Indian History : चालुक्य वंश (The Chalukya Dynasty)

Indian History : प्रिय विद्यार्थियों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal) आपके लिए लाया है “चालुक्य वंश (The Chalukya Dynasty)”

चालुक्य वंश (The Chalukya Dynasty) (550-757 CE)

• चालुक्य वंश का उदय कहाँ हुआ था ? उत्तर — सतपुड़ा पर्वत के दक्षिण में
• चालुक्य वंश की कितनी शाखाएँ थी ? उत्तर — 3 (वातापी/बादामी, कल्याणी, बेंगी)

चालुक्य (वातापी/बादामी)

• वातापी के चालुक्य वंश का संस्थापक किसे माना जाता है ? उत्तर — पुलकेशिन प्रथम (कहीं-कहीं जयसिंह मिलता है)
• चालुक्य वंश की राजधानी कहाँ थी ? उत्तर — वातापी (बीजापुर के निकट)
• वातापी के चालुक्यों की राजभाषा क्या थी ? उत्तर — कन्नड़
• किस राजवंश में प्रायः महिलाओं को प्रशासन में उच्च पद प्रदान किए जाते थे ? उत्तर — चालुक्य साम्राज्य में
• किस चीनी यात्री ने चालुक्यों के शासनकाल में चीन एवं भारत के संबंधों का विवरण दिया है ? उत्तर — मात्वालिन ने
• वातापी के चालुक्य वंश के प्रमुख शासक कौन-कौन था ? उत्तर — पुलकेशिन प्रथम (535-66CE) → कीर्तिवर्मा (566-98CE) → मंगालेश (598-609CE) → पुलकेशिन द्वितीय (609-42 CE) → विक्रमादित्य प्रथम (655-80 CE) → विनयादित्य प्रथम (680-96CE) → विजयादित्य (696-733CE) → विक्रमादित्य द्वितीय (733-43CE) → कीर्तिवर्मन द्वितीय (743-57CE)
• किस चालुक्य शासक ने “श्रीपृथ्वी बल्लभ”, “सत्याश्रय” और “रण विक्रम” की उपाधि धारण की थी ? उत्तर — पुलकेशिन प्रथम
• वातापी चालुक्य वंश का सबसे प्रतापी शासक कौन था ? उत्तर — पुलकेशिन द्वितीय

पुलकेशिन द्वितीय (609-642 CE)

• ऐहोल प्रशस्ति में राजकवि रविकीर्ति ने किस राजा की कीर्ति का विवरण दिया है ? उत्तर — पुलकेशिन द्वितीय
• प्रशस्तिकार रविकीर्ति जो जैन धर्मावलंबी था, इसने किस मंदिर का निर्माण करवाया था ? उत्तर — मेंगुती मंदिर का
• किस अभिलेख में ‘कालिदास’ एवं ‘भारवि’ दोनों महाकवियों के नामों का उल्लेख मिलता है ? उत्तर — ऐहोल प्रशस्ति (बीजापुर में स्थित)
• पुलकेशिन द्वितीय को सर्वप्रथम किसने पराजित किया था ? उत्तर — पल्लव वंशीय शासक नरसिंहवर्मन प्रथम (पुलकेशिन द्वितीय को मारकर उसके राजधानी वातापी पर अधिकार कर “वातापिकोड” की उपाधि धारण की)
• हर्षवर्धन और पुलकेशिन द्वितीय के बीच युद्ध किस स्थान पर हुआ था ? उत्तर — नर्मदा नदी तट पर
• किस चालुक्य शासक को “पश्चिमी सागर का गौरव” कहा जाता था ? उत्तर — पुलकेशिन द्वितीय
• पुलकेशिन द्वितीय ने अपने किस भाई को वेंगी (आंध्र प्रदेश) का वायसराय नियुक्त किया, जहाँ उसने पूर्वी चालुक्य वंश की स्थापना की थी ? उत्तर — विष्णुवर्धन को
• वातापी के किस चालुक्य शासक ने सर्वाधिक समय तक राज्य किया था ? उत्तर — विजयादित्य (696-733 CE)

विक्रमादित्य द्वितीय (733-745 CE)

• किस चालुक्य शासक के समय में ही दक्कन में अरबों का आक्रमण हुआ था ? उत्तर — विक्रमादित्य द्वितीय
• चालुक्य नरेश विक्रमादित्य द्वितीय ने अरबों के आक्रमण को विफल करने के पश्चात कौन-सी उपाधि धारण की थी ? उत्तर — अवनिजनाश्रम (धरती के निवासियों का आश्रयदाता)
• चालुक्य नरेश विक्रमादित्य द्वितीय ने पल्लव नरेश नंदिवर्मा को पराजित कर कौन-सी उपाधि धारण की थी ? उत्तर — कांचीकोण्ड
• विक्रमादित्य द्वितीय द्वारा कांची को तीन बार रौंदने का उल्लेख किस अभिलेख में मिलता है ? उत्तर — रानी लोक महादेवी के पट्टडकल लेख
• विक्रमादित्य द्वितीय की प्रथम पत्नी लोकमहादेवी ने पट्टडकल में किस मंदिर का निर्माण करवायी थी ? उत्तर — विरुपाक्षमहादेव मंदिर
• विक्रमादित्य द्वितीय की दूसरी पत्नी त्रैलोक्यदेवी ने किस मंदिर का निर्माण करवायी थी ? उत्तर — त्रैलोकेश्वर मंदिर
• मालवा को जीतने के बाद विनयादित्य ने कौन-सी उपाधि धारण की थी ? उत्तर — सकलोत्तरपथनाथ
• वातापी के चालुक्य वंश का अंतिम शासक कौन था ? उत्तर — कीर्तिवर्मन द्वितीय
• चालुक्य नरेश कीर्तिवर्मन अपने किस सामंत से पराजित हुआ था, जिसने राष्ट्रकूट वंश की स्थापना की थी ? उत्तर — दंतिदुर्ग

