Bihar Board Class 10th Social Science 2014 (First Sitting) Previous Year Question Paper

Bihar Board Class 10th Social Science 2014 Question Answer : प्रिय विद्यार्थियों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal For Bihar Board Exams) आपके लिए लाया है Bihar Board Class 10th Social Science 2014 (First Sitting) Previous Year Question Paper ।

GROUP-A इतिहास (अंक : 20)

निम्नांकित बहुविकल्पीय प्रश्नों में से सही विकल्प चुनें :
1. जर्मन राइन राज्य का निर्माण किसने किया था ?
(क) लुई 18 वाँ
(ख) नेपोलियन बोनापार्ट
(ग) नेपोलियन III
(घ) बिस्मार्क

2. रम्पा विद्रोह कब हुआ ?
(क) 1916
(ख) 1917
(ग) 1918
(घ) 1919

3. सही शब्द से रिक्त स्थान की पूर्ति करें :
    रूसी क्रान्ति के समय शासक ……. था।

4. सही शब्द से रिक्त स्थान की पूर्ति करें :
    बाल गंगाधर तिलक और ……. ने होमरूल आन्दोलन को शुरू किया।

5. निम्न प्रश्न का उत्तर 50 अथवा 60 शब्दों में दें।
    गैरीबाल्डी के कार्यों की चर्चा करें।

6. निम्न प्रश्न का उत्तर 50 अथवा 60 शब्दों में दें।
     साम्यवाद एक नई आर्थिक और सामाजिक व्यवस्था थी। कैसे ?

7. निम्न प्रश्न का उत्तर 50 अथवा 60 शब्दों में दें।
    1929 के आर्थिक संकट के कारणों को संक्षेप में स्पष्ट करें।

8. निम्न प्रश्न का उत्तर 100 अथवा 120 शब्दों में दें।
    असहयोग आन्दोलन के कारणों एवं प्रभावों का वर्णन करें।
    अथवा, राष्ट्रवाद के उदय के कारणों एवं परिणामों की चर्चा करें।

GROUP-B भूगोल (अंक : 20)

निम्नांकित बहुविकल्पीय प्रश्नों में से सही विकल्प चुनें :
9. देश के बाँधों को किसने ‘भारत का मंदिर’ कहा था ?
(क) महात्मा गाँधी
(ख) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
(ग) पंडित नेहरू
(घ) स्वामी विवेकानन्द

10. कॉवर झील किस जिला में स्थित है ?
(क) दरभंगा जिला में
(ख) भागलपुर जिला में
(ग) बेगूसराय जिला में
(घ) मुजफ्फरपुर जिला में

11. सही शब्दों से रिक्त स्थानों की पूर्ति करें :
(i) उच्चावच प्रदर्शन के लिए हैश्यूर विधि का विकास ……. ने किया था।
(ii) बिहार में सबसे अधिक आबादी वाला जिला …….. है।
(iii) लौह अयस्क का उपयोग …….. उद्योग में किया जाता है।

12. निम्न प्रश्न का उत्तर 20 शब्दों में दें :
      वन्य जीवों के ह्रास के चार प्रमुख कारकों का उल्लेख करें।

13. निम्न प्रश्न का उत्तर 50 अथवा 60 शब्दों में दें :
      बिहार के नहरों के विकास से सम्बन्धित समस्याओं को लिखिए।

14. निम्न प्रश्न का उत्तर 50 अथवा 60 शब्दों में दें :
      वायु परिवहन की प्रमुख विशेषताओं को लिखें।

15. निम्न प्रश्न का उत्तर 100 अथवा 120 शब्दों में दें :
      गेहूँ के उत्पादन के लिए मुख्य भौगोलिक दशाओं का वर्णन करते हुए भारत के गेहूँ उत्पादक क्षेत्रों का उल्लेख करें।
      अथवा, पूरे पृष्ठ पर भारत का एक रेखा मानचित्र बनाइए तथा निम्नलिखित को छायांकित कर नाम अंकित कीजिए :
(क) कांडला बंदरगाह
(ख) बोकारो इस्पात संयंत्र
(ग) ताम्बा उत्पादक क्षेत्र
(घ) कोसी परियोजना
(ङ) गन्ना उत्पादक क्षेत्र।

