BSEB Class 10th संस्कृत अध्याय 4 “संस्कृत साहित्ये लेखिका”

Class 10th Sanskrit : प्रिय विद्यार्थियों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal) आपके लिए लाया है Class 10th संस्कृत अध्याय 4 “संस्कृत साहित्ये लेखिका” का Objective & Subjective Answer Questions

वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Multiple Choice Questions)

1. ‘संस्कृत साहित्ये लेखिका’ पाठ में किसके महत्व को बताया किया गया है ?
(A) महिलाओं के                 
(B) पुरुषों के         
(C) सज्जनों के                    
(D) संस्कृत के

2. समाज की गाड़ी कैसे चलती है ?
(A) पुरुषों से                    
(B) स्त्रियों से         
(C) बच्चों से                    
(D) पुरुषों और स्त्रियों से

3. ऋग्वेद में कितनी मंत्रदर्शनवती ऋषिकाओं का उल्लेख हैं ?
(A) चौबीस        
(B) पाँच         
(C) पंद्रह        
(D) चालीस

4. अथर्ववेद में कितनी मंत्रदर्शनवती ऋषिकाओं का उल्लेख हैं ?
(A) चौबीस        
(B) पाँच         
(C) पंद्रह        
(D) चालीस

5. जनक के सभा में शास्त्रार्थ कुशला कौन थी ?
(A) सुलभा     
(B) शीला भट्टारिका     
(C) गार्गी      
(D) मैत्रेयी

6. स्त्रियों के जीवन पर्यन्त वेदांत के अध्ययन का वर्णन किस ग्रंथ में आसानी से मिलता है ?
(A) रामायण में                      
(B) महाभारत में         
(C) बृहदारण्यक उपनिषद् में         
(D) आधुनिक इतिहास में

7. ऋग्वेद में कितनी मंत्रदर्शनवती ऋषिकाओं का उल्लेख हैं ?
(A) पञ्चः     
(B) चत्वारिंशत्      
(C) विंशतिः     
(D) चतुर्विंशतिः

8. अथर्ववेद में कितनी मंत्रदर्शनवती ऋषिकाओं का उल्लेख हैं ?
(A) पञ्चः    
(B) चतुर्विंशतिः         
(C) विंशतिः  
(D) चत्वारिंशत्

9. गार्गी किसके राजसभा में थी ?
(A) दशरथ के     
(B) विक्रमादित्य के         
(C) जनक के    
(D) कृष्णदेव राय के

10. याज्ञवल्क्य की पत्नी कौन थी?
(A) सुलभा     
(B) गार्गी         
(C) मैत्रेयी     
(D) देवकुमारिका

11. याज्ञवल्क्य की पत्नी मैत्रेयी का वर्णन कहाँ मिलता है ?
(A) रामायण में       
(B) महाभारत में         
(C) बृहदारण्यक उपनिषद् में  
(D) आधुनिक इतिहास में

12. बृहदारण्यक उपनिषद् के अनुसार याज्ञवल्क्य की पत्नी मैत्रेयी कैसी थी ?
(A) मंत्रदर्शनवती           
(B) दार्शनिक रुचिमति        
(C) श्रृंगार रुचिमति         
(D) इनमें से कोई नहीं

13. याज्ञवल्क्य ने आत्मतत्व की शिक्षा किसको दी थी ?
(A) मैत्रेयी को       
(B) गार्गी को         
(C) सुलभा को    
(D) रामभद्राम्बा को

14. मैत्रेयी किसकी पत्नी थी ?
(A) दण्डी की     
(B) याज्ञवल्क्य की         
(C) कंपणराय की     
(D) चंद्रादित्य की

15. इनमें से किसको नीले कमल पुष्प के वर्ण (रंग) का माना गया है ?
(A) विजयाङ्‌ङ्का को   
(B) गार्गी को         
(C) सुलभा को     
(D) मैत्रेयी को

16. ‘सर्वशुक्ला सरस्वती’ किसकी उक्ति है ? अथवा; ‘सर्वशुक्ला सरस्वती’ किसने कहा है ?
(A) याज्ञवलक्य   
(B) जनक     
(C) बाणभट्ट      
(D) दण्डी

17. ‘सर्वशुक्ला सरस्वती’ किसको कहा गया है ?
(A) मैत्रेयी को      
(B) गार्गी को         
(C) सुलभा को  
(D) विजयाङ्‌ङ्का को

