Indian History : प्रिय विद्यार्थियों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal) आपके लिए लाया है “चोल राजवंश (The Chola Dynasty)”
चोल राजवंश (The Chola Dynasty)
• संगमकाल के बाद 9वीं सदी में पुनः चोलों का राजनीतिक उत्थान किसके नेतृत्व में हुआ था ? उत्तर — विजयालय के
• चोल साम्राज्य की प्रारंभिक राजधानी कहाँ थी ? उत्तर — उरैयूर
• चोल शासक किस मत के प्रबल अनुयायी थे ? उत्तर — शैव मत
• चोलों ने किसके शासन को समाप्त करके अपने साम्राज्य की स्थापना की थी ? उत्तर — काँची के पल्लव को
• चोल राजवंश के प्रमुख शासक कौन-कौन था ? उत्तर — विजयालय → आदित्य प्रथम → परांतक प्रथम → राजराज प्रथम → राजेन्द्र प्रथम → राजाधिराज प्रथम (1044-52 CE) → राजेन्द्र द्वितीय (1052-64 CE) → वीर राजेन्द्र (1064-70 CE) → कुलोतुंग प्रथम (1070-1120 CE) → कुलोतुंग द्वितीय → राजराज द्वितीय (1150-73 CE) → राजाधिराज द्वितीय (1173-78 CE) → कुलोतुंग तृतीय (1179-1218 CE) → राजराज तृतीय (1218-46 CE) → राजेन्द्र तृतीय (1246-79 CE)
विजयालय (850-71 CE)
• किस चोल शासक ने तंजैकोण्ड और नरकेसरी की उपाधियाँ धारण की थी ? उत्तर — विजयालय ने (नरकेसरी की उपाधि ली)
• किस चोल शासक ने तंजौर में दुर्गादेवी (निशुम्भसुदिनी) का एक मंदिर निर्मित करवाया था ? उत्तर — विजयालय ने
• विजयालय ने तंजौर विजय के पश्चात चोल साम्राज्य की राजधानी कहाँ स्थांतरित किया था ? उत्तर — तंजौर
• विजयालय के पश्चात चोल वंश के सिंहासन पर कौन आसीन हुआ था ? उत्तर — आदित्य प्रथम
आदित्य प्रथम (871-907 CE)
• चोल शासक आदित्य प्रथम किसका सांमत था ? उत्तर — पल्लव नरेश अपराजित का
• आदित्य प्रथम ने तोण्डमण्डलम् को विजित कर कौन-सी उपाधि धारण की थी ? उत्तर — तोण्डैनाडू की
• किस चोल शासक ने कावेरी नदी के दोनों किनारों पर शैव मंदिर का निर्माण करवाया था ? उत्तर — आदित्य प्रथम
• आदित्य प्रथम ने किस समकालीन राजवंशों से वैवाहिक संबंध स्थापित किया था ? उत्तर — पल्लव, राष्ट्रकूट तथा चेर वंश
• चोल शासक आदित्य प्रथम ने पल्लवों को परास्त करने के उपलक्ष्य में कौन-सी उपाधियाँ धारण की थी ? उत्तर — राजकेसरी और कोदण्डराम
• आदित्य प्रथम के पश्चात चोल वंश के सिंहासन पर कौन आसीन हुआ था ? उत्तर — परांतक प्रथम
परांतक प्रथम (907-955)
• “उत्तमचोल” की उपाधि किस चोल शासक ने धारण की थी ? उत्तर — परांतक प्रथम ने ( शैव धर्म का मतानुयायी )
• दक्षिण भारत में चोलों का वास्तविक संस्थापक कौन था ? उत्तर — परांतक प्रथम
• किस चोल शासक ने वेल्लूर के युद्ध (915 CE) में पाण्ड्य को पराजित कर मदुरै पर अधिकार करके मदुरैकोण्ड की उपाधि धारण की थी ? उत्तर — परांतक प्रथम
• परांतक प्रथम ने वेल्लूर के युद्ध में पाण्ड्य शासक राजसिंह द्वितीय तथा श्रीलंका के शासक कस्यप पंचम की संयुक्त सेना को परास्त करने के उपरांत कौन-सी उपाधि धारण की थी ? उत्तर — संग्रामराघव
• चोल शासकों में सर्वप्रथम किसने सोने के सिक्के जारी किये थे ? उत्तर — उत्तम चोल
• दक्षिण भारत का प्रसिद्ध “तक्कोलम का युद्ध” किसके मध्य हुआ था ? उत्तर — चोलों एवं राष्ट्रकूटों के मध्य
