Indian History : मौर्य वंश (The Mauryan Dynasty)

Indian History : प्रिय विद्यार्थियों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal) आपके लिए लाया है “मौर्य वंश (The Mauryan Dynasty)”

मौर्य वंश (The Mauryan Dynasty)

मौर्य वंश प्राचीन भारत का एक शक्तिशाली और विशाल साम्राज्य था, जिसने लगभग 137 वर्षों तक भारत पर शासन किया। इसकी स्थापना चंद्रगुप्त मौर्य ने अपने गुरु और कुशल रणनीतिकार चाणक्य (कौटिल्य) की सहायता से लगभग 321 ईसा पूर्व में की थी।

स्थापना और विस्तार

मौर्य साम्राज्य की शुरुआत मगध राज्य (आज के बिहार और बंगाल) से हुई, जिसकी राजधानी पाटलिपुत्र (वर्तमान पटना) थी। चंद्रगुप्त मौर्य ने नंद वंश के अंतिम शासक धनानंद को हराकर इस साम्राज्य की नींव रखी। उन्होंने सिकंदर के आक्रमण के बाद उत्पन्न हुई छोटी-छोटी क्षेत्रीय शक्तियों के आपसी मतभेदों का लाभ उठाया और तेजी से अपने साम्राज्य का विस्तार किया। 316 ईसा पूर्व तक मौर्य वंश ने पूरे उत्तरी-पश्चिमी भारत पर अधिकार कर लिया था।

प्रमुख शासक

1) चंद्रगुप्त मौर्य (322-298 ईसा पूर्व) :- ये मौर्य वंश के संस्थापक थे। इन्होंने भारत को राजनीतिक रूप से एक सूत्र में पिरोया। इनके शासनकाल में यूनानी राजदूत मेगस्थनीज भारत आया था, जिसने “इंडिका” नामक पुस्तक लिखी। चंद्रगुप्त ने अपने जीवन के अंतिम समय में जैन धर्म अपना लिया था।

2) बिंदुसार (298-269 ईसा पूर्व) :- चंद्रगुप्त मौर्य के पुत्र और उत्तराधिकारी थे। इन्होंने अपने पिता के साम्राज्य को बनाए रखा और कुछ विस्तार भी किया।

3) सम्राट अशोक (269-232 ईसा पूर्व) :- मौर्य वंश के सबसे महान और प्रसिद्ध शासक थे। कलिंग युद्ध के बाद इन्होंने बौद्ध धर्म अपना लिया और धम्म के सिद्धांतों का प्रचार किया। अशोक के शासनकाल में मौर्य साम्राज्य अपनी ऊंचाइयों पर था और विश्वभर में प्रसिद्ध हुआ।

प्रशासनिक व्यवस्था

मौर्य साम्राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था अत्यंत सुव्यवस्थित और केंद्रीकृत थी। इसकी राजधानी पाटलिपुत्र का प्रशासन छह समितियों द्वारा संचालित होता था, जिनमें प्रत्येक में पाँच-पाँच सदस्य होते थे। ये समितियाँ सफाई, विदेशियों की सुरक्षा, जन्म और मृत्यु का लेखा-जोखा, बाटों और मापों का विनियमन जैसे कार्यों को संभालती थीं। मौर्य काल में कृषि और व्यापार दोनों ही फल-फूल रहे थे। साम्राज्य ने ग्रीस, रोम और चीन जैसे देशों के साथ भी व्यापारिक संबंध स्थापित किए थे। प्रशासन और सैन्य खर्चों के लिए कर लगाए जाते थे।

पतन

सम्राट अशोक के बाद मौर्य साम्राज्य धीरे-धीरे कमजोर होता गया और लगभग 185 ईसा पूर्व में अंतिम मौर्य शासक बृहद्रथ की हत्या करके शुंग वंश की स्थापना हुई, जिससे मौर्य साम्राज्य का अंत हो गया। मौर्य वंश भारतीय इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय है, जिसने भारत को एक विशाल और संगठित साम्राज्य प्रदान किया।

One Liner Objective

• मौर्य राजवंश की स्थापना किसने की थी ? उत्तर — चन्द्रगुप्त मौर्य ने
• मौर्य राजवंश की राजधानी कहाँ पर स्थित थी ? उत्तर — पाटलिपुत्र

चन्द्रगुप्त मौर्य (322-298 BCE)

