Indian History : वैष्णव (भागवत) धर्म (Vaishnavism)

Indian History : प्रिय विद्यार्थियों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal) आपके लिए लाया है “वैष्णव (भागवत) धर्म (Vaishnavism)”

वैष्णव (भागवत) धर्म (Vaishnavism)

1. वैष्णव धर्म का विकास किससे हुआ था ? उत्तर — भागवत धर्म से
2. भागवत धर्म के संस्थापक या प्रवर्तक किसे माना जाता है ? उत्तर — वृष्णि वंशी कृष्ण को
3. वासुदेव कृष्ण का प्रथम उल्लेख कहाँ मिलता है ? उत्तर — छान्दोग्योपनिषद् में
4. किस ग्रंथ में कृष्ण को देवकी का पुत्र व घोर अंगीरस का शिष्य बताया गया है ? उत्तर — छान्दोग्योपनिषद् में
5. वासुदेव कृष्ण के अनुयायी क्या कहलाते थे ? उत्तर — भगवत ( भागवत )
6. जब कृष्ण का तादात्म्य विष्णु से किया गया, तब भागवत धर्म किसमें परिवर्तित हो गया ? उत्तर — वैष्णव धर्म में
7. जब कृष्ण-विष्णु का तादात्म्य नारायण से स्थापित हुआ, तब वैष्णव धर्म को क्या कहा गया ? उत्तर — पांचरात्र धर्म (उल्लेख शांति पर्व में मिलता है)
8. नारायण शब्द का सर्वप्रथम उल्लेख ‘परम पुरुष’ के रूप में किस ब्राह्मण ग्रंथ में मिलता है ? उत्तर — शतपथ ब्राह्मण में
9. यूनानी राजदूत मेगास्थनीज के अनुसार, शूरसेन (मथुरा) के लोग किसकी पूजा करते थे ? उत्तर — हेराक्लीज (वासुदेव कृष्ण) की
10. भागवत धर्म से सम्बद्ध प्रथम उपलब्ध प्रस्तर स्मारक कहाँ से प्राप्त हुआ है ? उत्तर — विदिशा (बेसनगर) गरुड़ स्तम्भ
11. विदिशा गरुड़ स्तम्भ लेख में तक्षशिला निवासी हेलियोडोरस को क्या कहा गया है ? उत्तर — देवदेवस अर्थात् देवताओं का देवता
12. किसके सिक्कों पर सर्वप्रथम भागवत धर्म के चिन्ह मिलते हैं ? उत्तर — अपोलोडोटस के
13. भागवत अथवा वैष्णव धर्म का चरमोत्कर्ष किन राजाओं के शासन काल में हुआ था ? उत्तर — गुप्त राजाओं के
14. गुप्त शासकों का राजचिन्ह क्या था ? उत्तर — गरुड़ (विष्णु का वाहन)
15. वेंगी के पूर्वी चालुक्य शासक किस मत के अनुयायी थे ? उत्तर — वैष्णव मत के
16. राष्ट्रकूट नरेश दंतिदुर्ग ने एलोरा में किस मंदिर का निर्माण करवाया था ? उत्तर — दशावतार मंदिर (विष्णु)
17. पुराणों में विष्णु के कितने अवतारों की चर्चा की गई है ? उत्तर — दस (मत्स्य, कूर्म अथवा कच्छप, वराह, नृसिंह, वामन, परशुराम, राम, कृष्ण, बुद्ध एवं कल्कि)
18. दक्षिण भारत में वैष्णव धर्म का प्रचार-प्रसार किसके द्वारा किया गया था ? उत्तर — अलवार संतों द्वारा ( संख्या 12 )
19. अलवार संतों में किसे महिला साध्वी कहा गया है ? उत्तर — आण्डाल को
20. चोल काल में वैष्णव धर्म के प्रचार का कार्य अलवारों के स्थान पर किसने किया था ? उत्तर — आचार्यों ने ( सर्वाधिक उल्लेखनीय रामानुज )
21. पुरी में ‘रथयात्रा’ किसके सम्मान में निकाली जाती है ? उत्तर — भगवान जगन्नाथ के
22. ‘भगवद्गीता’ का प्रथम अंग्रेजी अनुवाद किसने किया ? उत्तर — चार्ल्स विल्किंस (1785) में
23. विष्णु के किस अवतार को सागर से पृथ्वी का उद्धार करते हुए अंकित किया गया है ? उत्तर — वाराह को
24. कौन-सा ग्रंथ मोक्ष के साधन के रूप में ज्ञान, कर्म तथा भक्ति को समान महत्व देता है ? उत्तर — भगवद्गीता
25. ‘तुम्हारा अधिकार कर्म पर है, फल की प्राप्ति पर नहीं’ यह किस ग्रंथ में कहा गया है ? उत्तर — भगवद्गीता
26. भगवदगीता की मुख्य शिक्षा क्या है ? उत्तर — निष्काम कर्म योग
27. पंचवृष्णि वीरों (कृष्ण, संकर्षण, प्रद्युम्न, साम्ब, अनिरुद्ध) का सर्वप्रथम उल्लेख कहाँ से प्राप्त होता है ? उत्तर — मोरा अभिलेख से
28. कृष्ण, संकर्षण, प्रद्युम्न, अनिरुद्ध के समूह को क्या संज्ञा प्रदान की गई है ? उत्तर — चतुर्व्यूह
29. वायु पुराण में चतुर्व्यूह के साथ किसका तादात्म्य स्थापित किया गया है ? उत्तर — साम्ब (कृष्ण और जाम्बवंती से उत्पन्न पुत्र)

– : समाप्त : –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top