18. विजय भट्टारिका किसकी पत्नी (या रानी) थी ?
(A) चंद्रादित्य की   
(B) कंपणराय की         
(C) अच्युतराय की                  
(D) याज्ञवलक्य

19. चंद्रादित्य किस वंश के राजा थे ?
(A) मौर्यवंश                        
(B) गुप्तवंश         
(C) चालुक्यवंश                    
(D) चोलवंश

20. चंद्रादित्य की रानी (या पत्नी) कौन थी ?
(A) विजय भट्टारिका         
(B) क्षमाराव         
(C) तिरुमलाम्बा       
(D) देवकुमारिका

21. विजयांका का काल किस शतक में माना जाता है?
(A) पञ्चम    
(B) सप्तम्     
(C) नवम    
(D) अष्टम

22. लौकिक संस्कृत साहित्य की कवित्रियों में प्रथम कल्पा कौन है ?
(A) विजयाङ्का     
(B) शीला भट्टारिका         
(C) रामभद्राम्बा        
(D) देवकुमारिका

23. लौकिक संस्कृत साहित्य में लगभग कितनी संस्कृत लेखिकाओं / कवयित्रियों के पद्य मिलते हैं ?
(A) बीस     
(B) पचास    
(C) पच्चीस   
(D) चालीस

24. विजयांका किस वर्ण की थी?
(A) रक्ताभ        
(B) श्याम         
(C) हरा         
(D) पीला

25. याज्ञवल्क्य ने अपनी पत्नी मैत्रेयी को किसकी शिक्षा दी थी?
(A) भारतीय संस्कार की        
(B) आत्मतत्व की         
(C) योगदर्शन की             
(D) सांख्यदर्शन की

26. किस नगर की रानियाँ संस्कृत साहित्य की रचना में कुशल थी ?
(A) विजयनगर की       
(B) पाटलिपुत्र की         
(C) हरिनगर की    
(D) वैशाली की

27. गंगा देवी ने किस महाकाव्य की रचना की थी ?
(A) शंकरचरितम्           
(B) वरदाम्बिकापरिणय         
(C) मधुराविजयम्       
(D) सत्याग्रहगीता

28. गंगा देवी का समय क्या है?
(A) चौदहवीं सदी       
(B) आठवीं सदी         
(C) सोलहवीं सदी     
(D) नवमी सदी

29. गंगा देवी किसकी रानी (या पत्नी) थी?
(A) चंद्रादित्य की      
(B) कंपणराय की         
(C) अच्युतराय की   
(D) याज्ञवल्क्य की

30. ‘वरदाम्बिकापरिणय’ किसकी रचना है ? अथवा ‘वरदाम्बिकापरिणय’ चम्पूकाव्य की लेखिका कौन है ?
(A) तिरुमलाम्बा             
(B) विजयाङ्‌ङ्का         
(C) सुलभा          
(D) पण्डिता क्षमाराव

31. तिरुमलाम्बा का समय क्या है ?
(A) चौदहवीं सदी                 
(B) आठवीं सदी         
(C) सोलहवीं सदी                
(D) नवमी सदी

32. आधुनिक काल की संस्कृत लेखिकाओं में कौन अतीव प्रसिद्ध है ?
(A) विभाराव     
(B) आभाराव     
(C) क्षमाराव     
(D) रामाराव

33. आधुनिक काल की संस्कृत कवयित्री कौन है ?
(A) तिरुमलाम्बा                  
(B) विजयाङ्‌ङ्का         
(C) सुलभा                       
(D) पण्डिता क्षमाराव

34. ‘शंकरचरितम्’ के रचनाकार कौन है ?
(A) पण्डिता क्षमाराव         
(B) वनमाला भवालकर         
(C) मिथिलेश कुमारी मिश्र          
(D) विजयांका

35. वनमाला भवालकर किस काल की संस्कृत कवयित्री थी ?
(A) प्राचीनकाल         
(B) अति प्राचीनकाल         
(C) मध्यकाल     
(D) वर्तमान काल

36. वर्तमान काल की संस्कृत लेखिका कौन है ?
(A) गंगा देवी      
(B) सुलभा         
(C) मिथिलेश कुमारी मिश्र  
(D) विजयाङ्‌ङ्का

37. ‘सत्याग्रह-गीता’ किनकी रचना है ?
(A) पण्डिता क्षमाराव     
(B) वनमाला भवालकर         
(C) मिथिलेश कुमारी मिश्र 
(D) विजयांका

