Indian History : प्रिय विद्यार्थियों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal) आपके लिए लाया है “वैदिक काल या सभ्यता (The Vedic Age)”
वैदिक काल या सभ्यता (The Vedic Age)
1. भारत में सिंधु संस्कृति के पश्चात किस नवीन सभ्यता का विकास हुआ ? उत्तर — वैदिक सभ्यता या आर्य सभ्यता
2. वैदिक सभ्यता का जनक किसे माना जाता है ? उत्तर — आर्यों को
3. आर्य शब्द का क्या अर्थ है ? उत्तर — श्रेष्ठ या कुलीन
4. वैदिक काल को कितने भागों में विभाजित किया गया है ? उत्तर — दो (ऋग्वैदिक काल और उत्तर वैदिक काल)
5. भारत में आगमन के पश्चात आर्यों ने सर्वप्रथम अपना निवास स्थान कहाँ बनाया था ? उत्तर — सप्त-सैन्धव प्रदेश (सिंधु, झेलम, चेनाव, रावी, व्यास, सतलज और सरस्वती नदी)
6. आर्यों द्वारा विकसित सभ्यता थी ? उत्तर — ग्रामीण सभ्यता
7. आर्यों का इतिहास मुख्यतः किससे ज्ञात होता है ? उत्तर — वेदों से
8. वेद का क्या अर्थ है ? उत्तर — ज्ञान (knowledge par excellence)
9. भारत का सबसे प्राचीन धर्मग्रंथ है ? उत्तर — वेद
10. वेदों की रचना किसने की है ? उत्तर — ईश्वर ने
11. वेद के संकलनकर्ता कौन है ? उत्तर — वेदव्यास (गुप्त काल में किया गया)
12. वेदों को और क्या कहा जाता है ? उत्तर — अपौरूषेय (Apaurusheya = not made by man), श्रुति (Shruti), ध्वनि उच्चारित
13. वेद कितने हैं ? उत्तर — चार (ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद)
14. ऋचाओं/मंत्रों के क्रमबद्ध ज्ञान के संग्रह को क्या कहा जाता है ? उत्तर — ऋग्वेद
15. ऋग्वैदिक आर्यों की भाषा क्या थी ? उत्तर — संस्कृत
16. ऋग्वेद की मूल लिपि क्या है ? उत्तर — ब्राह्मी
17. सबसे प्राचीन एवं बड़ा वेद किसे माना जाता है ? उत्तर — ऋग्वेद को
18. सबसे बाद का वेद है ? उत्तर — अथर्ववेद
19. ऋग्वेद में कुल कितने मंडल हैं ? उत्तर — 10 मंडल (books)
20. ऋग्वेद में कुल कितने सूक्त (hymns) हैं ? उत्तर — 1028
21. ऋग्वेद में कुल कितनी ऋचाएँ हैं ? उत्तर — 10552
22. ऋग्वेद के ऋचाओं के पढ़ने वाले ऋषि को क्या कहते हैं ? उत्तर — होतृ या होता
23. ऋग्वेद के उपवेद को कहते हैं ? उत्तर — आर्युवेद (Ayurveda)
24. ऋग्वेद के सबसे प्राचीनतम मंडल कौन से हैं ? उत्तर — 2 से 7 मंडल
25. ऋग्वेद के किस मंडल को वंश मंडल (the family books) के नाम से जाना जाता है ? उत्तर — 2 से 7 मंडल तक
26. ऋग्वेद के सबसे नवीन मंडल किसे माना जाता है ? उत्तर — पहला एवं दसवां
27. ऋग्वेद के किसी मंडल का प्रथम सूक्त किस देवता से प्रारंभ होता है ? उत्तर — अग्नि से
28. ऋग्वैदिक काल का प्रशासनिक कम किस प्रकार का था ? उत्तर — कुल (Family) → ग्राम → विश (Clan)→ जन (Tribe) → राष्ट्र
29. ऋग्वैदिक कालीन कबीलों के प्रमुख को क्या कहा जाता था ? उत्तर — गोप / राजा
30. राजा के निर्वाचन से संबंधित सूक्त किस वेद में पाए जाते हैं ? उत्तर — ऋग्वेद में
31. ऋग्वैदिक काल में राजा के पदाधिकारियों में प्रमुखतम कौन होता था ? उत्तर — पुरोहित (Priest)
32. पूर्व वैदिक काल में राजा पर नियंत्रण कौन रखता था ? उत्तर — सभा और समिति
33. वैदिक युग की सर्वाधिक प्राचीन संस्था कौन-सी थी ? उत्तर — विद्थ (Vidatha = Tribal Assembly with diverse functions)
