Class 12th इतिहास अध्याय 3 “बंधुत्व, जाति तथा वर्ग (Kinship, Caste and Class)” का One liner Objective Questions

Bihar Board Class 12th History : प्रिय विद्यार्थीयों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal For Bihar Board Exams) आपके लिए लाया है बिहार बोर्ड कक्षा 12 इतिहास अध्याय 3 “बंधुत्व, जाति तथा वर्ग (Kinship, Caste and Class)” का One liner Objective Questions

  1. महाभारत का समालोचनात्मक संस्करण तैयार करने के लिए अनेक विद्वानों ने मिलकर एक परियोजना की शुरूआत कब की थी ? उत्तर — 1919
  2. महाभारत का समालोचनात्मक संस्करण तैयार करने वाली परियोजना का नेतृत्व किसने किया था ? उत्तर — संस्कृत विद्वान वी०एस० सुकथांकर
  3. महाभारत का समालोचनात्मक संस्करण तैयार करने में कितना समय लगा था ? उत्तर — 47 वर्ष
  4. महाभारत का समालोचनात्मक संस्करण तैयार करने वाली परियोजना ने कितने पृष्ठों का ग्रंथ प्रकाशित किया था ? उत्तर — 13000
  5. संस्कृत ग्रंथों में ‘कुल’ शब्द का प्रयोग किसके लिए होता है ? उत्तर — परिवार के लिए
  6. संस्कृत ग्रंथों में ‘जाति’ शब्द का प्रयोग किसके लिए होता है ? उत्तर — बांधवों के बड़े समूह के लिए
  7. पितृवंशिकता (Patriliny) का अर्थ है ? उत्तर — वह वंश परंपरा जो पिता के पुत्र फिर पौत्र, प्रपौत्र आदि से चलती है।
  8. अधिकतर राजवंश (लगभग छठी शताब्दी ई.पू. से) किस प्रणाली का अनुसरण करते थे ? उत्तर — पितृवंशिकता
  9. मातृवंशिकता (Matriliny) का अर्थ है ? उत्तर — वह वंश परंपरा जो माता के पुत्री फिर पौत्री, प्रपौत्री आदि से चलती है।
  10. अंतर्विवाह (Endogamy) का अर्थ है ? उत्तर — अपने समूह (कुल अथवा जाति) में ही विवाह करना
  11. बहिर्विवाह (Exogamy) का अर्थ है ? उत्तर — अपने गोत्र से बाहर विवाह करना
  12. बहुपत्नी प्रथा क्या है ? उत्तर — एक पुरुष की अनेक पत्नियाँ होना
  13. बहुपति प्रथा क्या है ? उत्तर — एक स्त्री के अनेक पति होना
  14. धर्मसूत्र और धर्मशास्त्र के अनुसार विवाह के कितने प्रकारों को स्वीकृति प्रदान है ? उत्तर — आठ (पहले चार उत्तम माने जाते थे और बाकियों को निंदित माना गया)
  15. धर्मशास्त्रों में सबसे महत्वपूर्ण मनुस्मृति थी जिसका संकलन कब हुआ था ? उत्तर — लगभग 200 ई.पू. से 200 ई. के बीच
  16. धर्मशास्त्रों की रचना किसने की थी ? उत्तर — ब्राह्मणों ने
  17. प्रत्येक गोत्र आधारित होता था ? उत्तर — एक वैदिक ऋषि के नाम पर
  18. गोत्रों के दो नियम महत्वपूर्ण थे ? उत्तर — विवाह के पश्चात स्त्रियों को पिता के स्थान पर पति के गोत्र का माना जाता था तथा एक ही गोत्र के सदस्य आपस में विवाह संबंध नहीं रख सकते थे।