• चन्द्रगुप्त मौर्य का गुरु कौन था जिसने उसे शिक्षा-दीक्षा देकर भारत का सम्राट बनाया था ? उत्तर — चाणक्य
• चन्द्रगुप्त मौर्य की माता का नाम क्या था ? उत्तर — मोरा (संस्कृत में मौर्य)
• चाणक्य ने चन्द्रगुप्त मौर्य को सभी कलाओं तथा विधाओं की शिक्षा कहाँ पर दी थी ? उत्तर — तक्षशिला में
• चाणक्य ने चन्द्रगुप्त मौर्य के किस खेल को खेलते देखकर प्रभावित हुए थे, जिसके परिणामस्वरूप चाणक्य ने चन्द्रगुप्त मौर्य को शिकारी से खरीद लिया था ? उत्तर — राजकीलम खेल
• सर्वप्रथम किसने भारत को राजनीतिक रूप से एकबद्ध किया था ? उत्तर — चन्द्रगुप्त मौर्य ने
• भारत का प्रथम ऐतिहासिक सम्राट किसे माना जाता है ? उत्तर — चन्द्रगुप्त मौर्य को
• किस ग्रंथ में चन्द्रगुप्त मौर्य को नंदराज का पुत्र कहा गया है ? उत्तर — मुद्राराक्षस में
• विशाखदत्त कृत ‘मुद्राराक्षस’ में चन्द्रगुप्त मौर्य को किस वर्ण का माना गया है ? उत्तर — वृषल (निम्न जाति) अथवा कुलहीन
• बौद्ध ग्रंथ ‘महाबोधिवंश’ में चन्द्रगुप्त मौर्य को किस कुल का बतलाया गया है ? उत्तर — राजकुल से
• सैंड्रोकोट्स तथा एंड्रोकोट्स नामों का तादात्म्य चन्द्रगुप्त मौर्य के साथ किसने स्थापित किया था ? उत्तर — विलियम जोंस ने
• सैंड्रोकोट्स और सिकंदर महान की भेंट का उल्लेख किसने किया है ? उत्तर — जस्टिन/प्लूटार्क ने
• चन्द्रगुप्त मौर्य की सेना को किसने ‘डाकूओं का गिरोह’ कहा था ? उत्तर — जस्टिन ने
• किन यूनानी इतिहासकारों ने लिखा है कि चन्द्रगुप्त मौर्य ने 6 लाख सेना लेकर समूचे भारत पर अपना आधिपत्य स्थापित किया था ? उत्तर — जस्टिन
• किस इतिहासकार का कथन है कि “सिकंदर की मृत्यु के पश्चात भारत ने अपनी गर्दन से दासता का जुआ उतार फेंका तथा अपने गवर्नरों की हत्या कर दी। इस स्वतंत्रता का जन्मदाता सैंड्रोकोट्स (चन्द्रगुप्त मौर्य) था।” उत्तर — जस्टिन ने
• चन्द्रगुप्त मौर्य सर्वप्रथम अपना विजय अभियान किस क्षेत्र से प्रारम्भ किया था ? उत्तर — सिंध तथा पंजाब क्षेत्र से
• सिंध तथा पंजाब विजय के उपरांत चन्द्रगुप्त मौर्य किस क्षेत्र पर आक्रमण किया था ? उत्तर — मगध
• चन्द्रगुप्त मौर्य किस नंद शासक को पराजित कर मगध साम्राज्य पर अधिकार कर लिया था ? उत्तर — घनानंद को (घनानंद की पुत्री दुर्धरा से विवाह कर लिया था)
• किस यूनानी इतिहासकार ने उल्लेख किया है कि सेल्युकस ने सिंधु नदी पार कर चन्द्रगुप्त मौर्य से युद्ध किया था ? उत्तर — एप्पियानस ने
• सिकंदर के साम्राज्य के पूर्वी भाग के शासक सेल्युकस की आक्रमणकारी सेना को चन्द्रगुप्त मौर्य ने किस वर्ष परास्त किया था ? उत्तर — 305 BCE
• सेल्युकस ने चन्द्रगुप्त मौर्य को कौन-कौन प्रदेश दिया था ? उत्तर — अराकोसिया (कंधार), पेरोपनिसडाई (काबूल), एरिया (हेरात), तथा जेड्रोसिया (मकरान तट)
• सेल्युकस ने अपनी पुत्री ‘कॉर्नेलिया (हेलेना)’ का विवाह किससे कर दिया था ? उत्तर — चन्द्रगुप्त मौर्य से ( प्रथम अंतर्राष्ट्रीय विवाह )
• चन्द्रगुप्त मौर्य ने अपनी तरफ से कितने लड़ाकू हाथी सेल्युकस को उपहार में दिए थे ? उत्तर — 500
• सेल्युकस ने मेगस्थनीज नामक एक राजदूत को अराकोसिया (कंधार) से किसके दरबार में भेजा था जो भारत आने वाला प्रथम विदेशी राजदूत था ? उत्तर — चन्द्रगुप्त मौर्य
• यूनानी लेखक पाटलिपुत्र को क्या कहते थे ? उत्तर — पोलीब्रोथा