34. युद्ध के लिए ऋग्वेद में किस शब्द का प्रयोग किया गया है ? उत्तर — गविष्टि = गायों की खोज
35. दसराज्ञ युद्ध का उल्लेख ऋग्वेद के किस मंडल में है ? उत्तर — 7वें मंडल में
36. ऋग्वेद में उल्लिखित प्रसिद्ध ‘दस राजाओं का युद्ध’ किस नदी के तट पर लड़ा गया था ? उत्तर — परुष्णी (रावी)
37. सुदास के विरुद्ध ऋग्वेद में वर्णित दस राजाओं का युद्ध किसके नेतृत्व में लड़ा गया था ? उत्तर — विश्वामित्र के
38. ऋग्वैदिक आर्यों के पंचजनों में कौन-कौन शामिल थे ? उत्तर — यदु (Yadu), द्रुहयु (Druhyu), पुरु (Puru), अनु (Anu), तुर्वस (Turvasha)
समाज
39. ऋग्वैदिक कालीन समाज कैसा था ? उत्तर — पितृसत्तात्मक (Patrilineal)
40. ऋग्वैदिक समाज का आधार होता था ? उत्तर — परिवार या कुल
41. किस वैदिक ग्रंथ में ‘वर्ण’ और ‘गोत्र’ शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किया गया है ? उत्तर — ऋग्वेद में
42. ऋग्वेद में आजीवन अविवाहित रहने वाली स्त्री को क्या कहा गया है ? उत्तर — अमाजू
43. “मैं कवि हूँ मेरे पिता वैद्य हैं और मेरी माता अन्न पीसती है।” इस कथन का वर्णन किस वेद में किया गया है ? उत्तर — ऋग्वेद में
44. गो-अपहरण के प्रसंग में ऋग्वेद में प्रमुख रूप से किसका नाम आया है ? उत्तर — पणियों का
45. ‘गायत्री मंत्र’ की रचना किस ऋषि ने की है ? उत्तर — विश्वामित्र
46. ‘गायत्री मंत्र’ किनको समर्पित है ? उत्तर — सूर्य देवता सावित्री
47. ऋग्वेद के किस मंडल में ‘गायत्री मंत्र’ का वर्णन किया गया है ? उत्तर — तृतीय मंडल में
48. ऋग्वेद के आठवें मंडल की हस्तलिखित ऋचाओं को क्या कहा जाता है ? उत्तर — खिल
49. देवता सोम का उल्लेख है ? उत्तर — नौवें मंडल में
50. ऋग्वेद के नौवें मंडल में सोम देवता का उल्लेख है, इसलिए इसे क्या कहा जाता है ? उत्तर — सोममंडल
51. ऋग्वेद के किस मंडल के पुरुषसूक्त में पहली बार चतुरवर्ण (ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र) का उल्लेख हुआ है ? उत्तर — दसवें मंडल
52. ऋग्वैदिक युगीन वर्ण-व्यवस्था, जो बाद में जाति व्यवस्था में परिवर्तित हो गई, वर्ण के जाति में परिवर्तित होने का प्रमुख कारण क्या था ? उत्तर — व्यवसायों का पैतृक होना
53. ऋग्वैदिक काल में आम जनमानस मनोरंजन के लिए किस साधन का प्रयोग करते थे ? उत्तर — नृत्य, संगीत, रथ-दौड़, घुड़-दौड़, पासा खेलना एवं द्यूत कीड़ा
54. पुनर्विवाहित स्त्री के लिए पुनर्भू शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किस वेद में किया गया है ? उत्तर — ऋग्वेद में
धर्म
55. ऋग्वैदिक काल में पत्नी का महत्व किस रूप में था ? उत्तर — सभी धार्मिक व सामाजिक उत्सवों की सहभागिनी के रूप में
56. ऋग्वैदिक काल में धार्मिक कर्मकांड करने का क्या उद्देश्य था ? उत्तर — भौतिक सुखों की प्राप्ति करना
57. ऋग्वेद में कुल कितने देवी-देवताओं का वर्णन मिलता है ? उत्तर — तैंतीस
58. ऋग्वैदिक काल के महत्वपूर्ण देवता कौन थे ? उत्तर — इंद्र, अग्नि, वरुण
59. ऋग्वेद में सर्वाधिक संख्या में मंत्र किस देवता के लिए प्रयोग किए गए हैं ? उत्तर — इंद्र (250 बार), अग्नि (200 बार), वरुण (30 बार)
60. ऋग्वेद में किस देवता को ‘पुरंदर’ कहा गया है ? उत्तर — इंद्र को