  19. बांधवों में विवाह संबंध का प्रचलन कहाँ के कई समुदायों में है ? उत्तर — दक्षिण भारत
  20. ब्राह्मणों का कार्य था ? उत्तर — अध्ययन, वेदों की शिक्षा, यज्ञ करना और करवाना, दान देना और लेना
  21. क्षत्रियों का कार्य था ? उत्तर — युद्ध करना, लोगों को सुरक्षा प्रदान करना, न्याय करना, वेद पढ़ना, यज्ञ करवाना और दान–दक्षिणा देना
  22. वैश्यों का कार्य था ? उत्तर — वेद पढ़ना, यज्ञ करवाना, दान-दक्षिणा देना साथ ही कृषि, गौ–पालन और व्यापार
  23. शूद्रों का एकमात्र कार्य था ? उत्तर — तीनों उच्च वर्णों की सेवा करना।
  24. एकलव्य किसे अपना गुरु मानता था ? उत्तर — द्रोणाचार्य को
  25. एकलव्य किस वर्ग से जुड़ा माना जाता था ? उत्तर — निषाद वर्ग
  26. शास्त्रों के अनुसार राजा केवल कौन हो सकते थे ? उत्तर — क्षत्रिय (परंतु अनेक राजवंशों की उत्पत्ति अन्य वर्णों से भी हुई थी)
  27. वर्ण जहाँ मात्र चार थे वहीं जातियों की संख्या थी ? उत्तर — अनिश्चित
  28. मंदसौर अभिलेख कहाँ से प्राप्त हुआ है ? उत्तर — मध्य प्रदेश ( इसमें रेशम के बुनकरों की एक श्रेणी का वर्णन मिलता है जो मूलतः लाट (गुजरात) के निवासी थे और वहाँ से मंदसौर चले गए थे)
  29. संस्कृत के ग्रंथ और अभिलेखों में व्यापारियों के लिए कौन शब्द प्रयुक्त किया जाता है ? उत्तर — वणिक
  30. मृच्छकटिकम् नामक नाटक की रचना किसने की है ? उत्तर — शूद्रक
  31. पांडव में अपने बल के लिए कौन प्रसिद्ध थे ? उत्तर — भीम
  32. हिडिम्बा के भाई का नाम क्या था ? उत्तर — हिडिंब
  33. हिडिम्बा ने किससे विवाह की थी ? उत्तर — भीम
  34. हिडिम्बा और भीम से उत्पन्न एक राक्षस पुत्र का नाम क्या था ? उत्तर — घटोत्कच
  35. शवों की अंत्येष्टि और मृत पशुओं को छूने वालों को क्या कहा जाता था ? उत्तर — चाण्डाल (उच्च वर्ग के लोग चाण्डालों का स्पर्श, यहाँ तक कि उन्हें देखना भी, अपवित्रकारी मानते थे)
  36. चांडालों के ‘कर्तव्यों’ की सूची कहाँ मिलती है ? उत्तर — मनुस्मृति में (गाँव के बाहर रहना, फेंके हुए बर्तनों का इस्तेमाल करना, मरे हुए लोगों के वस्त्र तथा लोहे के आभूषण पहनना, रात्रि में गाँव और नगर में चल–फिर नहीं सकना, वधिक के रूप में भी कार्य करना इत्यादि)
  37. “अस्पृश्यों को सड़क पर चलते हुए करताल बजाकर अपने होने की सूचना देनी पड़ती थी जिससे अन्य जन उन्हें देखने के दोष से बच जाएँ।” यह किसका कहना था ? उत्तर — चीनी यात्री फाहियान
  38. “वधिक और सफाई करने वालों को नगर से बाहर रहना पड़ता था।” यह किसका कहना था ? उत्तर — चीनी यात्री श्वैन–त्सांग (लगभग सातवीं शताब्दी ई.)