• मेगास्थनीज चन्द्रगुप्त मौर्य की राज्य सभा में कब से कब तक रहा था ? उत्तर — 304-299 BCE
• भारत में रहकर मेगास्थनीज ने जो देखा-सुना उसे अपनी किस पुस्तक में लिपिबद्ध किया था ? उत्तर — इण्डिका (Indica)
• मेगास्थनीज के अनुसार भारतीय समाज में कितने वर्ग थे ? उत्तर — 7 (दार्शनिक, कृषक, शिकारी/पशुपालक, व्यापारी/शिल्पी, योद्धा, निरीक्षक, सभासद)
• किस प्राचीन नगर के अवशेष कुम्रहार स्थल से प्राप्त हुए हैं ? उत्तर — पाटलिपुत्र से
• बुलंदीबाग प्राचीन स्थल का संबंध किस प्राचीन नगर से है ? उत्तर — पाटलिपुत्र से
• कौन-सा स्रोत मौर्यों के नगर प्रशासन का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करता है ? उत्तर — इण्डिका
• मेगास्थनीज द्वारा लिखित ‘इण्डिका’ लुप्त हो चुकी है किंतु उसके अंश किन यूनान एवं रोम के लेखकों की कृतियों में बचे हुए हैं ? उत्तर — टेसियस, डायोडोरस सेल्युकस, स्ट्रैबो
• किस दक्षिण भारतीय राज्य का उल्लेख मेगास्थनीज की इण्डिका में है ? उत्तर — पाण्ड्य राज्य का
• किस मौर्य सम्राट ने दक्कन पर विजय प्राप्त की थी ? उत्तर — चन्द्रगुप्त मौर्य ने
• मालवा, गुजरात एवं महाराष्ट्र को किस मौर्य शासक ने पहली बार जीता था ? उत्तर — चन्द्रगुप्त मौर्य ने
• वह कौन-सा अभिलेख है जिससे यह प्रमाणित होता है कि चन्द्रगुप्त का प्रभाव पश्चिम भारत पर भी था ? उत्तर — रुद्रदामन का जूनागढ़ शिलालेख
• सुराष्ट्र प्रांत में सुदर्शन नामक झील का निर्माण किसने करवाया था ? उत्तर — राज्यपाल पुष्यगुप्त वैश्य ने
• भारत का वह कौन-सा प्रथम साम्राज्य था जिसकी सीमा समुद्र से समुद्र तक – बंगाल की खाड़ी से अरब सागर तक विस्तृत थी ? उत्तर — मौर्य साम्राज्य की
• चन्द्रगुप्त मौर्य ने किससे जैन धर्म की दीक्षा ली थी ? उत्तर — भद्रबाहु से
• बृहत्कथा, गाथा सप्तशती, वासवदत्ता, मुद्राराक्षस कृतियों में से किस कृति में चन्द्रगुप्त मौर्य के मगध का राजसिंहासन प्राप्त करने की कथा दी गई है ? उत्तर — मुद्राराक्षस में
• चाणक्य का जन्म किस परिवार में हुआ था ? उत्तर — ब्राह्मण परिवार में
• चाणक्य के पिता का नाम क्या था ? उत्तर — गुणी
• पुराणों में चाणक्य को क्या कहा गया है ? उत्तर — द्विजर्षभ (श्रेष्ठ ब्राह्मण)
• कौटिल्य कृत अर्थशास्त्र की विषय-वस्तु क्या है ? उत्तर — शासन के सिद्धांत
• चाणक्य कृत ‘अर्थशास्त्र’ की तुलना किस यूरोपीय विद्वान की पुस्तक से की जाती है ? उत्तर — मैकियावेली कृत ‘प्रिंस’ से
• अर्थशास्त्र के अनुसार मौर्य काल में शासकीय कर्मचारियों के अधिकतम और न्यूनतम वेतन का अनुपात था ? उत्तर — 48000 पण से 60 पण तक
• वह कौन-सी पहली पुस्तक थी, जो अधिकारियों को वेतन के रूप में नकद देने का सुझाव देती है ? उत्तर — अर्थशास्त्र
• किसने कहा कि ‘राजा को मंत्रियों से परामर्श लेनी चाहिए अकेला पहिया नहीं चल सकता’ ? उत्तर — चाणक्य ने
• अपने ऊपर आश्रित बच्चों एवं पत्नी की समुचित व्यवस्था किए बिना भिक्षु बनने वालों के लिए किसने दंड के विधान की बात की थी ? उत्तर — चाणक्य ने
• चाणक्य के ‘अर्थशास्त्र’ में वर्णित ‘प्रणय कर’ से क्या तात्पर्य है ? उत्तर — एक आपात कर
• चन्द्रगुप्त मौर्य की मृत्यु कैसे हुई थी ? उत्तर — 298 BCE में श्रवणबेलगोला में सल्लेखना विधि द्वारा
• चन्द्रगुप्त मौर्य के पश्चात मौर्य साम्राज्य का शासक कौन हुआ था ? उत्तर — बिंदुसार