61. ऋग्वैदिक आर्यों का सर्वाधिक लोकप्रिय देवता कौन था ? उत्तर — इंद्र
62. इंद्र थे ? उत्तर — झंझावत या वर्षा के देवता
63. ‘ऋतस्यगोप’ किस देवता को कहा गया है ? उत्तर — वरुण देवता को
64. ऋग्वैदिक काल में जनता मुख्यतया किस पर विश्वास करती थी ? उत्तर — बलि एवं कर्मकांड पर
65. ऋग्वेद में ‘अघन्या’ का प्रयोग किसके लिए किया गया है ? उत्तर — गाय के लिए
66. ऋग्वैदिक काल में ‘अश्वत्थ’ शब्द का प्रयोग किस वृक्ष के लिए किया गया है ? उत्तर — पीपल के लिए
67. ऋग्वेद में किस देवता के संदर्भ में यह कहा गया है कि वह सहस्त्र स्तंभों वाले भवन में निवास करते थे ? उत्तर — मित्र वरुण
68. ऋग्वेद में किसके लिए वर्णन किया गया कि उसका रथ बकरे खींचते थे ? उत्तर — पूषन के
69. ऋग्वेद का सर्वाधिक लोकप्रिय छंद कौन है ? उत्तर — गायत्री मंत्र
70. ऋग्वैदिक काल में धर्म का स्वरूप कैसा था ? उत्तर — बहुदेववादी
71. ऋग्वैदिक कालीन आर्य किस देवता से परिचित नहीं थे ? उत्तर — शिव से
72. ऋग्वैदिक काल में किन दो देवियों का वर्णन किया गया है ? उत्तर — उषा एवं अदिति का
आर्थिक
73. ऋग्वैदिक काल में आर्यों की आर्थिक स्थिति किस पर निर्भर थी ? उत्तर — कृषि एवं पशुपालन पर
74. ऋग्वेद के किस मंडल में कृषि संबंधी कार्यों का वर्णन मिलता है ? उत्तर — चतुर्थ मंडल में
75. ऋग्वेद में ‘पाणि’ शब्द किस वर्ग के नागरिकों के लिए प्रयोग किया गया है ? उत्तर — व्यापारी वर्ग के लिए
76. ऋग्वैदिक काल में महत्वपूर्ण मूल्यवान संपत्ति किसे समझा जाता था ? उत्तर — गाय को
77. ऋग्वेद में प्रयुक्त ‘सीता’ शब्द क्या अर्थ निर्धारित करता था ? उत्तर — जोती हुई कूड़ के लिए
78. ऋग्वैदिक काल में कर का भार किस समुदाय पर था ? उत्तर — वैश्य समुदाय पर
79. ऋग्वेद में किन शिल्पियों का उल्लेख किया गया है ? उत्तर — बढ़ईगीरी, स्वर्णकारी, बुनाई, सिलाई, धातुकर्म, कुंभकारी इत्यादि।
80. ऋग्वेद में किन पशुओं का उल्लेख मिलता है ? उत्तर — गाय (176 बार), भैंस, घोड़ा (215), हाथी, ऊँट, बैल, कुता, सुअर, गदहा, हिरण आदि।
81. ऋग्वेद काल में ब्याज लेने वाले (सूदखोर) को क्या कहा जाता था ? उत्तर — वेकनाट
82. ऋग्वैदिक आर्यों की सबसे पवित्र नदी कौन-सी थी ? उत्तर — सरस्वती नदी (इसे ‘मातेतमा’, ‘देवीतमा’ एवं ‘नदीतमा’ भी कहा गया है।)
83. ऋग्वेद में किस नदी का सर्वाधिक बार उल्लेख किया गया है ? उत्तर — सिंधु नदी का
84. ऋग्वेद में यमुना एवं गंगा का कितनी बार उल्लेख किया गया है ? उत्तर — यमुना तीन बार जबकि गंगा का एक बार
85. गंगा एवं यमुना नदियों का सर्वप्रथम उल्लेख किस वेद में किया गया है ? उत्तर — ऋग्वेद में
86. ऋग्वेद में नदीसूक्त का वर्णन किस मंडल में किया गया है ? उत्तर — दशम मंडल में
87. ऋग्वेद के नदी सूक्त में कुल कितनी नदियों का वर्णन मिलता है ? उत्तर — 21 नदियों का
88. ऋग्वेद में शतुद्री (Sutudri) शब्द का प्रयोग किसके लिए किया गया है ? उत्तर — सतलज के लिए
89. “ऋग्वेद का जन्म उत्तर-पश्चिम भारत में न होकर अपितु ईरान में हुआ था।” इस सिद्धांत के प्रतिपादक कौन थे ? उत्तर — मैक्समूलर
90. भारतीय संस्कृति की आधारशिला किस वेद में रखी गयी है ? उत्तर — ऋग्वेद में