  39. मातंग जातक में बोधिसत्त को किस रूप में चित्रित किया गया है ? उत्तर — चाण्डाल के पुत्र के रूप में
  40. युधिष्ठिर को द्यूत क्रीड़ा के लिए किसने आमंत्रित किया था ? उत्तर — दुर्योधन
  41. युधिष्ठिर अपने प्रतिद्वंदी द्वारा धोखा दिए जाने के कारण द्यूत में क्या-क्या गँवा बैठे थे ? उत्तर — स्वर्ण, हस्ति, रथ, दास, सेना, सेना, कोष, राज्य तथा अपनी प्रजा की संपत्ति, अनुजों और फिर स्वयं तथा अंत में द्रौपदी)
  42. किसके अनुसार “पैतृक ज़ायदाद का माता-पिता की मृत्यु के बाद सभी पुत्रों में समान रूप से बँटवारा किया जाना चाहिए किंतु ज्येष्ठ पुत्र विशेष भाग का अधिकारी था। स्त्रियाँ इस पैतृक संसाधन में हिस्सेदारी की माँग नहीं कर सकती थी।” उत्तर — मनुस्मृति
  43. विवाह के समय मिले उपहारों पर स्त्रियों का स्वामित्व माना जाता था और इसे क्या कहा जाता था ? उत्तर — स्त्रीधन (स्त्री का धन) = इस संपत्ति को उनकी संतान विरासत के रूप में प्राप्त कर सकती थी और इसपर उनके पति का कोई अधिकार नहीं होता था।
  44. मनुस्मृति के अनुसार पुरुष किन सात तरीकों से धन अर्जित कर सकता था ? उत्तर — विरासत, खोज, खरीद, विजित करके, निवेश, कार्य द्वारा तथा सज्जनों द्वारा दी गई भेंट को स्वीकार करके।
  45. स्त्रियों के लिए संपति अर्जन के छह तरीके हैं ? उत्तर — वैवाहिक अग्नि के सामने तथा वधूगमन के समय मिली भेंट, स्नेह के प्रतीक के रूप में तथा भ्राता, माता और पिता द्वारा दिए गए उपहार, परवर्ती काल में मिली भेंट, वह सब कुछ जो “अनुरागी” पति से उसे प्राप्त हो।
  46. “मज्झिमनिकाय” ग्रंथ किस धर्म से संबंधित है ? उत्तर — बौद्ध धर्म से
  47. राजा अवन्तिपुत्र और बुद्ध के अनुयायी कच्चन के बीच हुए संवाद किस ग्रंथ में मिलता है ? उत्तर — मज्झिमनिकाय
  48. कहाँ दानशील आदमी का सम्मान किया जाता था तथा कृपण व्यक्ति अथवा वह जो स्वयं अपने लिए संपत्ति संग्रह करता था, घृणा का पात्र होता था ? उत्तर — प्राचीन तमिलकम्
  49. किस ग्रंथ में एक मिथक वर्णित है जो यह बताता है कि प्रारंभ में मानव पूर्णतया विकसित नहीं थे ? उत्तर — सुत्तपिटक
  50. इतिहासकार महाभारत ग्रंथ की विषयवस्तु को किन दो मुख्य शीर्षकों के अंतर्गत रखते हैं ? उत्तर — आख्यान तथा उपदेशात्मक
  51. 1951-52 में पुरातत्ववेत्ता बी० बी० लाल ने कहाँ उत्खनन किया था ? उत्तर — मेरठ जिले के हस्तिनापुर नामक गाँव में
  52. बी० बी० लाल को हस्तिनापुर में आबादी के कितने स्तरों के साक्ष्य मिले थे ? उत्तर — 5
  53. द्रौपदी किसकी पुत्री थी ? उत्तर — पांचाल नरेश द्रुपद
  54. महाभारत के एक प्रसंग का रूपांतरण “कुंती ओ निषादी” नामक शीर्षक से किसने किया है ? उत्तर — महाश्वेता देवी (शोषण के विरुद्ध अपनी आवाज़ उठाने के लिए प्रसिद्ध)
  55. “अष्टाध्यायी” की रचना किसने की थी ? उत्तर — पाणिनि
  56. “नाट्यशास्त्र” की रचना किसने की थी ? उत्तर — भरतमुनि

 

– : समाप्त : –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top