अर्थशास्त्र पुस्तक की विशेषता

• अर्थशास्त्र में 15 अधिकरण है।
• प्रथम अधिकरण = राजस्व संबंधी विविध विषयों का वर्णन
• द्वितीय अधिकरण = नागरिक प्रशासन की विशद विवेचना
• तृतीय तथा चतुर्थ अधिकरण = दीवानी, फौजदारी तथा व्यक्तिगत कानूनों का उल्लेख
• पंचम अधिकरण = सम्राट के सभासदों एवं अनुचरों के कर्तव्यों एवं दायित्वों का उल्लेख
• उठे अधिकरण = राज्य के सप्तांगों (स्वामी, अमात्य, राष्ट्र, दुर्ग, बल, कोष तथा मित्र) के स्वरूप एवं कार्यों का वर्णन
• अंतिम नौ अधिकरणों में राजा की विदेश नीति, सैनिक अभियान तथा युद्ध में विजय के उपाय, शत्रुदेश में लोकप्रियता प्राप्त करने के उपाय, युद्ध तथा संधि के अवसर आदि विविध विषयों का विस्तारपूर्वक वर्णन है।

बिंदुसार (298-273 BCE)

• यूनानी लेखकों ने बिंदुसार को किस एक अन्य नाम से संबोधित किया है ? उत्तर — अमित्रोकेडीज (अमित्रघात अर्थात शत्रुओं को नष्ट करने वाला)
• जैन ग्रंथों में बिंदुसार को क्या कहा गया है ? उत्तर — सिंहासन ( सिंहसेन )
• वायु पुराण में बिंदुसार के लिए किस नाम का प्रयोग किया गया है ? उत्तर — भद्रसार
• चीनी ग्रंथ “फा-युएन-चु-लिन” में बिंदुसार के लिए किस नाम का प्रयोग किया गया है ? उत्तर — बिंदुपाल
• बिंदुसार की पत्नी का नाम क्या था ? उत्तर — चारुमित्रा और शुभद्रांगी
• बिंदुसार के पुत्र का नाम क्या था ? उत्तर — सुशीम, अशोक और तिष्य
• मौर्य शासक बिंदुसार के समय तक्षशिला में हुए विद्रोह को दबाने के लिए बिंदुसार ने तक्षशिला में किसको भेजा था ? उत्तर — पहले सुसीम को और बाद में अशोक को
• सीरिया के राजा एंटियोकस ने किसे राजदूत के रूप में बिंदुसार के दरबार में भेजा था ? उत्तर — डाइमेकस को
• मिस्र के राजा टालमी द्वितीय फिलाडेल्फस (285-247 BCE) ने किसे अपना राजदूत बनाकर बिंदुसार के दरबार में भेजा था ? उत्तर — डायनोसिस
• स्ट्रैबो के अनुसार बिंदुसार ने सीरिया के राजा एंटियोकस से किन वस्तुओं की मांग की थी ? उत्तर — मीठी मदिरा, सूखी अंजीर, एक दार्शनिक
• बिंदुसार का प्रधानमंत्री कौन था ? उत्तर — खल्लाटक
• बिंदुसार किस मत के अनुयायी थे ? उत्तर — आजीवक
• किस शासक ने अपने शासनकाल में कोई नया प्रदेश नहीं जीता था ? उत्तर — बिंदुसार
• भारतीय इतिहास में किसे पिता का पुत्र और पुत्र का पिता की उपमा से जाना जाता है ? उत्तर — बिंदुसार

अशोक (273-232 BCE)