91. सर्वप्रथम ‘स्तूप’ शब्द की जानकारी कहाँ से प्राप्त होती है ? उत्तर — ऋग्वेद में
92. ऊँट का सर्वप्रथम उल्लेख किस वेद में मिलता है ? उत्तर — ऋग्वेद में
93. ऋग्वेद में वर्णित सबसे सामान्य अपराध किसे माना गया है ? उत्तर — पशुओं की चोरी
94. “ऋग्वैदिक आर्य और हड़प्पा संस्कृति के लोग एक ही थे।” इस सिद्धांत के प्रतिपादक कौन थे ? उत्तर — बी०बी० लाल
उत्तर वैदिक कालीन
1. ऋग्वैदिक संस्कृति की पृष्ठभूमि पर जिस संस्कृति का विकास हुआ उसे कहते हैं ? उत्तर — उत्तर वैदिक कालीन संस्कृति
2. ऋग्वेद के आधार पर विकसित संहिता ग्रंथ कौन-कौन से हैं ? उत्तर — यजुर्वेद, सामवेद, अथर्ववेद, ब्राह्मण, आरण्यक एवं उपनिषद
3. उत्तर वैदिक काल में वैदिक सभ्यता का प्रसार सप्त-सैन्धव से आगे बढ़कर कहाँ तक हो गया था ? उत्तर — गंगा-यमुना दोआब के उत्तरी भाग तक
4. शतपथ ब्राह्मण से ज्ञात होता है कि उत्तर वैदिक काल में वैदिक सभ्यता का प्रसार हुआ था ? उत्तर — पूर्व में गंडक नदी तक
5. राष्ट्र, राज्य का उद्भव किस काल में हुआ था ? उत्तर — उत्तर वैदिक काल में
6. राजा का ‘दैवीय उत्पत्ति का सिद्धांत’ सर्वप्रथम कहाँ दिखाई पड़ता है ? उत्तर — उत्तर वैदिक काल (ऐतरेय ब्राह्मण) में
7. उत्तर वैदिक काल में राजा क्या उपाधियाँ धारण करने लगे थे ? उत्तर — सम्राट, एकराट, अधिराज
8. उत्तर वैदिक काल में राजा अपनी शक्ति विस्तार हेतु किन यज्ञों का आयोजन करता था ? उत्तर — राजसूय, अश्वमेध, वाजपेय (vajapeya)
9. उत्तर वैदिक काल में किस वर्ण को शिक्षा का अधिकार नहीं था ? उत्तर — शूद्रों को
10. उत्तर वैदिक युग में जाति प्रथा का आधार क्या था ? उत्तर — जन्म
11. उत्तर वैदिक काल में आर्यों की आर्थिक स्थिति किस पर निर्भर थी ? उत्तर — कृषि एवं पशुपालन पर
12. उत्तर वैदिक काल में व्यापार-वाणिज्य की दशा कैसी थी ? उत्तर — उन्नत स्थिति में
13. वैदिक काल में देवताओं के पुरोहित किसे माना जाता था ? उत्तर — बृहस्पति को
14. उत्तर वैदिक काल में किन देवताओं का महत्व बढ़ गया था ? उत्तर — प्रजापति, विष्णु एवं रुद्र-शिव
15. मंत्रों तथा बलि के समय अनुपालन के लिए नियमों का संकलन क्या कहलाता है ? उत्तर — यजुर्वेद
16. यजुर्वेद में ‘यजुर’ शब्द का क्या अर्थ है ? उत्तर — बलिदान (sacrifice)
17. यजुर्वेद को पढ़ने वाले ऋषि को क्या कहते हैं ? उत्तर — अध्वर्यु (Adhvaryu)
18. यजुर्वेद किस शैली में लिखा गया है ? उत्तर — गद्य (verse) एवं पद्य (prose) दोनों में
19. यजुर्वेद के उपवेद है ? उत्तर — धनुर्वेद (Dhanur veda)
20. यजुर्वेद की कितनी शाखाएँ है ? उत्तर — दो (कृष्ण यजुर्वेद और शुक्ल यजुर्वेद)
21. कृष्ण यजुर्वेद (Black) — Kathaka, Kapishthala-Katha, Maitrayan and Taittiriya Samhitas
22. शुक्ल यजुर्वेद (White) — Vajasaneyi Samhita
23. सामवेद (a song or melody) में किस विषय के संदर्भ में मंत्रों का संग्रह है ? उत्तर — यज्ञों के अवसर पर गाये जाने वाले मंत्रों का
24. सामवेद में कुल कितनी ऋचाएँ (melodies) है ? उत्तर — 1875
25. सामवेद को पढ़ने वाले ऋषि को क्या कहते हैं ? उत्तर — उद्रातृ या उद्गाता (udgatri)
26. किस वेद में संगीत का वर्णन किया गया है ? उत्तर — सामवेद में
27. भारतीय संगीत का जनक किसे कहते हैं ? उत्तर — सामवेद
