Indian History : दक्षिण भारत के अन्य राजवंश

Indian History : प्रिय विद्यार्थियों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal) आपके लिए लाया है “दक्षिण भारत के अन्य राजवंश”

  दक्षिण भारत के अन्य राजवंश

सेउना / देवगिरि के यादव वंश (1187-1317)

• देवगिरि के यादव वंश का उत्कर्ष किसके नेतृत्व में हुआ था ? उत्तर — भिल्लम (1187-1191 CE)
• किसने चालुक्य राज्य पर आक्रमण कर सोमेश्वर चतुर्थ को अपनी राजधानी कल्याणी छोड़कर बनवासी में शरण लेने के लिए बाध्य किया था ? उत्तर — भिल्लम
• देवगिरि नामक नगर की स्थापना किसने की थी ? उत्तर — भिल्लम
• देवगिरि के यादव वंश का सर्वाधिक शक्तिशाली शासक कौन था ? उत्तर — सिंघन (1210-47 CE)
• यादव वंश के किस शासक ने गुजरात को विजित कर अपने राज्य में सम्मिलित कर लिया था ? उत्तर — सिंघन
• देवगिरि के यादव वंश का अंतिम स्वतंत्र शासक कौन था ? उत्तर — रामचन्द्र {अलाउद्दीन खिलजी के सेनापति मलिक काफूर के सामने आत्मसमर्पण किया था}

वारंगल के काकतीय वंश (1163-1323 CE)

• वारंगल का काकतीय साम्राज्य दक्षिण भारत के किन दो नदियों के मध्य स्थित था ? उत्तर — कृष्णा और गोदावरी के मध्य
• वारंगल के काकतीय वंश का प्रथम ज्ञात शासक किसे माना जाता है ? उत्तर — बेत / बीटा प्रथम
• वारंगल के काकतीय वंशीय दक्षिण भारत के किस राजवंश के सामंत थे ? उत्तर — चोल राजवंश और वातापी के चालुक्य राजवंश
• काकतीय वंश के किस शासक ने अपनी आरंभिक राजधानी ‘अमरकोण्ड’ में स्थापित किया था ? उत्तर — बेत द्वितीय
• वास्तविक रूप से स्वतंत्र काकतीय सत्ता का संस्थापक किसे माना जाता है ? उत्तर — रुद्रदेव प्रथम (1162-96 CE)
• काकतीय वंश का सर्वाधिक शक्तिशाली शासक कौन था ? उत्तर — गणपति देव (1199-1261 CE)
• काकतीय वंश के किस शासक ने अपनी राजधानी अमरकोण्ड से वारंगल स्थानांतरित किया था ? उत्तर — गणपति ने
• वारंगल के काकतीय वंश की महिला शासिका कौन थी ? उत्तर — गणपति की पुत्री रुद्राम्बा (1262-89)
• काकतीय वंशीय शासिका रुद्राम्बा / रुद्रमा देवी ने कौन-सी उपाधि धारण की थी ? उत्तर — राया-गज-केसरी
• अलाउद्दीन खिलजी के सेनापति ने विश्व प्रसिद्ध कीमती कोहिनूर हीरा कहाँ से प्राप्त किया था ? उत्तर — वारंगल से
• वारंगल के काकतीय वंश का अंतिम शासक कौन था ? उत्तर — प्रतापरुद्र (1295-1323 CE)
• काकतीय वंश का सर्वश्रेष्ठ बंदरगाह किसे माना जाता था ? उत्तर — मोतुपल्ली
• काकतीय वंश में कर वसूल करने वाले अधिकारी को क्या कहा जाता था ? उत्तर — कलकाण्डु
• काकतीय युग के अनेक अभिलेख किस भाषा में प्राप्त हुए हैं ? उत्तर — संस्कृत एवं तेलुगु
• काकतीय शासक किस राजवंश के वंशज बताते हैं ? उत्तर — चोल शासक करिकाल

द्वारसमुद्र के होयसल वंश (1026-1346 CE)