38. ‘मीरालहरी’ किनकी रचना है?
(A) पण्डिता क्षमाराव      
(B) वनमाला भवालकर         
(C) मिथिलेश कुमारी मिश्र    
(D) विजयांका

39. पण्डिता क्षमाराव द्वारा रचित ‘सत्याग्रह-गीता’ किसके दर्शन द्वारा प्रभावित है ?
(A) विवेकानंद       
(B) इंदिरा गांधी         
(C) महात्मा गांधी    
(D) राजेन्द्र प्रसाद

40. इनमें से दक्षिण भारत की प्रसिद्ध संस्कृत लेखिका है ?
(A) पण्डिता क्षमाराव       
(B) वनमाला भवालकर         
(C) मिथिलेश कुमारी मिश्र    
(D) शीला भट्टारिका

41. विजयांका या विजय-भट्टारिका किसकी रानी थी ?
(A) चंद्रादित्य की        
(B) कंपणराय की         
(C) अच्युतराय की   
(D) याज्ञवल्क्य

42. कहाँ के राजाओं ने संस्कृत भाषा की संरक्षण के लिए महान प्रयास किए ?
(A) जयनगर         
(B) विजयनगर         
(C) रामनगर    
(D) हरिनगर

43. चंद्रादित्य किस वंश के राजा थे ?
(A) चोल वंश        
(B) चेर वंश         
(C) चालुक्य वंश    
(D) चौहान वंश

44. कंपन राय कहाँ के राजा थे ?
(A) जयनगर   
(B) विजयनगर         
(C) रामनगर       
(D) हरिनगर

45. अच्युत राय की रानी (या पत्नी) कौन थी ?
(A) विजय भट्टारिका
(B) क्षमाराव     
(C) देवकुमारिका 
(D) तिरुमलाम्बा

46. महाभारत में किस संस्कृत लेखिका का उल्लेख मिलता है ?
(A) विजयांका का 
(B) सुलभा का     
(C) गार्गी का   
(D) उपाला का

47. अच्युत राय का समय क्या है ?
(A) सातवीं सदी    
(B) आठवीं सदी         
(C) सोलहवीं सदी 
(D) चौदहवीं सदी

48. विजयांका का समय क्या है ?
(A) सातवीं सदी  
(B) आठवीं सदी         
(C) सोलहवीं सदी 
(D) चौदहवीं सदी

49. कंपण राय का समय क्या है?
(A) सातवीं सदी   
(B) आठवीं सदी         
(C) सोलहवीं सदी   
(D) चौदहवीं सदी

50. दक्षिण भारतीय संस्कृत लेखिका कौन है ?
(A) शीला भट्टारिका   
(B) देवकुमारिका         
(C) रामभद्राम्बा   
(D) उपरोक्त सभी

51. किसके यान (गाड़ी) को पुरुष और स्त्री दोनों मिलकर चलाते हैं ?
(A) देश की    
(B) राज्य की         
(C) समाज की 
(D) पंचायत की

52. मैत्रेयी कौन थी?
(A) याज्ञवल्क्य की पत्नी   
(B) याज्ञवल्क्य की पुत्री         
(C) याज्ञवल्क्य की शिष्या  
(D) पाकशास्त्र विशेषज्ञा

53. रानी गंगा देवी द्वारा लिखित महाकाव्य ‘मधुराविजयम्’ किस घटना पर आश्रित है ?
(A) कंपणराय की मधुर नगर पर विजय        
(B) कंपणराय की मदुरै नगर पर विजय       
(C) रानी गंगा देवी की मधुर नगर पर विजय       
(D) रानी गंगा देवी की मदुरै नगर पर विजय

54. अच्युत राय कहाँ के राजा थे ?
(A) जयनगर       
(B) विजयनगर         
(C) रामनगर   
(D) हरिनगर

55. निम्नलिखित में से कौन वर्तमान काल की संस्कृत लेखिका है ?
(A) पुष्पादीक्षित      
(B) वनमाला भवालकर       
(C) मिथिलेश कुमारी मिश्र  
(D) उपरोक्त सभी

56. विजयांका किसे माना गया है ?
(A) कंपणराय की रानी गंगा देवी        
(B) अच्युत राय की रानी तिरुमलाम्बा       
(C) चंद्रादित्य की रानी विजयभट्टारिका       
(D) इनमें से कोई नहीं