• किस राष्ट्रकूट शासक ने चोल सेना को परास्त कर तोण्डमण्डलम् पर अधिकार कर लिया था ? उत्तर — कृष्ण तृतीय ने
• किस चोल शासक ने राष्ट्रकूटों से तोण्डमण्डलम् को जीतकर पुनः अपने अधिकार में कर लिया था ? उत्तर — परांतक द्वितीय ने
• चोल शासक परांतक द्वितीय को अन्य किस नाम से जाना जाता था ? उत्तर — सुन्दर चोल
• परांतक द्वितीय के पश्चात चोल वंश के सिंहासन पर कौन आसीन हुआ था ? उत्तर — राजराज प्रथम
राजराज प्रथम (985-1015 CE)
• राजराज प्रथम का वास्तविक नाम क्या था ? उत्तर — अरिमोलिवर्मन
• राजराज प्रथम की माता का नाम क्या था ? उत्तर — वानवन महादेवी
• राजराज प्रथम किसका अनन्य भक्त था ? उत्तर — शिव का
• चोल साम्राज्य का सर्वाधिक गौरवशाली शासनकाल किसका था ? उत्तर — राजराज प्रथम
• किस चोल शासक ने लघुकाय चोल साम्राज्य को विशालकाय चोल साम्राज्य में परिणत किया था ? उत्तर — राजराज प्रथम
• किस चोल शासक के शासनकाल में तंजौर के वृहदीश्वर मंदिर का निर्माण हुआ था ? उत्तर — राजराज प्रथम
• भू-राजस्व के निर्धारण के लिए किस चोल शासक ने अपने राज्य में भूमि सर्वेक्षण को प्रारंभ कराया था ? उत्तर — राजराज प्रथम
• किस विधि से चोल राजा राजराज प्रथम तथा राजेन्द्र प्रथम ने अपनी विजय का स्मरणोत्सव मनाया था ? उत्तर — मंदिर निर्माण द्वारा
• किस चोल शासक ने श्रीलंका पर आक्रमण कर वहाँ के राजा महेन्द्र पंचम को हराकर उसकी राजधानी अनुराधापुर को नष्ट कर उसके स्थान पर पोलोन्नरुवा नगर को बनवाया था ? उत्तर — राजराज प्रथम
• राजराज प्रथम के समय नागिपत्तनम में चूड़ामणि विहार बनवाने वाले महाराज मारविजयोंन्तुंगवर्मन कहाँ के राजा थे ? उत्तर — श्री विजय के
• किस चोल शासक को मालदीव पर प्रथम विजय प्राप्त करने का श्रेय है ? उत्तर — राजराज प्रथम को
• राजराज प्रथम ने केरल के राजा रविवर्मा को त्रिवेन्द्रम में पराजित करने के पश्चात कौन-सी उपाधि धारण की थी ? उत्तर — काण्डलूर शालैकलमरूत
• किस चोल शासक ने सर्वप्रथम विशाल नौसेना का गठन किया था ? उत्तर — राजराज प्रथम
• चोल शासक राजराज प्रथम ने पाण्ड्य विजय के उपलक्ष्य में कौन-सी उपाधि धारण की थी ? उत्तर — जयगोण्ड
• चोल शासक राजराज प्रथम ने सिंहल विजय के उपलक्ष्य में कौन-सी उपाधि धारण की थी ? उत्तर — सिंहगान्तक
• राजराज प्रथम ने उत्तरी सिंहल को चोल राज्य में किस नाम से सम्मिलित किया था ? उत्तर — मामुण्डीचोलमण्डलम्
• राजराज प्रथम ने अपनी पुत्री कुंदवा देवी का विवाह किसके साथ किया था ? उत्तर — वेंगी के विमलादित्य से
• राजराज प्रथम के पश्चात चोल वंश के सिंहासन पर कौन आसीन हुआ था ? उत्तर — राजेन्द्र प्रथम
राजेन्द्र प्रथम (1015-44 CE)
• राजेन्द्र प्रथम की प्रसिद्ध उपाधियाँ थी ? उत्तर — गंगैकोण्ड, पंडित चोल, कडारमकोण्ड तथा कटाहधिपति (श्रीविजय साम्राज्य के विजयोपरांत)
• किस चोल शासक ने कावेरी नदी के मुहाने पर अपनी राजधानी स्थापित की एवं इसका नाम गंगैकोण्डचोलपुरम् रखा था ? उत्तर — राजेन्द्र प्रथम ने
• किसके शासनकाल में गंगैकोण्डचोलपुरम् चोल साम्राज्य की राजधानी बनी थी ? उत्तर — राजेन्द्र प्रथम
• किस चोल शासक को चोलगंगम् नामक वृहद कृत्रिम झील बनवाने का श्रेय दिया जाता है ? उत्तर — राजेन्द्र प्रथम