• अशोक का मगध साम्राज्य के सिंहासन पर आसीन होने के कितने वर्षों के बाद राज्याभिषेक हुआ था ? उत्तर — 4 वर्ष बाद
• बौद्ध ग्रंथों के अनुसार किसने राजा बनने के लिए अपने 99 भाईयों की हत्या करके एक कुआँ में डाल दी थी वह कुआँ आज भी पटना के अगमकुआँ नामक स्थान पर स्थित है ? उत्तर — अशोक ने
• मास्की एवं गुर्जरा अभिलेख में अशोक का नाम क्या मिलता है ? उत्तर — अशोक
• अशोक के अभिलेखों में अशोक को क्या कहा गया है ? उत्तर — देवनामपिय / देवानांपियदसि ( देवताओं का प्रिय या देखने में सुंदर )
• पुराणों में अशोक के लिए किस शब्द का प्रयोग किया गया है ? उत्तर — अशोकवर्धन
• अशोक के प्रारंभिक जीवन की जानकारी के मुख्य स्रोत कौन-से ग्रंथ है ? उत्तर — बौद्ध ग्रंथ
• अशोक की माता का क्या नाम था ? उत्तर — शुभद्रांगी
• अशोक का जन्म कब हुआ था ? उत्तर — 304 BCE ( पाटलिपुत्र में )
• अशोक की मृत्यु कब हुई थी ? उत्तर — 232 BCE (पाटलिपुत्र में)
• अशोक को किस एक अन्य नाम से भी जाना जाता था ? उत्तर — चण्डाशोक ( निर्दयी अशोक )
• अशोक की 5 पत्नियाँ कौन-कौन थी ? उत्तर — असंधिता, महादेवी, कारूवाकी, पद्मावती और नित्यारक्षक
• किसके कहने पर ही अशोक ने युद्ध त्याग दिया था ? उत्तर — कारुवाकी
• अशोक के पुत्र महेन्द्र तथा पुत्री संघमित्रा की माता का क्या नाम था ? उत्तर — महादेवी
• अशोक के पुत्र कुणाल की माता का क्या नाम था ? उत्तर — पद्मावती
• अशोक के अभिलेखों में उसकी किस पत्नी के नाम का उल्लेख मिलता है ? उत्तर — कारूवाकी का
• रानी कारुवाकी के पुत्र का क्या नाम था ? उत्तर — तीवर
• अशोक के अभिलेखों में उसके किस पुत्र के नाम का उल्लेख मिलता है ? उत्तर — तीवर का
• कल्हण कृत राजतरंगिणी में अशोक के किस पुत्र के नाम का विवरण मिलता है ? उत्तर — जालौक का
• अशोक अपने राज्याभिषेक के कितने वर्षों बाद कलिंग से युद्ध किया था ? उत्तर — 8वें वर्ष (261 BCE)
• कलिंग की राजधानी थी ? उत्तर — तोसली
• चाणक्य के विवरण से कलिंग के विषय में क्या सूचना मिलती है ? उत्तर — कलिंग सूती वस्त्रों तथा हाथियों के लिए प्रसिद्ध था
• सम्राट अशोक अपने शासन काल में एक मात्र युद्ध लड़ा था, वह कौन-सा युद्ध था ? उत्तर — कलिंग युद्ध ( नंदराज राजा था कलिंग का )
• कलिंग युद्ध का विवरण अशोक के किस शिलालेख में मिलता है ? उत्तर — 13वें
• कलिंग युद्ध के पश्चात अशोक ने भेरीघोष की नीति त्यागकर किस नीति का अनुसरण किया था ? उत्तर — धम्म घोष का
• अशोक के साम्राज्य की सीमा का निर्धारण किससे किया जाता है ? उत्तर — अशोक के अभिलेखों से
• अशोक के राजदरबार में किस मिस्र शासक ने अपना राजदूत भेजा था ? उत्तर — टालेमी फिलाडेल्फस ने
• सम्राट अशोक अपने किस शिलालेख में राजत्व संबंधी विचार व्यक्त किया है ? उत्तर — 6ठें
• सर्वलोकहित मेरा कर्तव्य है, सर्वलोकहित से बढ़कर कोई दूसरा कर्म नहीं है। मैं जो कुछ पराक्रम करता हूँ, वह इसलिए कि ऋण से मुक्त होऊँ, अशोक के इस कथन का विवरण किस शिलालेख में मिलता है ? उत्तर — 6ठें
• अशोक की एक अन्य उपाधि क्या थी ? उत्तर — धर्मराज
• किसने सहिष्णुता, उदारता और करुणा के त्रिविध आधार पर राजधर्म की स्थापना की थी ? उत्तर — अशोक ने
• कश्मीर में श्रीनगर नामक नगर की स्थापना किसने की थी ? उत्तर — अशोक ने
• अशोक के उपरान्त किस मौर्य शासक ने ‘देवानांप्रिय’ की उपाधि धारण की थी ? उत्तर — दशरथ ने
• अशोक के शासनकाल में धर्म व नैतिकता का अधिकारी कौन था ? उत्तर — धर्म महामात्र
• श्रीलंका के उस राजा का क्या नाम है जो अशोक का समकालीन था ? उत्तर — देवानांप्रिय तिस्स
• किस मुख्य उद्देश्य की पूर्ति के लिए अशोक ने अपनी प्रजा में धम्म का प्रचार किया था ? उत्तर — अपनी प्रजा के नैतिक और आध्यात्मिक विकास हेतु ( अशोक द्वारा अपनी प्रजा के नैतिक उत्थान के लिए बनाए गए नियम को धम्म कहा गया है।)
• सिंहली बौद्ध ग्रंथ दीपवंश, महावंश के अनुसार अशोक शासन के कितने वर्ष बाद बौद्ध धर्म में दीक्षा ली थी ? उत्तर — चार वर्ष बाद
• बौद्ध ग्रंथ दीपवंश, महावंश के अनुसार अशोक को किसने बौद्ध धर्म में दीक्षित किया था ? उत्तर — निग्रोथ नामक सात वर्षीय बौद्ध भिक्षु ने
• किस बौद्ध भिक्षु के प्रभाव में आकर अशोक पूर्णरूप से बौद्ध बन गया था ? उत्तर — मोग्गलिपुतिस्स के
• बौद्ध ग्रंथ ‘दिव्यावदान’ के अनुसार किस बौद्ध भिक्षु ने अशोक को बौद्ध धर्म में दीक्षित किया था ? उत्तर — उपगुप्त ने
• अशोक अपने राज्याभिषेक के कितने वर्ष बाद बोधगया की यात्रा की थी ? उत्तर — 10 वर्ष बाद
• अशोक अपने राज्याभिषेक के कितने वर्ष बाद लुम्बिनी ग्राम की यात्रा की थी ? उत्तर — 20 वर्ष बाद
• अशोक के बौद्ध मतानुयायी होने का सर्वप्रथम प्रमाण कहाँ से प्राप्त हुआ है ? उत्तर — भाब्रू ( वैराट राजस्थान ) लघु शिलालेख से
