Bihar Board Class 10th Social Science 2015 (First Sitting) Previous Year Question Paper

Bihar Board Class 10th Social Science 2015 Question Answer : प्रिय विद्यार्थियों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal For Bihar Board Exams) आपके लिए लाया है Bihar Board Class 10th Social Science 2015 (First Sitting) Previous Year Question Paper ।

GROUP-A (HISTORY)

निम्नांकित बहुविकल्पीय प्रश्नों में से सही विकल्प चुनें :
1. अंकोरवाट का मंदिर कहाँ स्थित है ?
(a) वियतनाम
(b) लाओस
(c) कम्बोडिया
(d) थाईलैण्ड

2. सन् 1870 में फ्रांस और प्रशा के बीच युद्ध कहाँ हुआ था ?
(a) सेडॉन
(b) सेडोवा
(c) साइडाइन
(d) फ्रैंकफर्ट

3. सही शब्द से रिक्त स्थान की पूर्ति करें :
    सन् 1992 में ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ का सम्पाद‌न ……. ने किया।

4. सही शब्द से रिक्त स्थान की पूर्ति करें :
    लेनिन ने 1921 ई. में ……. नीति की घोषणा की।

5. निम्न प्रश्न का उत्तर 50 अथवा 60 शब्दों में दें :
    नापाम और एजेन्ट ऑरेंज क्या था ?

6. निम्न प्रश्न का उत्तर 50 अथवा 60 शब्दों में दें :
    साइमन कमीशन पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें।

7. निम्न प्रश्न का उत्तर 50 अथवा 60 शब्दों में दें :
    घरेलू और कुटीर उद्योग को परिभाषित करें।

8. निम्न प्रश्न का उत्तर 100 अथवा 120 शब्दों में दें :
    भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन में महात्मा गांधी के योगदानों का उल्लेख करें।
    अथवा, सविनय अवज्ञा आन्दोलन का वर्णन करें।

GROUP-B (GEOGRAPHY)

निम्नांकित बहुविकल्पीय प्रश्नों में से सही विकल्प चुनें :
9. बिहार में रज्जुमार्ग कहाँ है ?
(a) पटना
(b) बिहार शरीफ
(c) राजगीर
(d) बांका

10. निम्नांकित में कौन उद्योग कृषि पर आधारित नहीं है ?
(a) सूतीवस्त्र उद्योग
(b) सीमेंट उद्योग
(c) चीनी उद्योग
(d) जूट उद्योग

11. सही शब्द से रिक्त स्थानों की पूर्ति करें :
(i) मैंगनीज उत्पादन में भारत की विश्व में ……. स्थान है।
(ii) संजय गांधी जैविक उद्यान ……. नगर में स्थित है।

12. निम्न प्रश्न का उत्तर 50 अथवा 60 शब्दों में दें :
      समोच्च रेखा से आप क्या समझते हैं ?

13. निम्न प्रश्न का उत्तर 50 अथवा 60 शब्दों में दें :
      सौर ऊर्जा का उत्पादन कैसे होता है ?

14. निम्न प्रश्न का उत्तर 50 अथवा 60 शब्दों में दें :
      संसाधन को परिभाषित कीजिए।

15. निम्न प्रश्न का उत्तर 100 अथवा 120 शब्दों में दें :
      चाय उत्पादन के प्रमुख भौगोलिक दशाओं का वर्णन करें। भारत के चाय उत्पादक क्षेत्रों का उल्लेख करें।
      अथवा, पूरे पृष्ठ पर भारत का एक रेखा मानचित्र बनाइए तथा निम्नलिखित को छायांकित कर नाम अंकित कीजिए :
(क) गेहूँ उत्पादक क्षेत्र
(ख) दिल्ली
(ग) विशाखापतनम बन्दरगाह
(घ) लाल मिट्टी का क्षेत्र
(ङ) अरब सागर।

केवल नेत्रहीन छात्रों के लिए :
भारत में चीनी उद्योग वितरण का वर्णन कीजिए।

GROUP-C (POLITICAL SCIENCE)

निम्नांकित बहुविकल्पीय प्रश्नों में से सही विकल्प चुनें :
16. निम्नलिखित में कौन भारतीय किसान यूनियन के नेता थे ?
(a) मोरारजी देशाई
(b) जयप्रकाश नारायण
(c) महेन्द्र सिंह टिकैत
(d) चौधरी चरण सिंह

17. लोकसभा में निर्वाचन हेतु कुल सीटों की संख्या है ?
(a) 542
(b) 544
(c) 543
(d) 545

18. निम्न प्रश्न का उत्तर 20 शब्दों में दें :
      दलबदल कानून क्या है ?

19. निम्न प्रश्न का उत्तर 50 अथवा 60 शब्दों में दें :
      लोकतंत्र किन स्थितियों में सामाजिक विषमताओं को कम करने में मददगार होता है और सामंजस्य के वातावरण का निर्माण करता है ?

20. निम्न प्रश्न का उत्तर 50 अथवा 60 शब्दों में दें :
       सूचना अधिकार आन्दोलन के मुख्य उद्देश्य क्या थे ?

21. निम्न प्रश्न का उत्तर 100 अथवा 120 शब्दों में दें :
      नगर निगम के मुख्य कार्यों का वर्णन करें।
      अथवा, भारत में लोकतंत्र कैसे सफल हो सकता है ?

GROUP-D (ECONOMICS)

निम्नांकित बहुविकल्पीय प्रश्नों में सही विकल्प चुनें :
22. निम्न में से किस राज्य को पिछड़ा राज्य कहा जाता है ?
(a) पंजाब
(b) केरल
(c) बिहार
(d) दिल्ली

23. उपभोक्ता द्वारा शिकायत करने के लिए आवेदन शुल्क कितना है ?
(a) 50 रु.
(b) 10 रु.
(c) 70 रु.
(d) इनमें से कोई नहीं

24. निम्न प्रश्न का उत्तर 20 शब्दों में दें :
      साख क्या है ?

25. निम्न प्रश्न का उत्तर 50 अथवा 60 शब्दों में दें :
      बहुराष्ट्रीय कम्पनी किसको कहते हैं ?

26. निम्न प्रश्न का उत्तर 50 अथवा 60 शब्दों में दें :
      वस्तु विनिमय क्या है ?

27. निम्न प्रश्न का उत्तर 100 अथवा 120 शब्दों में दें :
      व्यावसायिक बैंकों के प्रमुख कार्यों की विवेश्वना करें।
      अथवा, अर्थव्यवस्था कौ संरचना से क्या आप क्या समझते हैं ? इन्हें कितने भागों में बाँटा गया है ?

GROUP-E (DISASTER MANAGEMENT)

निम्नांकित बहुविकल्पीय प्रश्नों में सही विकल्प चुनें :
28. संचार का सबसे लोकप्रिय साधन है ?
(a) सार्वजनिक टेलीफोन
(b) मोबाईल फोन
(c) वॉकी-टॉकी
(d) रेडियो

29. बिहार का कौन-सा क्षेत्र बाढ़ग्रस्त क्षेत्र है ?
(a) पूर्वी बिहार
(c) दक्षिणी बिहार
(b) पश्चिमी बिहार
(d) उत्तरी बिहार

30. निम्न प्रश्न का उत्तर 50 अथवा 60 शब्दों में दें :
       भूकम्प एवं सुनामी के विनाशकारी प्रभाव से बचने के उपायों का वर्णन करें।

– : समाप्त : –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top