• चोल राजवंश के किस शासक ने सर्वप्रथम दक्षिण-पूर्व एशिया के विरुद्ध नौसैनिक अभियान चलाया था ? उत्तर — राजेन्द्र प्रथम
• राजेन्द्र प्रथम द्वारा सिंहल विजय का वर्णन किस ऐतिहासिक स्रोतों में मिलता है ? उत्तर — सिंहली ग्रंथ महावंश टीका तथा करन्दै ताम्रपत्र में
• चोल राजा राजेन्द्र प्रथम द्वारा गंगाघाटी अभियान का विवरण किस लेख में मिलता है ? उत्तर — तिरुवालंगाडू ताम्रपत्र में
• राजेन्द्र प्रथम ने किस नाम से एक वैदिक विद्यालय की स्थापना की थी ? उत्तर — एण्णारियम
• किस भारतीय इतिहासकार ने महान चोल शासक राजराज प्रथम तथा उसके पुत्र राजेन्द्र प्रथम को मकदूनिया के शासक फिलिप तथा उसके पुत्र सिंकदर की तुलना में रखा है ? उत्तर — नीलकण्ठ शास्त्री
• राजेन्द्र प्रथम के पश्चात चोल वंश के सिंहासन पर कौन आसीन हुआ था ? उत्तर — राजाधिराज प्रथम
राजाधिराज प्रथम (1044-52 CE)
• राजाधिराज प्रथम किस वर्ष से ही युवराज के रूप में अपने पिता के साथ सैनिक एवं प्रशासनिक कार्यों में सहायता दे रहा था ? उत्तर — 1018 से
• राजाधिराज ने कौन-सी उपाधि धारण की थी ? उत्तर — विजयराजेन्द्र की
• चोल अभिलेखों में किस शासक को अश्वमेधयज्ञकर्ता तथा हाथी की पीठ पर मृत्यु को प्राप्त करने वाला कहा गया है ? उत्तर — राजाधिराज प्रथम
• राजाधिराज की मृत्यु किस युद्ध के दौरान हुई थी ? उत्तर — कोप्पम युद्ध (यह युद्ध पश्चिमी चालुक्य और चोल के बीच हुआ था)
• किस चोल शासक को युद्ध भूमि में राजा घोषित किया गया था ? उत्तर — राजेन्द्र द्वितीय को
• किस चोल शासक ने प्रकेसरी की उपाधि धारण की थी ? उत्तर — राजेन्द्र द्वितीय
• किस चोल शासक ने चालुक्यों को पराजित कर तुंगभद्रा नदी तट पर विजयस्तंभ स्थापित कराया था ? उत्तर — वीर राजेन्द्र ने
• पेरुंबुर अभिलेख के अनुसार किस चोल शासक ने कडारम को आग से जला दिया तथा शैलेन्द्र शासक से अपने पैरों की पूजा करवाई थी ? उत्तर — वीर राजेन्द्र ने
• किस चोल शासक के विषय में कहा जाता है कि “उसकी हत्या क्रुद्ध भीड़ ने कर दी थी ? उत्तर — अधिराजेन्द्र की
कुलोतुंग प्रथम (1070-1120 CE)
• कुलोतुंग प्रथम का मूल नाम क्या था ? उत्तर — राजेन्द्र द्वितीय
• वेंगी का कौन चालुक्य राजकुमार जो चोल सिहांसन पर आसीन हुआ था ? उत्तर — कुलोतुंग प्रथम
• किस चोल शासक को शुगमतविर्तचोल (करों को हटाने वाला) की उपाधि मिली थी ? उत्तर — कुलोतुंग प्रथम
• किस चोल शासक ने श्रीलंका को पूर्ण स्वतंत्रता दी और सिंहल राजकुमार के साथ अपनी पुत्री का विवाह किया था ? उत्तर — कुलोतुंग प्रथम
• वैष्णव समाज सुधारक और संत रामानुज को किसकी शत्रुता के कारण श्रीरंगम् त्यागना पड़ा था ? उत्तर — कुलोतुंग प्रथम
• कुलोतुंग प्रथम का उत्तराधिकारी कौन बना था ? उत्तर — विक्रम चोल
• किस चोल शासक ने नटराज मंदिर (चिदम्बरम) के प्रांगण में स्थित गोविंदराज (विष्णु) की प्रतिमा को समुद्र में फेंकवा दिया था ? उत्तर — कुलोतुंग द्वितीय
• प्रसिद्ध तमिल साहित्यकार कंबन को किस चोल शासक का संरक्षण प्राप्त था ? उत्तर — कुलोतुंग द्वितीय …
• किस चोल शासक को तमिल साहित्य में मुक्तमिल कुत्ततिलैयन अर्थात तमिल संरक्षक कहा गया है ? उत्तर — राजराज द्वितीय
