Indian History : पुष्यभूति / वर्धनवंश (The Pushyabhuti/Vardhan Dynasty)

Indian History : प्रिय विद्यार्थियों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal) आपके लिए लाया है “पुष्यभूति / वर्धनवंश (The Pushyabhuti/Vardhan Dynasty)”

पुष्यभूति / वर्धनवंश (The Pushyabhuti/Vardhan Dynasty)

• गुप्त साम्राज्य के पतन के पश्चात उत्तर भारत में किस शक्तिशाली राजवंश का उदय हुआ था ? उत्तर — पुष्यभूति / वर्धनवंश का
• वर्धनवंश की स्थापना किसने की थी ? उत्तर — पुष्यभूति ने
• वर्धन राजवंश की प्रारंभिक राजधानी कहाँ पर स्थित थी ? उत्तर — थानेश्वर (हरियाणा)

पुष्यभूति

• पुष्यभूति किस वंश के सामंत थे ? उत्तर — गुप्त वंश के
• पुष्यभूति किस शैव संत से प्रभावित थे ? उत्तर — भैरवाचार्य से
• नालन्दा से प्राप्त मुहरों के अनुसार किसे वर्धनवंश का प्रथम शासक माना गया है ? उत्तर — नरवर्धन को
• पुष्यभूति के इतिहास का उल्लेख किस ग्रंथ में मिलता है ? उत्तर — बाणभट्ट कृत हर्षचरित में
• वर्धनवंश का वास्तविक स्वतंत्र संस्थापक किसे माना जाता है ? उत्तर — प्रभाकर वर्धन को
प्रभाकर वर्धन
• प्रभाकर वर्धन ने कौन-सी उच्च सम्मानपरक उपाधियाँ धारण की थी ? उत्तर — परमभट्टारक तथा महाराधिराज की
• बाणभट्ट ने हर्षचरित ग्रंथ में किस शासक को हूणहरिणकेसरी तथा सिंधुराज्यज्वर संज्ञाओं से संबोधित किया है ? उत्तर — प्रभाकर वर्धन को
• प्रभाकर वर्धन का विवाह किसके साथ हुआ था ? उत्तर — यशोमती के
• प्रभाकर वर्धन की कितनी संतानें थी ? उत्तर — तीन (राज्यवर्धन, हर्षवर्धन एवं राज्यश्री)
• प्रभाकर वर्धन की पुत्री राज्यश्री का विवाह किसके साथ हुआ था ? उत्तर — कन्नौज के मौखरि शासक गृहवर्मन के साथ
• वर्धन वंश के किस शासक के समय हूणों का आक्रमण प्रारंभ हुआ था ? उत्तर — प्रभाकर वर्धन
• प्रभाकर वर्धन ने हूणों के विरुद्ध अपने किस पुत्र को उत्तरापथ भेजा था ? उत्तर — राज्यवर्धन को
• प्रभाकर वर्धन अपने पूर्वजों की भाँति किस देवता का उपासक था ? उत्तर — सूर्य देवता का
• प्रभाकर वर्धन का प्रसिद्ध राजवैध कौन था ? उत्तर — रसायन तथा सुषेन
• प्रभाकर वर्धन की मृत्यु के उपरान्त कौन-सी पत्नी सती हो गयी थी ? उत्तर — यशोमती
• प्रभाकर वर्धन का समकालीन मौखरि शासन कौन था ? उत्तर — अवन्ति वर्मा
• प्रभाकर वर्धन की मृत्यु के उपरान्त वर्धन वंश के सिंहासन पर कौन आसीन हुआ था ? उत्तर — राज्यवर्धन

राज्यवर्धन

• राज्यवर्धन के समकालीन मालवा का शासक कौन था ? उत्तर — देवगुप्त
• राज्यवर्धन के समकालीन कन्नौज का शासक कौन था ? उत्तर — गृहवर्मा
• राज्यवर्धन के समकालीन बंगाल का शासक कौन था ? उत्तर — गौड़ शासक शशांक
• कन्नौज के शासक गृहवर्मा की हत्या किसके द्वारा की गयी थी ? उत्तर — मालवा के शासक देवगुप्त
• राज्यवर्धन की बहन राज्यश्री को किसने कैद कर कारागार में डाल दिया था ? उत्तर — मालवा के शासक देवगुप्त ने
• मालवा के शासक देवगुप्त की हत्या किसके द्वारा की गयी थी ? उत्तर — राज्यवर्धन द्वारा
• राज्यवर्धन की हत्या किसके द्वारा की गयी थी ? उत्तर — गौड़ शासक शशांक ने
• किस अभिलेख में राज्यवर्धन को परमसौगात ( बौद्ध धर्म का अनुयायी ) कहा गया है ? उत्तर — मधुबन व बाँसखेड़ा दान लेख में
• राज्यवर्धन के पश्चात वर्धन वंश के सिंहासन पर कौन आसीन हुआ था ? उत्तर — भाई हर्षवर्धन

