वालांगूं (अरुणाचल प्रदेश) में स्थित है।

आकार

• भारत का आकार प्रायद्वीपीय है क्योंकि भारत के पूरब में बंगाल की खाड़ी, पश्चिम में अरब सागर और दक्षिण में हिंद महासागर है।
• भारत का क्षेत्रफल 32.8 लाख वर्ग किलोमीटर है जो विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 2.4% है।
• भारत क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से विश्व का 7 सबसे बड़ा देश है, जबकि जनसंख्या के दृष्टिकोण से विश्व का सबसे बड़ा देश है।
• क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से विश्व के 10 बड़े देश हैं —
i) रूस
ii) कनाडा
iii) USA
iv) चीन
v) ब्राजील
vi) आस्ट्रेलिया
vii) भारत
viii) अर्जेण्टीना
ix) कजाकिस्तान
x) अल्जीरिया

• जनसंख्या के दृष्टिकोण से विश्व के 10 बड़े देश हैं —
i) चीन,
ii) भारत
iii) USA
iv) इण्डोनेशिया
v) पाकिस्तान
vi) ब्राजील
vii) नाइजीरिया
viii) बांग्लादेश
ix) रूस
x) मैक्सिको

• भारत का उत्तर से दक्षिण में विस्तार 3214 km है, जबकि पूर्व से पश्चिम विस्तार 2933 km है।
• भारत की स्थल सीमा की लंबाई 15,200 km है। इसके तटीय भाग की लंबाई 7516.6 है, परंतु मुख्य भूमि के तटीय भाग की लंबाई 6100 km है।

अंक्षांशीय एवं देशांतरीय विस्तार का प्रभाव

• भारत के अक्षांशीय एवं देशांतरीय विस्तार दोनों लगभग समान (30°) है, किंतु भूमि पर दोनों में वास्तविक दूरी समान नहीं है।
• भारत के मानक समय इलाहाबाद के निकट मिर्जापुर से गुजरने वाली 82°30’ पूर्वी देशांतर रेखा को माना गया है, जो ग्रीनविच (Greenwich) समय से 5½ घंटा आगे है।

भारत के पड़ोसी देश

• भारत सार्क (SAARC = South Asian Association for Regional Co-operation) का सदस्य है। सार्क में सदस्य देशों की संख्या 8 है – Trick = MBBS PAIN
• भारत की स्थल सीमा 7 देशों को छूती है –
1) बांग्लादेश के साथ भारत की सबसे लंबी सीमा 4096.7 किमी. है। सीमा से संबंधित भारतीय राज्य असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा एवं पश्चिम बंगाल है।
2) चीन के साथ भारत 3488 किमी. की सीमा साझा करता है। सीमा से संबंधित भारतीय राज्य जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम एवं अरुणाचल प्रदेश है।
3) पाकिस्तान के साथ भारत  3323 किमी. की सीमा साझा करता है। सीमा से संबंधित भारतीय राज्य गुजरात, राजस्थान, पंजाब एवं जम्मू-कश्मीर है।
4) नेपाल के साथ भारत 1751 किमी. की सीमा साझा करता है। सीमा से संबंधित भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम एवं उत्तराखंड है।
5) म्यांमार के साथ भारत 1643 किमी. की सीमा साझा करता है। सीमा से संबंधित भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम एवं मणिपुर है।
6) भूटान के साथ भारत 699 किमी. की सीमा साझा करता है। सीमा से संबंधित भारतीय राज्य सिक्किम, असम, पश्चिम बंगाल एवं अरुणाचल प्रदेश है।
7) अफगानिस्तान के साथ भारत 106 किमी. की सीमा साझा करता है। सीमा से संबंधित भारतीय राज्य लद्दाख है।

• भारत की समुद्री सीमा भी 7 देशों को छूती है — पाकिस्तान, मालद्वीप, श्रीलंका, बांग्लादेश, म्यांमार, थाइलैंड और इण्डोनेशिया।

– : समाप्त : –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top