चालुक्य (बेंगी)

• वेंगी के पूर्वी चालुक्य राजवंश दक्षिण भारत के किन दो नदियों के मध्य अवस्थित था ? उत्तर — कृष्ण और गोदावरी
• किस चालुक्य शासक ने अपने विशाल साम्राज्य को विभाजित कर अपने भाई विष्णुवर्धन को दे दिया जो बेंगी का चालुक्य राज्य कहलाया था ? उत्तर — पुलकेशिन द्वितीय
• बेंगी के चालुक्य वंश का संस्थापक किसे माना जाता है ? उत्तर — विष्णुवर्धन को
• बेंगी के चालुक्य वंश के प्रमुख शासक कौन-कौन था ? उत्तर — विष्णुवर्धन (624 CE) → विजयादित्य द्वितीय (808-847 CE) → विजयादित्य तृतीय (848-892 CE) → भीम प्रथम (892-922 CE) → विजयादित्य चतुर्थ (922 CE)
• बेंगी के चालुक्य वंश का सबसे प्रतापी शासक कौन था ? उत्तर — विजयादित्य तृतीय
• विजयादित्य तृतीय के सेनापति कौन था ? उत्तर — पंडरंग
• विजयादित्य द्वितीय किस धर्म का अनुयायी था, जिसे 108 मंदिरों के निर्माण का श्रेय दिया जाता है ? उत्तर — शैव
• किस चोल शासक ने बेंगी के चालुक्य वंश को 999 CE में जीत लिया था ? उत्तर — राजराज

चालुक्य (कल्याणी)

• किस चालुक्य शासक ने राष्ट्रकूटों की राजधानी मान्यखेट पर आक्रमण करके कर्क तृतीय की हत्या कर राष्ट्रकूट साम्राज्य पर अधिकार कर लिया था ? उत्तर — तैलप द्वितीय
• पश्चिमी चालुक्यों की राजधानी थी ? उत्तर — कल्याणी
• कल्याणी के चालुक्य वंश के प्रमुख शासक कौन-कौन था ? उत्तर — तैलप द्वितीय (957-97 CE) → सोमेश्वर प्रथम (1043-68 CE) → विक्रमादित्य VI (1076-1126 CE)
• राष्ट्रकूट शासक कृष्ण तृतीय ने चालुक्य शासक तैलप द्वितीय को कौन-सा महत्वपूर्ण प्रांत पुरस्कार में दिया था ? उत्तर — तारवाड़ी
• कल्याणी के पश्चिमी चालुक्य शासक तैलप द्वितीय ने किस चोल शासक को पराजित किया था ? उत्तर — उत्तम चोल को
• ‘आहवमल्ल’ और ‘त्रैलोक्कमल्ल’ की उपाधि किसने धारण की थी ? उत्तर — सोमेश्वर प्रथम
• किस चालुक्य शासक की मृत्यु तुंगभद्रा नदी में डूबने से हुई थी ? उत्तर — सोमेश्वर प्रथम
• कल्याणी चालुक्य वंश का सबसे प्रतापी शासक कौन था ? उत्तर — विक्रमादित्य VI

विक्रमादित्य VI (1076-1126 CE)

• किस पश्चिमी नरेश ने 1076 में अपने राज्यारोहण के उपलक्ष्य में ‘चालुक्य विक्रम संवत’ का प्रचलन करवाया था ? उत्तर — विक्रमादित्य VI
• विक्रमादित्य VI के किस अभिलेख में कहा गया है कि 59 चालुक्य राजाओं ने अयोध्या में राज किया, फिर वे दक्षिण चले गए थे ? उत्तर — कैथोम लेख में
• विल्हण एवं विज्ञानेश्वर किसके दरबार में निवास करते थे ? उत्तर — विक्रमादित्य VI
• “मिताक्षरा” नामक ग्रंथ की रचना किसने की थी ? उत्तर — विज्ञानेश्वर
• “विक्रमांकदेवचरित” नामक ग्रंथ की रचना किसने की थी जो विक्रमादित्य VI के जीवन पर प्रकाश डालता है ? उत्तर — विल्हण
• किस शासक ने अपने पिता के समान एक नया संवत चलाया जिसे ‘भूलोक मल्लवर्ष’ नाम दिया गया था, उसने भूलोकमल्ल तथा ‘त्रिभुवनमल्ल’ की उपाधियाँ भी ग्रहण की थी ? उत्तर — सोमेश्वर तृतीय
• ‘मानसोल्लास’ नामक प्रसिद्ध शिल्पशास्त्र ग्रंथ की रचना किसने की थी ? उत्तर — सोमेश्वर तृतीय
• कल्याणी के चालुक्य वंश का अंतिम राजा कौन था ? उत्तर — सोमेश्वर IV
• 1190 में देवगिरि के यादवों ने किसे परास्त कर चालुक्यों की राजधानी कल्याणी पर अधिकार कर लिया था ? उत्तर — सोमेश्वर IV

NOTE :- 12वीं शताब्दी के अंत में चालुक्यों और 13वीं शताब्दी के आरंभ में चोलों के विखंडन के पश्चात दक्षिण भारत के राजनीतिक इतिहास को प्रभावित करने वाले चार राज्य कौन-2 से थे ? उत्तर — पाण्ड्य, होयसल, काकतीय एवं यादव

– : समाप्त : –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top