Bihar Board Class 10th Social Science 2017 Question Answer : प्रिय विद्यार्थियों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal For Bihar Board Exams) आपके लिए लाया है Bihar Board Class 10th Social Science 2017 (Second Sitting) Previous Year Question Paper ।
ग्रुप-अ, इतिहास (20 अंक)
निम्नांकित बहुविकल्पीय प्रश्नों में सही विकल्प चुनेः-
1. “रक्त एवं लौह” की नीति का अवलम्बन किसने किया?
(क) मेजिनी
(ख) हिटलर
(ग) बिस्मार्क
(घ) विलियम
2. स्पिनिंग जेनी का आविष्कार कब हुआ?
(क) 1775
(ख) 1964
(ग) 1773
3. सही शब्द से रिक्त स्थान की पूर्ति करें-
न्यूनतम मजदूरी कानून सन् ……. ई० में लागू हुआ।
4. सही शब्द से रिक्त स्थान की पूर्ति करें:
ओड़िसा में …….. में ……. विद्रोह हुआ।
5. निम्न प्रश्न का उत्तर 50 से 60 शब्दों में दें:
कोयला एवं लौह उद्योग ने औद्योगिकीकरण को गति प्रदान की। कैसे? (3)
6. निम्न प्रश्न का उत्तर 50 से 60 शब्दों में दें:
रूसी क्रांति के किन्हीं दो कारणों का वर्णन करें?
7. निम्न प्रश्न का उत्तर 50 से 60 शब्दों में दें :
लार्ड लिंटन ने राष्ट्रीय आंदोलन को गतिमान बनाया। कैसे?
8. निम्न प्रश्न का उत्तर 100 से 120 शब्दों में दें :
शहरीकरण की प्रक्रिया व्यवसायी वर्ग, मध्यम वर्ग एवं मजदूर वर्ग की भूमिका की चर्चा करें। (7)
अथवा, भूमंडलीकरण के कारण आम लोगों के जीवन में आने वाले परिवर्तनों को स्पष्ट करें।
ग्रुप-ब, भूगोल (20 अंक)
निम्नांकित बहुविकल्पीय प्रश्नों में से सही विकल्प चुनेंः-
9. मरुस्थलीय मृदा का विस्तार निम्न में से कहाँ है?
(क) उत्तर प्रदेश
(ख) राजस्थान
(ग) पंजाब
(घ) कर्नाटक
10. सीमेंट उद्योग का सबसे प्रमुख कच्चा माल क्या है?
(क) चूना पत्थर
(ख) बॉक्साइट
(ग) लोहा अयस्क
(घ) ग्रेनाइट
11. सही शब्द से रिक्त स्थानों की पूर्ति करें :
(i) मथुरा तेल शोधक कारखाना ……. राज्य में स्थित है।
(ii) भारत में कोयले का प्रमुख उत्पादक …….. राज्य है।
12. निम्न प्रश्न का उत्तर लगभग 20 शब्दों में दें :
प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण क्यों आवश्यक है?
13. निम्न प्रश्न का उत्तर 50 से 60 शब्दों में दें :
भारतीय अर्थ-व्यवस्था में कृषि का क्या महत्त्व है?
14. निम्न प्रश्न का उत्तर 50 से 60 शब्दों में दें :
जलोढ़ मृदा से क्या समझते हैं? इस मृदा में कौन-कौन सी फसलें उगाई जा सकती हैं? (3)
15. निम्न प्रश्न का उत्तर 100 से 120 शब्दों में दें :
चाय उत्पादन के प्रमुख भौगोलिक दशाओं का वर्णन करें। भारत में चाय उत्पादक तीन राज्यों के नाम लिखें।
अथवा, पूरे पृष्ठ पर भारत का एक रेखा मान चित्र बनाकर निम्नलिखित को अंकित कीजिए :
(क) चावल उत्पादक क्षेत्र
(ख) कोलकाता
(ग) चेन्नई
(घ) काली मिट्टी का क्षेत्र
(ङ) विशाखपट्टनम
अथवा, केवल नेत्रहीन छात्रों के लिए :
भारत में चाय की खेती का वर्णन करें।
ग्रुप-स, राजनीतिक शास्त्र (17 अंक)
16. भारत में हुए 1977 के आम चुनाव में किस पार्टी का बहुमत मिला था?
(क) काँग्रेस पार्टी को
(ख) जनता पार्टी को
(ग) कम्युनिस्ट पार्टी को
(घ) किसी भी पार्टी को नहीं
17. क्षेत्रवाद की भावना का एक कुपरिणाम है-
(क) अपने क्षेत्र से लगाव
(ख) राष्ट्रहित
(ग) राष्ट्रीय एकता
(घ) अलगाववाद
18. निम्न प्रश्न का उत्तर 20 शब्दों में दें:
धर्म निरपेक्ष राज्य से क्या समझते हैं?
19. निम्न प्रश्न का उत्तर 50 से 60 शब्दों में दें :
भारत में लोकतंत्र के भविष्य को आप किस रूप में देखते हैं?
20. निम्न प्रश्न का उत्तर 50 से 60 शब्दों में दें :
आतंकवाद लोकतंत्र की चुनौती है। कैसे?
21. निम्न प्रश्न का उत्तर 50 से 60 शब्दों में दें :
राजनीतिक दलों के प्रमुख कार्य बताएँ।
अथवा, क्या शिक्षा का अभाव लोकतंत्र के लिए चुनौती है?
ग्रुप-द, अर्थशास्त्र (17 अंक)
निम्नांकित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सही विकल्प चुनें :-
22. जिस देश की राष्ट्रीय आय अधिक होती है वह देश क्या कहलाता है।
(क) अविकसित
(ख) विकसित
(ग) अर्द्ध विकसित
(घ) इनमें से कोई नहीं
23. प्रत्यक्ष कर के अंतर्गत निम्न में से कैसे शामिल किया जाता है?
(क) आय कर
(ख) उत्पाद कर
(ग) बिक्री कर
(घ) इनमें से कोई नहीं
24. निम्न प्रश्न का उत्तर लगभग 20 शब्दों में दें :
कुल घरेलू उत्पाद क्या है?
25. निम्न प्रश्न का उत्तर 50 से 60 शब्दों में दें :
किसी व्यक्ति की बचत करने की इच्छा किन बातों से प्रभावित होती है?
26. निम्न प्रश्न का उत्तर 50 से 60 शब्दों में दें :
वित्तीय संस्थान से आप क्या समझते हैं? यह कितने प्रकार के होते हैं?
27. निम्न प्रश्न का उत्तर 100 से 120 शब्दों में दें :
बिहार के आर्थिक पिछड़ेपन के क्या कारण हैं? वर्णन करें?
अथवा, उपभोक्ता के कौन-कौन से अधिकार हैं? वर्णन करें?
ग्रुप-इ, आपदा प्रबंधन (6 अंक)
निम्नांकित बहुविकल्पीय प्रश्नों में सही विकल्प चुने :-
28. इनमें से कौन प्राकृतिक आपदा नहीं है?
(क) सुनामी
(ख) बाढ़
(ग) भूकम्प
(घ) आतंकवाद
29. सूखा किस प्रकार की आपदा है?
(क) प्राकृतिक
(ख) मानव जनित आपदा
(ग) सामान्य आपदा
(घ) इनमें से कोई नहीं
30. निम्न प्रश्न का उत्तर 50 से 60 शब्दों में दें :
बाढ़ के कारण एवं सुरक्षा संबंधी उपाय का वर्णन करें।
– : समाप्त : –