• बौद्ध धर्म के रक्षक के रूप में अशोक का उल्लेख किस लघु स्तंभ लेखों में मिलता है ? उत्तर — सारनाथ, साँची तथा कौशाम्बी लघु स्तम्भलेख में
• किस लघु-स्तम्भलेख में विवरण मिलता है कि अशोक ने बौद्ध संघ में फूट डालने वाले भिक्षुओं तथा भिक्षुणियों को चेतावनी देता है ? उत्तर — साँची
• “अशोक बौद्ध होते हुए भी हिन्दू धर्म से आस्था नहीं छोड़ी” इसका प्रमाण किससे स्पष्ट होता है ? उत्तर — देवनामप्रिय की उपाधि से
• अपनी प्रजा के नैतिक उत्थान के लिए अशोक ने जिन आचारों की संहिता प्रस्तुत की थी उसे अभिलेखों में क्या कहा गया है ? उत्तर — धम्म
• अशोक के विश्व इतिहास में प्रसिद्धि का महत्वपूर्ण कारण क्या था ? उत्तर — अशोक की धम्म नीति
• अशोक के किस स्तम्भ लेख में धम्म की परिभाषा दी गई है ? उत्तर — दूसरे तथा सातवें स्तम्भ में ( ‘कियं चु धम्मे ?’ )
• अशोक ने कितनी रातें धम्म यात्रा में बिताई थी ? उत्तर — 256
• अशोक ने अपने राज्याभिषेक के कितने वर्षों बाद धम्ममहामात्रों की नियुक्ति की थी ? उत्तर — 13वें वर्ष में
• साम्राज्य के किन उच्च पदाधिकारियों को धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए अशोक ने लगाया था ? उत्तर — व्युष्ट, राज्जुक, प्रादेशिक तथा युक्त
• अशोक ने बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार हेतु दूज भेजे थे, इन दूतों का विवरण किन अभिलेखों से प्राप्त हुआ है ? उत्तर — दूसरे तथा तेरहवें में
• अशोक के दूसरे तथा तेरहवें शिलालेख में किन दक्षिणी भारत के राज्यों का विवरण मिलता है ? उत्तर — चोल, पाण्ड्य, सतियपुत्त, करेलपुत्त एवं ताम्रपर्णि (लंका)
• अशोक के तेरहवें शिलालेख में किस पाँच यवन राज्यों का उल्लेख मिलता है, जहाँ पर उसने धर्म प्रचारक भेजे थे ? उत्तर — सीरिया, मिस्र, मेसीडोनिया, मग, सिरीन
• अशोक ने आजीवकों को रहने हेतु बराबर की पहाड़ियों में चार गुफाओं का निर्माण करवाया, जिसका नाम था ? उत्तर — कर्ज, चोपार, सुदामा और विश्व झोपड़ी
• अशोक ने बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए अपने पुत्र महेन्द्र एवं पुत्री संघमित्रा को कहाँ भेजा था ? उत्तर — श्रीलंका
• श्रीलंका के शासक ‘तिस्स’ को किसने बौद्ध धर्म में दीक्षित किया था ? उत्तर — महेन्द्र ने
• अशोक ने कश्मीर में विजयेश्वर नामक शैव मंदिर का जीर्वोद्वार करवाया था, की जानकारी कहाँ से प्राप्त होती है ? उत्तर — कल्हण कृत राजतरंगिणी से
• किस शिलालेख में अशोक अपनी धार्मिक इच्छा व्यक्त करते हुए कहता है कि ‘सब मतों के व्यक्ति सब स्थानों पर रह सकें क्योंकि वे सभी आत्म-संयम एवं हृदय की पवित्रता चाहते हैं ? उत्तर — सातवें शिलालेख में
• भारत में शिलालेख का प्रचलन सर्वप्रथम किसने किया था ? उत्तर — अशोक ने
• भारत का पहला शासक कौन था, जिसने अपने संदेशों को अभिलेख के माध्यम से जनता तक पहुँचाया ? उत्तर — अशोक
• अशोक को अभिलेख लिखने की प्रेरणा किससे मिली थी ? उत्तर — इराक के शासक डेरियस से
• अशोक के अब तक कितने अभिलेख प्राप्त हो चुके हैं ? उत्तर — 40 से अधिक
• अशोक के अभिलेखों को किस विद्वान ने सर्वप्रथम उद्वाचन किया था ? उत्तर — जेम्स प्रिंसेप ने ( खोजा 1750 में टी० पेंथर ने )
• अशोक के अभिलेखों की भाषा क्या थी ? उत्तर — प्राकृत (अर्द्ध मागधी)
• शर-ए-कुना लघु शिलालेख (कंधार) में किन दो लिपियों का प्रयोग एक साथ किया गया है ? उत्तर — ग्रीक तथा आरमाइक
• अशोक का कौन-सा अभिलेख है जिसमें खरोष्ठी तथा ब्राह्मी लिपि का एक साथ प्रयोग किया गया है ? उत्तर — एर्र गुडी अभिलेख (आन्ध्र प्रदेश)
• “सभी प्रजा मेरी संतान है, जिस प्रकार मैं अपनी संतान के लिए इहलौकिक तथा पारलौकिक कल्याण की कामना करता हूँ उसी प्रकार अपनी प्रजा के लिए भी करता हूँ।” का विवरण अशोक के किस अभिलेख से मिलता है ? उत्तर — प्रथम पृथक कलिंग लेख से
• “मिनार-ए-जरीन” (स्वर्ण मीनार या स्वर्ण स्तम्भ) के नाम से किस स्तम्भ-लेख को माना जाता है ? उत्तर — दिल्ली-टोपरा स्तम्भ लेख
• अशोक का कौन-सा अभिलेख सबसे सुन्दर तथा सुरक्षित स्तम्भ लेख माना जाता है ? उत्तर — लौरिया नन्दनगढ़ स्तम्भ लेख
• प्राचीन भारत में कौन-सी एक लिपि दाईं ओर से बाईं ओर लिखी जाती थी ? उत्तर — खरोष्ठी
• वह कौन-सा स्तंभ अभिलेख है जिसमें अशोक ने स्वयं को मगध का सम्राट बताया है ? उत्तर — भाब्रू स्तंभ से
• बौद्ध परम्परा के अनुसार अशोक ने कितने हजार स्तूपों का निर्माण करवाया था ? उत्तर — 84 हजार
• सारनाथ के धमेख स्तूप का निर्माण किस शासक ने किया था ? उत्तर — अशोक
• अशोक के शिलालेखों में किस लिपि का प्रयोग हुआ है ? उत्तर — ब्राह्मी (शेष भारत से), खरोष्ठी (उत्तर पश्चिम पाकिस्तान से), ग्रीक एवं आरमाइक (अफगानिस्तान से)
• अशोक के अभिलेखों को किन तीन भागों में बाँटा जा सकता है ? उत्तर — शिलालेख, स्तम्भ लेख, गुहा लेख