हर्षवर्धन (606-647 CE)

• हर्षवर्धन का जन्म कब हुआ था ? उत्तर — 590 CE में
• हर्षवर्धन कितनी वर्ष की आयु में शासक बना था ? उत्तर — 16 वर्ष
• गुप्त साम्राज्य के पतन के पश्चात उत्तर भारत में विशाल साम्राज्य की स्थापना किसके नेतृत्व में हुई थी ? उत्तर — हर्षवर्धन
• हर्ष संवत् किसके द्वारा चलवाया गया था ? उत्तर — हर्षवर्धन द्वारा
• हर्षवर्धन किस धर्म का उपासक था ? उत्तर — शैव तथा बौद्ध धर्म
• हर्षवर्धन के दरबारी राजकवि कौन थे ? उत्तर — बाणभट्ट
• राज्यारोहण के समय हर्षवर्धन के समक्ष कौन-सी चुनौतियाँ थी ? उत्तर — शशांक को मारकर बड़े भाई राज्यवर्धन की हत्या का बदला लेना, राज्यश्री को कैद से मुक्त कराना तथा कन्नौज पर अधिकार करना
• हर्षवर्धन को किसके द्वारा बड़े भाई राज्यवर्धन की गौड़ाधिपति शंशाक द्वारा हत्या का समाचार प्राप्त हुआ था ? उत्तर — कुन्तल नामक अश्वारोही से
• हर्षवर्धन की विजय-यात्रा में सर्वप्रथम किस राजा ने सहायता हेतु प्रस्तुत हुआ था ? उत्तर — कामरूप के शासक भास्करवर्मा
• हर्षवर्धन की बहन राज्यश्री को खोजने में किसने सहायता की थी ? उत्तर — दिवाकरमित्र ने
• किस शासक ने वर्धन साम्राज्य की राजधानी थानेश्वर से कन्नौज स्थानांतरित किया था ? उत्तर — हर्षवर्धन ने
• हर्षवर्धन ने अपने समकालीन वल्लभी (गुजरात) के किस शासक को पराजित किया था ? उत्तर — ध्रुवसेन द्वितीय को
• हर्षवर्धन किस चालुक्य वंशीय शासक से पराजित हुआ था ? उत्तर — पुलकेशिन II (युद्ध नर्मदा नदी तट पर हुआ था)
• हर्षवर्धन एवं पुलकेशिन II के मध्य युद्ध का विवरण किस अभिलेख से प्राप्त होता है ? उत्तर — ऐहोल प्रशस्ति से
• ऐहोल प्रशस्ति की रचना किसके द्वारा की गयी थी ? उत्तर — रविकीर्ति द्वारा
• हर्ष ने किस विश्वविद्यालय को विशेष संरक्षण प्रदान किया था ? उत्तर — नालंदा
• हर्ष काल में किस चीनी यात्री ने भारत की यात्रा की थी ? उत्तर — ह्वेनसांग ने (629 CE में भारत आया)
• ह्वेनसांग को किस एक अन्य नाम से जाना जाता था ? उत्तर — तीर्थों का राजकुमार
• ह्वेनसांग ने किस विद्यालय में बौद्धधर्म की शिक्षा ग्रहण किया था ? उत्तर — नालंदा विश्वविद्यालय में
• किस वर्धन वंशीय शासक को “साहित्यकार सम्राट” के नाम से भी जाना जाता है ? उत्तर — हर्षवर्धन को
• हर्षवर्धन के राजदरबार में कौन से प्रमुख विद्वान निवास करते थे ? उत्तर — बाणभट्ट, मयूरभट्ट, मतंग दिवाकर
• “हर्षचरित” एवं “कादम्बरी” किसकी रचना है ? उत्तर — बाणभट्ट
• “मयूर शतक” एवं “सूर्य शतक” किसकी रचना है ? उत्तर — मयूरभट्ट
• प्रियदर्शिका, रत्नावली तथा नागानंद नामक तीन संस्कृत नाटक ग्रंथों की रचना किसने की थी ? उत्तर — हर्षवर्धन
• किस विजय के उपरांत हर्षवर्धन को (चालुक्य लेखों में) सकलोत्तरपथनाथ कहा गया है ? उत्तर — उड़ीसा एवं कलिंग
• हर्षवर्धन ने कौन-सी प्रमुख उपाधि धारण की थी ? उत्तर — शिलादित्य
• चीनी ऐतिहासिक स्त्रोतों में हर्षवर्धन को किस नाम से अंकित किया गया है ? उत्तर — श्री हर्ष
• हर्षवर्धन ने कब एक दूतमंडल चीन भेजा था ? उत्तर — 641 CE में
• हर्ष के शासनकाल को कितने भागों में विभाजित किया जा सकता है ? उत्तर — युद्धकाल (606-612 CE), शांतिकाल (612-642 CE)
• कन्नौज के त्रिपक्षीय युद्ध में किन-किन महाशक्तियों ने भाग लिया था ? उत्तर — पाल, प्रतिहार, राष्ट्रकूट
• हर्षकाल में उच्चाधिकारियों को वेतन के रूप में किस प्रथा को अपनाया गया था ? उत्तर — भूमिदान प्रथा को
• किसके नेतृत्व में कन्नौज के विशाल धर्मसभा / सम्मेलन का आयोजन किया गया था ? उत्तर — हर्षवर्धन (643 CE में)
• कौन-सा भारतीय सम्राट प्रयाग के अर्द्धकुम्भ एवं महाकुम्भ में अपना सर्वस्व दान करता था ? उत्तर — हर्षवर्धन
• प्राचीन काल में कौन सा उत्तर भारतीय शासक अपनी दानशीलता के लिए प्रसिद्ध था ? उत्तर — हर्षवर्धन (भारतीय हातिम)
• प्रयाग में महामोक्षपरिषद का आयोजन किस शासक के द्वारा नियमित रूप से किया जाता था ? उत्तर — हर्षवर्धन (6वें में स्वयं भाग लिया)
• हर्षवर्धन के समकालीन कश्मीर का शासक कौन था ? उत्तर — दुर्लभवर्धन ( बुद्ध का दांत हर्षवर्धन को दिया )
• हर्षवर्धन ने कौन-सी प्रमुख उपाधियाँ धारण की थी ? उत्तर — महाराजाधिराज, परमभट्टारक, चक्रवर्ती, परमेश्वर, माहेश्वर, सार्वभौम, शिलादित्य, सकलोत्तरपथनाथ
• किस ग्रंथ में हर्षवर्धन को सभी देवताओं का सम्मिलित अवतार कहा गया है ? उत्तर — हर्षचरित में
• सर्वप्रथम हर्षवर्धन से बाणभट्ट की भेंट किस स्थान पर हुई थी ? उत्तर — अचिरावती नदी के तट पर स्थित मणितारा में