28. छान्दोग्योपनिषद् का संबंध किस वेद से है ? उत्तर — सामवेद से
29. अथर्ववेद का नाम किस ऋषि के नाम पर पड़ा है ? उत्तर — अथर्वा ऋषि
30. अथर्ववेद को किस एक अन्य नाम से भी जाना जाता है ? उत्तर — ब्रह्मवेद या श्रेष्ठवेद
31. अथर्ववेद में कुल कितने अध्याय है ? उत्तर — 20
32. अथर्ववेद में सुक्तों एवं मंत्रों की कुल कितनी संख्या है ? उत्तर — 731 सुक्त और 5967 मंत्र
33. अथर्ववेद की कितनी शाखाएँ है ? उत्तर — पिप्पलाद (Paippalada) तथा शौनक (Saunaka)
34. अथर्ववेद का विषय क्या है ? उत्तर — सामान्य मनुष्य के विचारों, विश्वासों तथा अंधविश्वासों तथा जादू-टोना का विवरण
35. ‘आयुर्वेद’ अर्थात ‘जीवन का विज्ञान’ का उल्लेख सर्वप्रथम किस वेद में मिलता है ? उत्तर — अथर्ववेद में
36. किस वेद में “सभा एवं समिति को प्रजापति की दो पुत्रियाँ” कहा गया है ? उत्तर — अथर्ववेद में
37. अयोध्या एवं अंग राज्य का वर्णन सर्वप्रथम किस वेद में मिलता है ? उत्तर — अथर्ववेद में
38. “युद्ध का प्रारंभ मनुष्यों के मस्तिष्क में होता है।” किस ग्रंथ में उल्लिखित है ? उत्तर — अथर्ववेद में
39. ‘इतिहास’ शब्द का उल्लेख किस वेद में किया गया है ? उत्तर — अथर्ववेद में
40. राजा परीक्षित का वर्णन सर्वप्रथम कहाँ हुआ है ? उत्तर — अथर्ववेद में
ब्राह्मण
1. ब्राह्मण ग्रंथ के विषय मूलतः क्या है ? उत्तर — यज्ञ कराने वालों के निर्देशन के लिए इसमें कर्मकांड एवं अनुष्ठानों का विशद वर्णन है।
2. ऋग्वेद से संबंधित ब्राह्मण ग्रंथ है ? उत्तर — ऐतरेय ब्राह्मण, कौषीतकि ब्राह्मण
3. अथर्ववेद से संबंधित ब्राह्मण ग्रंथ है ? उत्तर — गोपथ ब्राह्मण
4. यजुर्वेद से संबंधित ब्राह्मण ग्रंथ है ? उत्तर — शतपथ ब्राह्मण
5. ‘पुनर्जन्म’ के सिद्धांत का पहली बार उल्लेख किस ब्राह्मण ग्रंथ से मिलता है ? उत्तर — शतपथ ब्राह्मण में
6. किस ब्राह्मण ग्रंथ में पत्नी को पति की अर्द्धांगिनी कहा गया है ? उत्तर — शतपथ ब्राह्मण में
7. किस ब्राह्मण ग्रंथ को उसकी विशालता के कारण ‘महाब्राह्मण’ भी कहा जाता है ? उत्तर — ताण्ड्य ब्राह्मण को
8. किस ब्राह्मण ग्रंथ को ‘अद्भुत ब्राह्मण’ भी कहा गया है ? उत्तर — षड्विश ब्राह्मण को
9. पुरुषमेध यज्ञ का उल्लेख किस ब्राह्मण ग्रंथ में किया गया है ? उत्तर — शतपथ ब्राह्मण में
10. ‘ब्राह्मण राजा पर आश्रित है एवं उसके पार्श्व में नीचे की ओर पीठासीन है, परन्तु वह राजा से श्रेष्ठ है।’ यह उल्लेख किस ग्रंथ में किया गया है ? उत्तर — ऐतरेय ब्राह्मण में
11. समुद्र का वर्णन किस ब्राह्मण ग्रंथ में किया गया है ? उत्तर — ऐतरेय ब्राह्मण में
12. 12 रत्नियों की सूची का वर्णन किस ब्राह्मण ग्रंथ में किया गया है ? उत्तर — शतपथ ब्राह्मण में
13. वैसी पुस्तक जिसकी रचना जंगल में की गई हो, क्या कहलाता है ? उत्तर — आरण्यक (अथर्ववेद को छोड़कर सभी पुस्तक आरण्यक है।)
वेदांग
1. वेदों को भलि-भाँति समझने के लिए किसकी रचना की गई ? उत्तर — वेदांग
2. वैदिक साहित्य का विभाजन जिन छः अंगों में किया गया उसे क्या कहते हैं ? उत्तर — वेदांग
3. निरूक्त (भाषा-विज्ञान) की रचना किसने किया ? उत्तर — यास्क ने
4. कल्प की रचना किसने किया ? उत्तर — गौतम ऋषि ने