• चोल साम्राज्य का अंतिम महान शासक कौन था ? उत्तर — कुलोतुंग तृतीय
• चोल वंश का अंतिम शासक कौन था ? उत्तर — राजेन्द्र तृतीय
चोलयुगीन प्रशासन एवं संस्कृति
• तमिल संस्कृति में स्वर्णयुग के रूप में किस राजवंश को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है ? उत्तर — चोल वंश को
• किस राजवंश के शासक अपने शासनकाल में ही अपना उत्तराधिकारी घोषित कर देते थे ? उत्तर — चोल राजवंश
• चोल प्रशासन की प्रमुख विशेषता क्या थी ? उत्तर — स्थानीय स्वशासन / उत्तम ग्राम प्रशासन
• चोल अभिलेख किन भाषाओं / लिपियों में मिलते हैं ? उत्तर — तमिल, संस्कृत, तेलगू तथा कन्नड़
• पूर्व मध्यकालीन दक्षिण भारतीय राजतंत्र में ‘उड्डनकुट्टम’ शब्द का क्या तात्पर्य था ? उत्तर — चोलों के अंतर्गत अधिकारियों का समूह
• चोल प्रशासकीय व्यवस्था के सभा में किनको शामिल किया जाता था ? उत्तर — अग्रहारों के व्यस्क लोगों को
• दक्षिण भारत का कौन-सा राजवंश अपनी नौसैनिक शक्ति के लिए प्रसिद्ध था ? उत्तर — चोल राजवंश
• चोलकालीन कौन-सी प्रशासनिक ईकाई व्यापारियों के कल्याण की देखरेख करती थी ? उत्तर — नगरम्
• चोल साम्राज्य की प्रशासनिक इकाई क्या थी ? उत्तर — साम्राज्य → मण्डलम् → कोट्टम् → नाडू → कुर्रम → उर/ग्राम सभा
• चोल काल में भूमिकर उपज का कितना भाग हुआ करता था ? उत्तर — 1/3 भाग
• चोल कालीन सोने का सिक्का क्या कहलाता था ? उत्तर — कलंजु / पोन
• चोलकाल में कौन-सा कर शैक्षणिक उद्देश्य के लिए था ? उत्तर — शालाभोग
• किसने कहा है कि “चोल कलाकारों ने दैत्यों के समान कल्पना की तथा जौहरियों के समान उसे पूरा किया।” उत्तर — फर्ग्यूसन ने
• चोल कार्यकाल में बनी कौन-सी प्रतिमा सर्वाधिक विख्यात हुई थी ? उत्तर — नटराज शिव की कांस्य प्रतिमा
• किस मंदिर परिसर में भारत की विशालतम नंदी मूर्ति निर्मित है ? उत्तर — बृहदीश्वर मंदिर
• कौन-सी चोलकालीन मंदिर यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत सूची में शामिल की गयी है ? उत्तर — राजराजेश्वर शिव मंदिर / बृहदीश्वर मंदिर
• किस मंदिर के विषय में पर्सी ब्राउन ने गीतों की तरह संवेदना उत्पन्न करने वाला महान कलात्मक निर्माण कहा था ? उत्तर — गंगैकोण्डचोलपुरम् के शिव मंदिर को
• “चोल कलाकार कल्पना में महान तथा साज सज्जा के जौहरी थे।” यह कथन किस कलाविद् का है ? उत्तर — फर्ग्यूसन का
• द्रविड़ मंदिर स्थापत्य का सर्वाधिक महत्वपूर्ण लक्षण क्या हैं ? उत्तर — गोपुरम का
• चोलकालीन तमिल लेखकों में सर्वाधिक प्रसिद्ध विद्वान कौन था ? उत्तर — जयन्गोन्दार (कुलोतुंग प्रथम के राजकवि था)
• तमिल साहित्य का त्रिरत्न कहा जाता है ? उत्तर — कंबन, औट्टक्कुट्टन और पुगगेंदि
• कन्नड़ साहित्य का त्रिरत्न कहा जाता है ? उत्तर — पंप, पोन्न एवं रन्न
• चोलकालीन नटराज प्रतिमा को क्या कहा जाता है ? उत्तर — चोल कला का सांस्कृतिक सार या निचोड़
• चोलकाल का सबसे महत्वपूर्ण बंदरगाह कौन था ? उत्तर — कावेरीपट्टनम
• चोलों की राजधानी कालक्रम के अनुसार थी ? उत्तर — उरैयूर → तंजौर → गंगैकोण्डचोलपुरम् → काँची
• किस चोल शासकों ने चीन में अपने व्यापारिक दूतमंडल भेजे थे ? उत्तर — राजराज प्रथम, राजेन्द्र प्रथम, कुलोतुंग
– : समाप्त : –