अथवा, केवल नेत्रहीन छात्रों के लिए :
भारत के सूती वस्त्र उद्योग का वर्णन करें।

GROUP-C राजनीति विज्ञान (अंक: 17)

निम्नांकित बहुविकल्पीय प्रश्नों में से सही विकल्प चुनें :
16. “लोकतंत्र जनता का, जनता द्वारा, जनता के लिए शासन है।” यह कथन किसका है?
(क) जॉर्ज वाशिंगटन
(ख) अब्राहम लिंकन
(ग) अरस्तू
(घ) लॉर्ड ब्राइस

17. बिहार में सम्पूर्ण क्रांति का नेतृत्व निम्नलिखित में से किसने किया ?
(क) मोरारजी देसाई
(ख) नीतीश कुमार
(ग) इन्दिरा गाँधी
(घ) जयप्रकाश नारायण

18. निम्न प्रश्न का उत्तर 20 शब्दों में दें :
      संघ राज्य का अर्थ बताइए।

19. निम्न प्रश्न का उत्तर 100 अथवा 120 शब्दों में दें।
      राजनीतिक दल को ‘लोकतंत्र का प्राण’ क्यों कहा जाता है ?
      अथवा, परिवारवाद और जातिवाद बिहार में किस तरह लोकतंत्र को प्रभावित करता है ?

20. निम्न प्रश्न का उत्तर 20 शब्दों में दें:
       बिहार में छात्र आंदोलन के प्रमुख कारण क्या थे ?

21. निम्न प्रश्न का उत्तर 100 अथवा 120 शब्दों में दें:
      लोकतंत्र किस तरह उत्तरदायी एवं वैध सरकार का गठन करता है ?

GROUP-D अर्थशास्त्र (अंक : 17)

निम्नांकित बहुविकल्पीय प्रश्नों में सही विकल्प चुनें :
22. सन् 2008-09 के अनुसार भारत की औसत प्रति व्यक्ति आय है ?
(क) 22,553 रुपये
(ख) 25,494 रुपये
(ग) 6,610 रुपये
(घ) 54,850 रुपये

23. निम्न में कौन-से देश में मिश्रित अर्थव्यवस्था है ?
(क) अमेरिका
(ख) चीन
(ग) भारत
(घ) इनमें से कोई नहीं

24. निम्न प्रश्न का उत्तर 20 शब्दों में दें।
      उदारीकरण को परिभाषित करें।

25. निम्न प्रश्न का उत्तर 100 अथवा 120 शब्दों में दें।
      मुद्रा के आर्थिक महत्व पर प्रकाश डालें।
      अथवा, राज्यस्तरीय संस्थागत वित्तीय स्रोत के कार्यों का वर्णन करें।

26. निम्न प्रश्न का उत्तर 20 शब्दों में दें:
      आय से आप क्या समझते हैं ?

27. निम्न प्रश्न का उत्तर 100 अथवा 120 शब्दों में दें :
      वर्तमान आर्थिक मंदी का प्रभाव भारत के सेवा क्षेत्र पर क्या पड़ा? लिखें।

GROUP-E आपदा प्रबन्धन (अंक : 6)

28. निम्न प्रश्न का उत्तर 50 अथवा 60 शब्दों में दें :
      सुखाड़ प्रबंधन का वर्णन करें।

निम्नांकित बहुविकल्पीय प्रश्नों में सही विकल्प चुनें :
29. नदियों में बाढ़ आने का प्रमुख कारण क्या है ?
(क) जल की अधिकता
(ख) नदी की तली में अवसाद का जमाव
(ग) वर्षा की अधिकता
(घ) इनमें से कोई नहीं

30. बाढ़ के समय लोगों को निम्न में से किस स्थान पर जाना चाहिये ?
(क) ऊँची भूमि वाले स्थान पर
(ख) गाँव के बाहर
(ग) जहाँ हैं उसी स्थान पर
(घ) खेतों में।

– : समाप्त : –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top