• होयसल किस राजवंश के शासकों के सामंत के रूप में शासन करते थे ? उत्तर — पश्चिमी चालुक्य के शासकों के अंतर्गत
• होयसल शासकों की राजधानी कहाँ थी ? उत्तर — द्वारसमुद्र (होलोविड़)
• किसने चालुक्यों की अधीनता को समाप्त कर स्वतंत्र होयसल राज्य स्थापित किया था ? उत्तर — विष्णुवर्धन
• ‘होयसलेश्वर’ एवं ‘चेन्नाकेशव’ मंदिरों का निर्माण किस होयसलवंशीय शासक द्वारा करवाया गया था ? उत्तर — विष्णुवर्धन
• होयसल वंशीय शासक विष्णुवर्धन किसके प्रभाव से जैन धर्म त्याग कर वैष्णव धर्म ग्रहण कर लिया था ? उत्तर — रामानुज
• किस होयसल वंशीय शासक ने चालुक्य नरेश सोमेश्वर चतुर्थ तथा उसके सेनापति ब्रह्मा को पराजित कर पूर्णतया चालुक्य शक्ति को समाप्त कर दिया था ? उत्तर — वीर बल्लाल द्वितीय
• दिल्ली सल्तनत की अधीनता स्वीकार करने वाले होयसल वंशीय शासक कौन थे ? उत्तर — वीर बल्लाल द्वितीय
• होयसल वंश का अंतिम शासक कौन था ? उत्तर — वीर बल्लाल चतुर्थ
• होयसल राज्य में विभिन्न विभागों की देख-रेख करने वाले अधिकारी को क्या कहते थे ? उत्तर — पंचप्रधान
• यादव-होयसल युग में किस देवता की पूजा की लोकप्रियता मिली थी ? उत्तर — विट्ठल (विष्णु) देवता
• होयसल वंश में प्रशासन में एक प्रसिद्ध विद्वान राजपंडित नियुक्त करने की प्रथा थी, उस राजपंडित को कौन-सी उपाधि दी जाती थी ? उत्तर — विद्याचक्रवर्ती
• होयसल युग के प्रसिद्ध विद्वान टीकाकार कौन-कौन थे ? उत्तर — आनंदबोध, चित्सुख, शंकरानंद तथा रामानुज

कदम्ब राजवंश (345-540 CE)

•दक्षिण भारत में कदम्ब वंश का संस्थापक कौन था ? उत्तर — मयूर शर्मन (345-360 CE)
• मानव्यगोत्रीय कदम्ब ब्राह्मण किस राजवंश के सामंत थे ? उत्तर — पल्लव राजवंश
• कदम्ब राजवंश की राजधानी कहाँ स्थित थी ? उत्तर — बनवासी (वैजयन्ती) {उप राजधानी = पालासिका)
• कदम्ब वंशीय शासक काकुत्सवर्मन ने किस राजवंशों से अपनी कन्याओं का विवाह कर मैत्री संबंध बनाए थे ? उत्तर — वाकाटक तथा गुप्त राजवंश
• कदम्ब राजवंश का सर्वाधिक शक्तिशाली शासक कौन था ? उत्तर — काकुत्सवर्मन (424-50 CE)
• कदम्ब राजवंश का अंतिम शासक कौन था ? उत्तर — अजयवर्मा
• किसने कदम्ब राजवंश की राजधानी बनवासी को विजित कर अपने साम्राज्य में अधिग्रहण कर लिया था ? उत्तर — चालुक्य शासक कीर्तिवर्मन ने

पश्चिमी गंग वंश (250-1004 CE)

• मैसूर के दक्षिण में स्थित गंग राजवंश का प्रथम शासक किसे माना जाता है ? उत्तर — कोंकणि वर्मा
• गंग वंश की राजधानी कहाँ थी ? उत्तर — कुवलाल या कोलार [बाद में तलकाड हो गयी]
• गंग वंश के सर्वाधिक महत्वपूर्ण शासक कौन था ? उत्तर — श्रीपुरुष (728-788 CE) और नीतिमार्ग (837-870 CE)
• किस राजवंश ने 1004 में गंग राज्य को जीतकर अपने राज्य में मिला लिया था ? उत्तर — चोल शासक राजराज प्रथम ने

– : समाप्त : –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top