अशोक के चतुर्दश शिलालेख (Ashoka’s Fourteen Major Rock Edicts)

1. पहला शिलालेख = अहिंसा पर बल, पशुबलि की निंदा, “सभी मनुष्य मेरे बच्चा है।”
2. दूसरा शिलालेख = मनुष्य एवं पशु दोनों की चिकित्सा व्यवस्था का उल्लेख, दक्षिण भारतीय राज्य जैसे चेर, पाण्ड, श्रीलंका, केरलपुत्र, सतीयपुत्र की चर्चा (चोल वंश की चर्चा नहीं है)
3. तीसरा शिलालेख = राजकीय अधिकारियों को आदेश कि वे हर पाँचवें वर्ष के उपरांत दौरे पर जाए, कुछ-न-कुछ धार्मिक नियमों का उल्लेख
4. चौथा शिलालेख = भेरीघोष की जगह धम्मघोष की घोषणा
5. पाँचवाँ शिलालेख = धर्म-महामात्रों की नियुक्ति के विषय में जानकारी मिलती है
6. छठा शिलालेख = आत्म-नियंत्रण की शिक्षा, “मेरा अधिकारी जनकल्याण के लिए जब चाहे मुझसे मिल सकते हैं।”
7. सातवाँ शिलालेख = सबसे बड़ा शिलालेख, विभिन्न धर्मों के आपसी समन्वय की बात, अशोक की तीर्थ-यात्राओं का उल्लेख
8. आठवाँ शिलालेख = अशोक की धम्म-यात्राओं का उल्लेख
9. नौवाँ शिलालेख = सच्ची भेंट तथा सच्चे शिष्टाचार का उल्लेख, धम्म मंगल की जानकारी
10. दसवाँ शिलालेख = अशोक का आदेश कि राजा तथा उच्च अधिकारी हमेशा प्रजा के हित में सोचें
11. ग्यारहवाँ शिलालेख = धम्म की व्याख्या, धम्मदान की जानकारी
12. बारहवाँ शिलालेख = स्त्री महामात्रों की नियुक्ति एवं सभी प्रकार के विचारों के सम्मान की बात कही गयी
13. तेरहवाँ शिलालेख = कलिंग युद्ध का वर्णन एवं अशोक के हृदय-परिवर्तन की बात कही गयी, पड़ोसी राजाओं का वर्णन, धम्म विजय की चर्चा
14. चौदहवाँ शिलालेख = जनता को धार्मिक जीवन बिताने के लिए प्रेरित किया

अशोक के सात स्तंभलेख (लघु अभिलेख)

1. रुमनदेई अभिलेख (कंधार) = यह आरमाईक लिपि में है। यह सबसे छोटा अभिलेख है। यह एक मात्र अभिलेख है जिसमें अशोक ने प्रशासनिक चर्चा न करके आर्थिक क्रियाकलाप की चर्चा की है।
2. कौशाम्बिक/प्रयाग अभिलेख (UP) = इसमें अशोक ने अपनी पत्नी कारुवाकी द्वारा दिए गए दान की चर्चा की है। अतः इसे रानी की अभिलेख कहते हैं। अकबर ने इसे इलाहाबाद स्थापित कर दिया। इसी पर समुद्रगुप्त ने प्रयाग प्रशस्ति लिखाया था।
3. टोपरा अभिलेख (हरियाणा) = फिरोजशाह तुगलक ने इसे दिल्ली के तुगलकाबाद में स्थापित करा दिया।
4. मेरठ अभिलेख (UP) = फिरोजशाह ने इसे भी दिल्ली के तुगलकाबाद में स्थापित करा दिया।
5. रामपूर्वा अभिलेख = यह बिहार के चंपारण में है।
6. लौरिया नंदनगढ़ = यह बिहार के चंपारण में है।
7. लौरिया अरेराज = यह बिहार के चंपारण में है।

परवर्ती मौर्य-सम्राट (232-184 BCE)

• अशोक के बाद मगध की गद्दी पर कौन बैठा था ? उत्तर — अशोक का पुत्र कुणाल
• किस परवर्ती मौर्य शासक को जैन धर्म का संरक्षक कहा गया है ? उत्तर — दशरथ को
• परवर्ती सम्राट दशरथ ने किस स्थान पर आजीवकों के लिए गुफाएँ निर्मित करवायी थी ? उत्तर — नागार्जुनी पहाड़ी पर (गया जनपद बिहार)
• परवर्ती मौर्य सम्राट शालिशूक की उपाधि क्या थी ? उत्तर — सुभगसेन
• पुराणों के अनुसार मौर्य वंश का अंतिम शासक किसे बतलाया गया है ? उत्तर — बृहद्रथ
• किस परवर्ती मौर्य सम्राट को ‘प्रज्ञादुर्बल’ (बुद्धिहीन) शासक कहा गया है ? उत्तर — बृहद्रथ को
• अंतिम मौर्य शासक बृहद्रथ की हत्या किसने कर दिया था ? उत्तर — पुष्यमित्र शुंग ने (184 BCE में)
• मौर्य साम्राज्य के पतन का मुख्य कारण क्या था ? उत्तर — अशोक के बाद के राजाओं का निर्बल होना

