Bihar Board Class 12th History : प्रिय विद्यार्थीयों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal For Bihar Board Exams) आपके लिए लाया है बिहार बोर्ड कक्षा 12 इतिहास अध्याय 4 “विचारक, विश्वास और इमारतें (सांस्कृतिक विकास)” का One liner Objective Questions
- साँची का स्तूप कहाँ स्थित है ? उत्तर — मध्य प्रदेश
- जरथुस्त्र नामक चिंतक किस देश का रहने वाला था ? उत्तर — ईरान
- खुंगत्सी नामक चिंतक किस देश का रहने वाला था ? उत्तर — चीन
- सुकरात, प्लेटो और अरस्तू जैसे चिंतक किस देश का रहने वाला था ? उत्तर — यूनान
- भारत में किन चिंतकों का उद्भव हुआ था ? उत्तर — महावीर और बुद्ध
- अग्नि, इंद्र, सोम आदि कई देवताओं की स्तुति का संग्रह है ? उत्तर — ऋग्वेद में
- यज्ञों के समय लोग किसके लिए प्रार्थना करते थे ? उत्तर — मवेशी, बेटे, स्वास्थ्य, लंबी आयु आदि
- “लोग जीवन का अर्थ, मृत्यु के बाद जीवन की संभावना और पुनर्जन्म के बारे में जानने के लिए उत्सुक थे।” यह हमें कहाँ से पता चलता है ? उत्तर — उपनिषदों में पाई गई विचारधाराओं से
- समकालीन बौद्ध ग्रंथों में कितने संप्रदायों या चिंतन परंपराओं का उल्लेख मिलता है ? उत्तर — 64
- बुद्ध की शिक्षाओं का संकलन करना शुरू कब से किया जाने लगा था ? उत्तर — बुद्ध की मृत्यु के बाद
- त्रिपिटक का अर्थ होता है ? उत्तर — तीन टोकरियाँ
- संघ या बौद्ध मठों में रहने वाले लोगों के लिए नियमों का संग्रह किस पिटक में था ? उत्तर — विनयपिटक
- बुद्ध की शिक्षाएँ किस पिटक में रखी गई थी ? उत्तर — सुत्तपिटक
- दर्शन से जुड़े विषय को किस पिटक में रखा गया था ? उत्तर — अभिधम्मपिटक
- दीपवंश और महावंश जैसे क्षेत्र-विशेष के बौद्ध इतिहास को कब लिखा गया था ? उत्तर — जब बौद्ध धर्म नए क्षेत्रों में फैला
- आजीविक परंपरा के संस्थापक कौन थे ? उत्तर — मक्खलि गोसाल
- आजीविक परंपरा को अकसर क्या कहा जाता है ? उत्तर — नियतिवादी (ऐसे लोग जो विश्वास करते थे कि सब कुछ पूर्व निर्धारित है।)
- लोकायत परंपरा को सामान्यतः क्या कहा जाता है ? उत्तर — भौतिकवादी
- जैन धर्म में तीर्थंकरों की संख्या कितनी है ? उत्तर — 24
- तीर्थंकर का अर्थ होता है ? उत्तर — वे महापुरुष जो पुरुषों और महिलाओं को जीवन की नदी के पार पहुँचाते हैं।
- जैन दर्शन की सबसे महत्वपूर्ण अवधारणा क्या है ? उत्तर — संपूर्ण विश्व प्राणवान है अर्थात सब कुछ में जीवन है।
- किस मान्यता के अनुसार “जन्म और पुनर्जन्म का चक्र कर्म के द्वारा निर्धारित होता है। कर्म के चक्र से मुक्ति के लिए त्याग और तपस्या की जरूरत होती है। यह संसार के त्याग से ही संभव हो पाता है।” ? उत्तर — जैन मान्यता
- जैन धर्म में कितने व्रत होते हैं ? उत्तर — 5
- किस दर्शन के अनुसार “विश्व अनित्य है और लगातार बदल रहा है, यह आत्माविहिन है क्योंकि यहाँ कुछ भी स्थायी या शाश्वत नहीं है।” ? उत्तर — बौद्ध
