Indian History : प्रिय विद्यार्थियों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal) आपके लिए लाया है “इस्लाम धर्म का इतिहास (History of Islam)”
इस्लाम धर्म का इतिहास (History of Islam)
• इस्लाम धर्म के संस्थापक कौन थे ? उत्तर — हजरत मुहम्मद साहब
• हजरत मुहम्मद साहब का जन्म कब हुआ था ? उत्तर — सऊदी अरब के मक्का में 570 में
• हजरत मुहम्मद साहब के माता-पिता का नाम क्या था ? उत्तर — अमीना और अब्दुला
• हजरत मुहम्मद साहब की शादी 25 वर्ष की अवस्था में किसके साथ हुई थी ? उत्तर — खदीजा नामक विधवा
• हजरत मुहम्मद साहब की पुत्री का नाम क्या था ? उत्तर — फातिमा
• हजरत मुहम्मद साहब के दामाद का नाम क्या था ? उत्तर — अली हुसैन
• हजरत मुहम्मद साहब को 610 में मक्का के पास किस गुफा में ज्ञान की प्राप्ति हुई थी ? उत्तर — हीरा
• 24 सितम्बर 622 को पैगम्बर के मक्का से मदीना की यात्रा इस्लाम जगत में किस नाम से जाना जाता है ? उत्तर — मुस्लिम या हिजरी संवत्
• हजरत मुहम्मद साहब के कथन व कार्य क्या कहलाते हैं ? उत्तर — हदीस
• इस्लाम धर्म का पवित्र ग्रंथ है ? उत्तर — कुरान (कुरान देवदूत जिब्रियल ने पैगम्बर को अरबी भाषा में संप्रेषित किया था)
• हजरत मुहम्मद साहब की मृत्यु कब हुई थी ? उत्तर — 8 जून 632 को
• हजरत मुहम्मद साहब को कहाँ दफनाया गया था ? उत्तर — मदीना
• हजरत मुहम्मद साहब की मृत्यु के बाद इस्लाम किन दो पंथों में विभाजित हो गया था ? उत्तर — सुन्नी और शिया
• सुन्नी किन्हें कहा जाता है ? उत्तर — जो सुन्ना में विश्वास करते हैं। (सुन्ना पैगम्बर मुहम्मद के कथनों तथा कार्यों का विवरण है।)
• शिया किन्हें कहा जाता है ? उत्तर — जो अली हुसैन की शिक्षाओं में विश्वास करते हैं तथा उन्हें मुहम्मद साहब का न्यायसम्मत उत्तराधिकारी मानते हैं।
• अली हुसैन की हत्या कब कर दी गई थी ? उत्तर — 661 ई०
• अली के पुत्र हुसैन की हत्या 680 ई० में किस स्थान पर कर दी गई थी ? उत्तर — कर्बला (ईराक)
• पैगम्बर मुहम्मद साहब के उत्तराधिकारी क्या कहलाए ? उत्तर — ख़लीफा
• इस्लाम जगत में ख़लीफा पद कब तक रहा था ? उत्तर — 1924 (तुर्की के शासक मुस्तफा कमालपाशा अतातुर्क ने समाप्त किया था)
• सर्वप्रथम किसने पैगम्बर साहब का जीवन-चरित्र लिखा था ? उत्तर — इब्न ईशाक
• हजरत मुहम्मद साहब की जीवनी ‘नाद-ए-मुहम्मदी’ को किसने संकलित किया था ? उत्तर — जियाउद्दीन बरनी
• मुहम्मद साहब के जन्मदिन पर कौन-सा पर्व मनाया जाता है ? उत्तर — ईद-ए-मिलाद-उन-नबी
ईसाई धर्म
• ईसाई धर्म के संस्थापक कौन थे ? उत्तर — ईसा मसीह
• ईसा मसीह का जन्म किस स्थान पर हुआ था ? उत्तर — जेरूसेलम के निकट बैथलेहम
• ईसा मसीह के माता-पिता का नाम क्या था ? उत्तर — मेरी और जोसेफ
• ईसा ने अपने जीवन के प्रथम 30 वर्ष एक बढ़ई के रूप में कहाँ बिताया था ? उत्तर — बैथलेहम के निकट नाज़रेथ में
• ईसा मसीह के प्रथम दो शिष्य कौन थे ? उत्तर — एंडूस एवं पीटर
• ईसा मसीह को सूली पर किसने चढ़ाया था ? उत्तर — रोमन गवर्नर पोंटियस ने
• ईसा मसीह को कब सूली पर चढ़ाया गया था ? उत्तर — 33 ई० में
• ईसाई धर्म का सबसे पवित्र चिन्ह क्या है ? उत्तर — क्रॉस
• ईसाई धर्म का प्रमुख ग्रंथ है ? उत्तर — बाइबिल
• ईसा मसीह के जन्म दिवस को किस रूप में मनाया जाता है ? उत्तर — क्रिसमस
• ईस्टर त्योहार के पीछे ईसाइयों की क्या भावना है ? उत्तर — इस दिन ईसा पुनर्जीवित हुए थे
• ईसाइयों का गुड फ्राइडे क्यों मनाया जाता है ? उत्तर — ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था
• ईसाई किन त्रित्व में विश्वास रखते हैं ? उत्तर — ईश्वर-पिता, ईश्वर-पुत्र, ईश्वर-पवित्र आत्मा
• कौन-सा ईसाई संत पशु-पक्षियों से प्रेम के लिए विख्यात है ? उत्तर — असीसी के संत फ्रांसिस
पारसी धर्म
• पारसी धर्म के संस्थापक कौन थे ? उत्तर — जरथुस्त्र
• पारसी धर्म का पवित्र ग्रंथ है ? उत्तर — जेन्दं अवेस्ता
• पारसी धर्म के अनुयायी किस एक ईश्वर को मानते हैं ? उत्तर — अहुर
• पारसी धर्म के अनुयाइयों को किस अन्य नाम से भी जाना जाता है ? उत्तर — अग्नि पूजक
– : समाप्त : –