मौर्यकालीन आर्थिक व्यवस्था

• मौर्य काल में अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार क्या था ? उत्तर — कृषि, पशुपालन तथा कारखाना
• मौर्यकाल में शिक्षा का सबसे बड़ा केन्द्र था ? उत्तर — तक्षशिला
• सरकारी भूमि को क्या कहा जाता था ? उत्तर — सीता भूमि
• बिना वर्षा के अच्छी खेती होनेवाली भूमि को क्या कहा जाता था ? उत्तर — अदेवमातृक
• मौर्यकाल में सिंचाई सुविधा के लिए सुदर्शन झील का निर्माण किसने करवाया था ? उत्तर — चन्द्रगुप्त मौर्य एवं अशोक ने
• अशोक ने कोलकाता से पेशावर तक एक सड़क का निर्माण करवाया था जिसे आज क्या कहते हैं ? उत्तर — GT Road
• मौर्यकाल में भूमि का उत्पादन का कितना कर के रूप में लिया जाता था ? उत्तर — 1/6 (चाणक्य के अनुसार) या 1/4 ( मेगास्थनीज के अनुसार)
• बिक्री कर के रूप में मूल्य का 10वाँ भाग वसूला जाता था, इसे बचाने वालों को क्या सजा मिलता था ? उत्तर — मृत्युदंड
• भूमि माप वाले कर को क्या कहा जाता था ? उत्तर — रज्जू
• धार्मिक कर को क्या कहा जाता था ? उत्तर — बलि
• चारागाह कर को क्या कहा जाता था ? उत्तर — विवीत
• किस समय कोई कर नहीं लिया जाता था ? उत्तर — अकाल के
• मौर्यकाल के राजकीय मुद्रा क्या थी ? उत्तर — पण (चाँदी का सिक्का)
• मुद्राओं का परीक्षण करने वाला अधिकारी को क्या कहा जाता था ? उत्तर — रुद्रदर्शक
• चाँदी के मुद्रा को क्या कहा जाता था ? उत्तर — कार्षापण
• सोने के सिक्के को क्या कहा जाता था ? उत्तर — स्वर्ण एवं निष्क
• ताँबे के सिक्के को क्या कहा जाता था ? उत्तर — माष्क या काकनी

प्रशासनिक व्यवस्था

• मौर्यकालीन प्रशासन कैसा था ? उत्तर — केन्द्रीकृत शासन
• राजा को सलाह देने के लिए एक मंत्रिपरिषद् होती थी जिसमें सदस्यों की संख्या कितनी हुआ करती थी ? उत्तर — 12, 16 या 20
• उच्च अधिकारियों को क्या कहा जाता था ? उत्तर — तीर्थ या महामात्र (संख्या 18)
• मुख्यमंत्री और पुरोहित की नियुक्ति के पहले इनके चरित्र को जाँचा या परखा जाता था जिसे क्या कहा जाता था ? उत्तर — उपधा परीक्षण
• अशोक के समय मौर्य साम्राज्य में प्रांतों की संख्या कितनी थी ? उत्तर — 5 (प्रांतों को ‘चक्र’ कहा जाता था।)
• प्रांतों के प्रशासक क्या कहलाते थे ? उत्तर — कुमार या आर्यपुत्र या राष्ट्रिक
• प्रांतों का विभाजन किया गया था ? उत्तर — विषय (विषयपति के अधीन)
• प्रशासन की सबसे छोटी इकाई क्या थी ? उत्तर — ग्राम (ग्रामीक)
• प्रशासनिक अधिकारियों को क्या कहा जाता था ? उत्तर — अध्यक्ष (संख्या 27)
• प्रशासकों में सबसे छोटा गोप था, जो कितने ग्रामों का शासन सँभालता था ? उत्तर — दस
• मौर्य सैन्य व्यवस्था किस पर आधारित थी ? उत्तर — चतुरंग बल (अश्व, गज, रथ, पैदल)
• मेगास्थनीज की इण्डिका में मौर्य सैन्य प्रबंधन की कितनी समितियों का विवरण प्राप्त होता है ? उत्तर — 6
• मौर्यकाल में युद्ध क्षेत्र में सेना का संचालन करने वाला अधिकारी कौन होता था ? उत्तर — नायक
• मौर्यकाल में न्यायिक व्यवस्था कैसी थी ? उत्तर — कठोर (सर्वोच्च न्यायाधीश सम्राट होता था)
• मौर्य काल में किस तरह का न्यायिक दंड दिया जाता था ? उत्तर — मृत्युदंड, अंगभंग, कारावास एवं जुर्माना
• मौर्यकाल में गुप्तचर विभाग एक पृथक अमात्य के अधीन रखा गया था, जिसे क्या कहा जाता था ? उत्तर — महामात्यापसर्प
• गुप्तचरों को अर्थशास्त्र में क्या कहा गया है ? उत्तर — गूढ़पुरुष
• अर्थशास्त्र में किन दो प्रकार के गुप्तचरों का उल्लेख मिलता है ? उत्तर — संस्था (एक ही स्थान पर रहकर कार्य करने वाला) और संचरा (भ्रमण करके कार्य करने वाला)
• मेगास्थनीज ने इण्डिका में पाटलिपुत्र के नगर-परिषदों की पाँच-2 सदस्यों वाली कितनी समितियों का उल्लेख किया है ? उत्तर — 6

सामाजिक व्यवस्था

• मौर्यकाल में स्त्रियों की स्थिति कैसी थी ? उत्तर — अच्छी
• किसके अनुसार भारतीय समाज में दास-प्रथा प्रचलित नहीं थी ? उत्तर — मेगास्थनीज
कला और संस्कृति
• मौर्यकाल में मौर्य स्तम्भों के लिए पत्थर किस स्थान से प्राप्त किया जाता था ? उत्तर — चुनार (मिर्जापुर) से
• अशोक के स्तंभलेख के शीर्ष पर किन पशुओं के चित्र उत्कीर्ण मिलते हैं ? उत्तर — सिंह, अश्व, हाथी तथा बैल
• मौर्यकाल में जनसाधरण की भाषा क्या थी ? उत्तर — पालि

मौर्य साम्राज्य के पतन के कारण

• अशोक का युद्ध नीति त्याग देना।
• साम्राज्य का अधिक बड़ा होना।
• अशोक ने बौद्ध भिक्षुओं को इतना दान दिया कि आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया।
• अशोक के उत्तराधिकारी का अयोग्य होना ।
• अधिकारियों का भ्रष्टाचार में लिप्त हो जाना ।

– : समाप्त : –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top