- बौद्ध परंपरा के अनुसार अपने शिष्यों के लिए बुद्ध का अंतिम निर्देश क्या था ? उत्तर — “तुम सब अपने लिए खुद ही ज्योति बनो क्योंकि तुम्हें खुद ही अपनी मुक्ति का रास्ता ढूँढ़ना है।”
- बौद्ध ग्रंथों के अनुसार बुद्ध के प्रिय शिष्य आनंद ने बुद्ध को समझाकर किसके संघ में आने की अनुमति प्राप्त की थी ? उत्तर — महिलाओं के
- संघ में आने वाली पहली भिक्खुनी कौन बनी थी ? उत्तर — बुद्ध की उपमाता महाप्रजापति गोतमी
- “थेरीगाथा” नामक ग्रंथ, जिसमें पुन्ना नामक एक स्त्री ने पद्य की रचना की है, किस पिटक का हिस्सा है ? उत्तर — सुत्तपिटक
- किस बौद्ध ग्रंथ के अनुसार अशोक ने बुद्ध के अवशेषों के हिस्से हर महत्वपूर्ण शहर में बाँट कर उनके ऊपर स्तूप बनाने का आदेश दिया था ? उत्तर — अशोकावदान
- स्तूपों की वेदिकाओं और स्तंभों पर मिले अभिलेखों से क्या पता चलता है ? उत्तर — इन्हें बनाने और सजाने के लिए दिए गए दान
- “अमरावती का स्तूप बौद्धों का सबसे विशाल और शानदार स्तूप था।” इस निष्कर्ष पर कौन पहुँचे थे ? उत्तर — एलियट (एलियट संगमरमर)
- “इस देश की प्राचीन कलाकृतियाँ की लूट होने देना मुझे आत्मघाती और असमर्थनीय नीति लगती है।” यह किसने लिखा था ? उत्तर — पुरातत्ववेत्ता एच०एच० कोल
- यह किनका मानना था कि “संग्रहालयों में मूर्तियों की प्लास्टर प्रतिकृतियाँ रखी जानी चाहिए जबकि असली कृतियाँ खोज की जगह पर ही रखी जानी चाहिए।” ? उत्तर — एच०एच० कोल
- साँची स्तूप की खोज कब हुई थी ? उत्तर — 1818
- महायान और हीनयान मत किस धर्म से संबंधित है ? उत्तर — बौद्ध धर्म
- बौद्ध धर्म के पुरातन परंपरा के अनुयायी खुद को क्या कहते थे ? उत्तर — थेरवादी
- वैष्णव और शैव परंपराएँ किस धर्म से संबंधित है ? उत्तर — हिन्दू धर्म
- वैष्णव परंपरा के अंदर कितने अवतारों की कल्पना है ? उत्तर — दस
- शुरू के मंदिर एक चौकोर कमरे के रूप में थे जिन्हें क्या कहा जाता था ? उत्तर — गर्भगृह
- धीरे-धीरे गर्भगृह के ऊपर एक ऊँचा ढाँचा बनाया जाने लगा जिसे क्या कहा जाता था ? उत्तर — शिखर
- सबसे प्राचीन कृत्रिम गुफाएँ कब तथा किसके लिए बनायी गई थी ? उत्तर — अशोक के आदेश से आजीविक संप्रदाय के संतों के लिए
- बराबर की गुफाएँ कहाँ स्थित है ? उत्तर — गया, बिहार
- आठवीं सदी के कैलाशनाथ मंदिर, जिसका सारा ढाँचा एक चट्टान को काटकर तैयार किया गया है, कहाँ स्थित है ? उत्तर — महाराष्ट्र
- इंडियन म्यूज़ियम, कलकत्ता की स्थापना कब की गयी थी ? उत्तर — 1814
- गवर्नमेंट म्यूज़ियम, मद्रास की स्थापना कब की गयी थी ? उत्तर — 1851
- ट्रेज़र-ट्रोव एक्ट, जिसके अनुसार सरकार पुरातात्विक महत्व की किसी भी चीज को हस्तगत कर सकती थी, कब बनाया गया था ? उत्तर — 1888
- प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने राष्ट्रीय संग्रहालय, नयी दिल्ली की नींव कब रखी थी ? उत्तर — 1955
- साँची को एक विश्व कला दाय स्थान कब घोषित किया गया था ? उत्तर — 1989
– : समाप्त : –
Pingback: Bihar Board Class 12th History – BiharBoard Official