प्रशासनिक व्यवस्था

• हर्षकालीन प्रशासनिक संरचना थी ? उत्तर — साम्राज्य (सम्राट) → भुक्ति / राज्य (उपरिक महाराज) → विषय / जिला या जनपद (विषयपति) → ग्राम (महत्तर)
• हर्षवर्धन के साम्राज्य का महासेनापति कौन था ? उत्तर — सिंहनाद
• हर्षवर्धन का युद्ध सचिव कौन था ? उत्तर — अवन्ति
• हर्षवर्धन का गजसेनानायक कौन था ? उत्तर — स्कन्दगुप्त
• हर्षवर्धन का प्रधान सचिव कौन था ? उत्तर — भण्डि
• हर्ष कालीन शासन काल में न्यायालयों को क्या कहा जाता था ? उत्तर — धर्माधिकरण / अधिकरण
• हर्ष काल में दंडन्याय का प्रबंध करने वाले अधिकारी को क्या कहा जाता था ? उत्तर — कटुक
• हर्षकाल में पुलिस विभाग के प्रमुख अधिकारी को क्या कहा जाता था ? उत्तर — दाण्डिक / दण्डपाशिक
• हर्षकाल में रात्रि में पहरा देने वाले महिला पुलिस को क्या कहा जाता था ? उत्तर — यामचेटि
• हर्षकालीन किस अभिलेखों में नौसेना का उल्लेख मिलता है ? उत्तर — बाँसखेड़ा तथा मधुबन लेख में

– : समाप्त : –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top