5. जीविकोपार्जन हेतु ‘वेद-वेदांग’ पढ़ाने वाला अध्यापक को क्या कहा जाता था ? उत्तर — उपाध्याय
छहः वेदांग
1. छन्द (Metrics) — वेद के पैर
2. कल्प (Ritualistic science) — वेद के हाथ
3. ज्योतिष (Astronomy) — वेद की आँख
4. निरक्त (Etymology) — वेद के कान
5. शिक्षा (Phonetics) — वेद की नासिका
6. व्याकरण (Grammar) — वेद के मुख
उपनिषद
1. उपनिषद का शाब्दिक अर्थ क्या होता है ? उत्तर — समीप बैठना या किसी के निकट बैठना
2. उपनिषद वेदों के अंतिम भाग होते हैं, इसलिए इन्हें कहा जाता है ? उत्तर — वेदांत
3. उपनिषदों की विषय-वस्तु क्या है ? उत्तर — सत्य की खोज
4. उपनिषदों की कुल कितनी संख्या है ? उत्तर — 108
5. कितने उपनिषदों को विशेष महत्व प्राप्त है ? उत्तर — 13
6. सत्यकाम जाबाल की कथा, जो अनब्याही माँ होने के लांछन को चुनौती देती है, उल्लिखित है ? उत्तर — छान्दोग्योपनिषद् में
7. उद्दालक आरुणी और उनके पुत्र श्वेतकेतु के बीच ब्रह्मा एवं आत्मा की अभिन्नता के विषय में प्रसिद्ध वार्तालाप का वर्णन किस उपनिषद में मिलता है ? उत्तर — छान्दोग्योपनिषद् में
8. किस उपनिषद में देवकी पुत्र कृष्ण को घोर अंगिरस के शिष्य के रूप में उल्लेख किया गया है ? उत्तर — छान्दोग्योपनिषद् में
9. उपनिषदों में से सबसे पुराना उपनिषद कौन-सा है ? उत्तर — छान्दोग्योपनिषद्
10. कौन-सा उपनिषद सबसे बड़ा है ? उत्तर — वृहदारण्यक उपनिषद
11. उपनिषदों में सबसे छोटा उपनिषद कौन-सा है ? उत्तर — माण्डूक्योपनिषद
12. किस ग्रंथ को इतिहास पुराण का पंचम वेद कहा गया है ? उत्तर — छान्दोग्योपनिषद् को
13. मोक्ष शब्द की सर्वप्रथम चर्चा किस उपनिषद में की गई है ? उत्तर — श्वेताश्वर उपनिषद में
14. किस उपनिषद का शाब्दिक अर्थ सफेद घोड़ा है ? उत्तर — श्वेताश्वर उपनिषद का
15. कौन-सा उपनिषद रुद्र देवता को समर्पित है ? उत्तर — श्वेताश्वर उपनिषद
16. ‘तमसो मा ज्योतिर्गमय’ शब्द का वर्णन किस उपनिषद में किया गया है ? उत्तर — वृहदारण्यक उपनिषद में
17. याज्ञवल्क्य एवं मैत्रेयी के दार्शनिक संवाद किस उपनिषद में वर्णित है ? उत्तर — वृहदारण्यक उपनिषद में
18. जनक और याज्ञवल्क्य कथानक का वर्णन किस उपनिषद में मिलता है ? उत्तर — वृहदारण्यक उपनिषद में
19. ‘सत्यमेव जयते’ शब्द किस उपनिषद से लिया गया है ? उत्तर — मुंडकोपनिषद से
20. अध्यात्म ज्ञान के विषय में नचिकेता और यम का संवाद किस उपनिषद में प्राप्त होता है ? उत्तर — कठोपनिषद में
21. ‘ॐ’ शब्द के महत्व को दर्शाया गया है ? उत्तर — कठोपनिषद में
22. किस उपनिषद में मृत्यु संबंधी चर्चा की गई है ? उत्तर — कठोपनिषद में
23. किस उपनिषद में ‘वसुधैवकुटुम्बकम’ शब्द का उल्लेख किया गया है ? उत्तर — महा उपनिषद में
24. किस उपनिषद में ब्रह्मा, विष्णु एवं महेश अर्थात् त्रिमूर्ति की चर्चा है ? उत्तर — जबालोपनिषद में
25. ‘निष्काम कर्म सिद्धांत’ का सर्वप्रथम उल्लेख किस उपनिषद में हुआ है ? उत्तर — इशोपनिषद में
26. किस उपनिषद में ऋषि पिप्पलाद और छः ऋषियों का संवाद संकलित हैं ? उत्तर — प्रश्नोपनिषद में
27. उपनिषदों के समय वह विदुषी महिला कौन थी, जो दार्शनिकों की सभा में उच्च ज्ञान पर संभाषण कर सकती थी ? उत्तर — गार्गी
28. वृहदारण्यक उपनिषद में जनक की सभा में याज्ञवल्क्य से दार्शनिक संवाद करते हुए किस विदुषी का वर्णन हुआ है ? उत्तर — गार्गी का
29. अद्वैत दर्शन का प्रतिपादन किस ग्रंथ से मिलता है ? उत्तर — उपनिषद से
30. उपनिषद काल के वे राजा जो ब्रह्म ज्ञान, अध्यात्म चिंतन से जुड़े थे ? उत्तर — विदेह के जनक, कैकेय के अश्वपति, काशी के अजातशत्रु, पांचाल के प्रवहण जाबालि
31. स्मृति साहित्य की संख्या है ? उत्तर — 36
32. मनुस्मृति को क्या कहते हैं ? उत्तर — धर्म-शास्त्र
कुछ महत्वपूर्ण उपनिषद
1. ईशावास्योपनिषद् (Isa)
2. केनोपनिषद् (Kena)
3. कठोपनिषद् (Katha)
4. प्रश्नोपनिषद् (Prasna)
5. मुण्डकोपनिषद् (Mundaka)
6. माण्डूक्योपनिषद् (Mandukya) = सबसे छोटा
7. तैत्तरीयोपनिषद् (Taittiriya)
8. ऐतरेयोपनिषद् (Aitareya)
9. छान्दोग्योपनिषद् (Chandogya)
10. बृहदारण्यकोपनिषद् (Brihadaranyaka) = सबसे बड़ा
11. श्वेताश्वतरोपनिषद् (Svetasvatara)
12. कौशितकी उपनिषद् (Kausitaki)
13. मैत्रायणी उपनिषद् (Maitrayani)
प्रमुख स्मृतियाँ
1. मनु स्मृति (मनुस्मृति) :– यह सबसे महत्वपूर्ण और प्रभावशाली धर्मशास्त्र है।
2. याज्ञवल्क्य स्मृति :– मनुस्मृति के बाद इसका दूसरा सबसे अधिक महत्व है।
3. नारद स्मृति :– यह मुख्य रूप से कानूनी प्रक्रियाओं और न्याय से संबंधित है।
4. पाराशर स्मृति :– कलियुग के लिए विशेष रूप से प्रासंगिक मानी जाती है।
5. विष्णु स्मृति :– इसमें धर्म के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई है।
6. वसिष्ठ स्मृति :– यह धर्म और आचरण के नियमों पर केंद्रित है।
7. आपस्तम्ब स्मृति :– धर्मसूत्र परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा।
8. गौतम स्मृति :– यह भी प्राचीन धर्मसूत्रों में से एक है।
9. हारीत स्मृति
10. अत्रि स्मृति
11. यम स्मृति
12. दक्ष स्मृति
13. बृहस्पति स्मृति
14. कात्यायन स्मृति
15. व्यास स्मृति
16. शंख स्मृति
17. लिखित स्मृति (शंख और लिखित की स्मृति अक्सर एक साथ देखी जाती है)
18. संवर्त स्मृति
19. शातातप स्मृति
20. औशनस स्मृति (उशना)
पुराण
1. पुराण का अर्थ होता है ? उत्तर — पुराना (old)
2. पुराणों की रचना किसने की है ? उत्तर — लोमहर्ष ऋषि तथा उनके पुत्र उग्रश्रवा ने
3. पुराणों में किसका विवरण मिलता है ? उत्तर — भारतीय ऐतिहासिक कथाओं का
4. पुराणों की संख्या कुल कितनी है ? उत्तर — 18
5. पाँचवा वेद या वेदों का वेद किसे कहते हैं ? उत्तर — पुराण को
6. किस पुराण को उनके रचनाकारों ने पुरातन इतिहास कहा है ? उत्तर — मत्स्य एवं वायु पुराण को
7. किन पुराणों में राजाओं की वंशावली पायी जाती है ? उत्तर — मत्स्य (सातवाहन), वायु (गुप्त वंश), विष्णु (मौर्य वंश), ब्राह्मण एवं भागवत
8. ‘सूर्य ने यम से कहा’ ‘यम ने हरि से कहा’ इस कथन का उल्लेख किस ग्रंथ में मिलता है ? उत्तर — विष्णु पुराण में
9. ‘अवतारवाद’ की चर्चा किस ग्रंथ में की गई है ? उत्तर — भगवद् गीता में
18 पुराण
1. ब्रह्मपुराण
2. पद्मपुराण
3. विष्णुपुराण = सबसे छोटा
4. शिवपुराण
5. भागवतपुराण
6. भविष्यपुराण
7. नारदपुराण
8. मार्कण्डेयपुराण
9. अग्निपुराण
10. ब्रह्मवैवर्तपुराण
11. लिंगपुराण
12. वाराहपुराण
13. स्कन्दपुराण = सबसे बड़ा
14. वामनपुराण
15. कृर्मपुराण
16. मत्स्यपुराण = सबसे प्राचीन
17. गरुडपुराण
18. ब्रह्माण्डपुराण
19. वायुपुराण (संदिग्ध)
प्रमुख यज्ञ
1. अश्वमेध यज्ञ :– इसमें राजा द्वारा साम्राज्य की सीमा की वृद्धि के लिए घोड़े को स्वतंत्र छोड़ दिया जाता था।
2. राजसूय यज्ञ :– इस यज्ञ का आयोजन राजा के राज्याभिषेक के समय किया जाता था।
3. वाजपेय यज्ञ :– इसमें राजा अपनी शक्ति के प्रदर्शन के लिए रथदौड़ का आयोजन करता था।
4. अग्निष्टोम (सोम) यज्ञ :– पापों के क्षय और स्वर्ग की ओर ले जाने वाली नाव के रूप में वर्णित है।
5. सौत्रामणि यज्ञ :– यह यज्ञ में पशु एवं सुरा की आहुति दी जाती थी।
6. पुरुषमेध यज्ञ :– राजनीतिक वर्चस्व के लिए स्वस्थ तथा विद्वान पुरुष की बलि दी जाती थी। इसमें पाँच प्राणियों की बलि दिए जाने का प्रावधान था।
वेद → पुरोहित (पढ़ने वाले) विषय
ऋग्वेद → होता या होतृ ईश्वर महिमा
यजुर्वेद → अध्वर्यु बलिदान विधि
सामवेद → उद्रातृ या उद्गाता संगीतमय
अथर्ववेद → ब्रह्मा तंत्र-मंत्र एवं वशीकरण
उपवेद ब्राह्मण उपनिषद
आयुर्वेद ऐतरेय, कौषीतकि Aitareya, Kausitaki
धनुर्वेद Taittiriya, Satapatha Taittiriya, Katha, Isa
गन्धर्ववेद Tandyamaha, Jaiminiya Chandogya, Kena
शिल्पवेद Gopatha Mundaka, Prasna, Mandukya
Some Other Important Points
1. कौन-सा वाद्य यंत्र सबसे प्राचीन माना जाता है ? उत्तर — वीणा
2. किसे भारत का प्रथम विधि निर्माता माना जाता है ? उत्तर — मनु को
3. भारत के किस स्थल की खुदाई से लौह धातु के प्रचलन के प्राचीनतम प्रमाण मिले हैं ? उत्तर — अंतरजीखेड़ा
4. वैदिक धर्म एवं संस्कृति का प्रमाण चिन्ह था ? उत्तर — यज्ञ
5. संहिता क्या है ? उत्तर — श्लोकों का संग्रह
6. भारतीय संस्कृति के अंतर्गत ‘ऋत’ का अर्थ है ? उत्तर — प्राकृतिक नियम
7. ‘द आर्कटिक होम इन द वेदास’ (आर्यों के आदि देश) नामक पुस्तक की रचना किसने की थी ? उत्तर — बाल गंगाधर तिलक ने
8. वाग्भट्ट की अष्टांगहृदय पुस्तक किस विषय से संबंधित है ? उत्तर — आयुर्वेद से
9. मेगास्थनीज द्वारा डायोनिसियस एवं हेराक्लीज के रूप में वर्णित भारतीय देवताओं की पहचान किससे की गई है ? उत्तर — शिव एवं कृष्ण से
10. “अभिज्ञान शाकुन्तलम्” किनका विश्वविख्यात नाटक है ? उत्तर — महाकवि कालिदास का (राजा दुष्यन्त तथा शकुन्तला की कहानी)
11. उत्तर वैदिक काल में आर्यों को भारतीय भूगोल के किस भाग की जानकारी नहीं थी ? उत्तर — कृष्णा नदी घाटी तक दक्षिण भारत की
12. अविवाहित कन्या से उत्पन्न पुत्र के लिए किस शब्द का प्रयोग किया जाता था ? उत्तर — कानीन
13. वैदिक कालीन पर्वत ‘मूजवन्त’ किस देवता का निवास स्थान माना जाता था ? उत्तर — सोम का
14. एकलव्य किस गुरु का स्वघोषित शिष्य था ? उत्तर — द्रोणाचार्य का
15. किस ऋषि के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने दक्षिण भारत का आर्यीकरण किया अर्थात उन्हें आर्य बनाया ? उत्तर — अगस्त्य ऋषि ने
16. एशिया माइनर स्थित बोगजकोई से चौदहवीं शताब्दी ई०पू० के अभिलेख में किन ऋग्वैदिक कालीन देवताओं का विवरण प्राप्त हुआ है ? उत्तर — इंद्र, मित्र, वरुण तथा नासत्य
17. हिंदु पौराणिक कथा के अनुसार, समुद्र मंथन हेतु किस सर्प ने स्वयं को रस्सी के रूप में प्रस्तुत किया ? उत्तर — वासुकी
– : समाप्त : –