57. नीलोत्पलदलश्यामां …… ‘सर्वशुक्ला सरस्वती’ ।। यह किस पाठ का श्लोक है ?
(A) संस्कृत साहित्ये लेखिका            
(B) नीतिश्लोकाः       
(C) भारतमहिमा                        
(D) कर्मवीर कथा

58. पण्डिता क्षमाराव के पिता का नाम क्या है ?
(A) शंकरपाण्डुरंग पण्डित              
(B) शंकर पण्डित       
(C) पाण्डुरंग पण्डित                    
(D) शंकरराव पण्डित

59. तासु …… प्रथम-कल्पा वर्तते।
(A) तिरुमलाम्बा   
(B) विजयांका       
(C) सर्वशुक्ला   
(D) गंगा

60. ‘शंकरचरितम्’ किसकी जीवन चरित्र है ?
(A) क्षमाराव के पिता की        
(B) शंकरपाण्डुरंग पण्डित की       
(C) शंकराचार्य की              
(D) (A) और (B) दोनों की

61. संस्कृत साहित्य कैसा है ?
(A) अल्प        
(B) विपुल       
(C) अर्थहीन       
(D) अत्यल्प

62. आधुनिक काल की संस्कृत लेखिकाओं में अधिक प्रसिद्ध कौन है ?
(A) पंडिता क्षमाराव                 
(B) पुष्पा दीक्षित       
(C) वनमाला भवालकर             
(D) मिथिलेश कुमारी मिश्र

63. गाँधीदर्शन से प्रभावित रचना कौन-सी है ?
(A) शंकरचरितम्                    
(B) मधुराविजयम्       
(C) सत्याग्रहगीता                   
(D) वरदाम्बिका परिणय

64. विशाल संस्कृत साहित्य किसके द्वारा संवर्धित है ?
(A) कवियों                         
(B) शास्त्रकारों       
(C) कवियों और शास्त्रकारों         
(D) कलाकारों

65. ‘मधुराविजयम्’ किसकी रचना है ?
(A) पंडिता क्षमाराव                
(B) तिरुमलाम्बा       
(C) गङ्गा देवी                      
(D) पुष्पादीक्षित

विषयनिष्ठ प्रश्न (Subjective Answer Questions)

1. अथर्ववेद में कितने मंत्रदर्शनवती ऋषिकाओं का उल्लेख है और कौन-कौन ?
उत्तर — अथर्ववेद में पाँच मंत्रदर्शनवती ऋषिकाओं का उल्लेख है। इनके नाम है यमी, उपाला, उर्वशी, इंद्राणी और वागाम्भृणी।

2. अथर्ववेद में किन पाँच मंत्रदर्शनवती ऋषिकाओं का उल्लेख है ?
उत्तर — अथर्ववेद में यमी, उपाला, उर्वशी, इंद्राणी और वागाम्भृणी, इन पाँच मंत्रदर्शनवती ऋषिकाओं का उल्लेख है।

3. मैत्रेयी कौन थी ? उसे आत्मतत्त्व की शिक्षा किसने दी ?
उत्तर — मैत्रेयी याज्ञवलक्य की पत्नी थी। बृहदारण्यक उपनिषद् में इन्हें दार्शनिक रुचि वाली बताया गया है। याज्ञवलक्य ने ही उन्हें आत्मतत्त्व की शिक्षा दी थी।

4. बृहदारण्यक उपनिषद् में क्या वर्णन किया गया है ?
उत्तर — बृहदारण्यक उपनिषद् में यह वर्णित है कि याज्ञवलक्य ने अपनी पत्नी मैत्रेयी को आत्मतत्व की शिक्षा दी थी। मैत्रेयी दार्शनिक रूचि वाली थी।

5. विजयांका कौन थी और उनका समय क्या माना जाता है ?
उत्तर — विजयांका लौकिक संस्कृत साहित्य में प्रथम कल्पा थी। चालुक्यवंशीय राजा चन्द्रादित्य की रानी विजय भट्टारिका को ही विजया‌ङ्का माना जाता है। उनका समय आठवीं शताब्दी माना जाता है।

6. विजयांका की विशेषताओं का वर्णन करें ?
उत्तर — विजयांका लौकिक संस्कृत साहित्य में प्रथम कल्पा थी। वह श्याम वर्ण की थी। परंतु उनकी रचनाएँ ज्योतिर्मय थी। विजयांका की लेखन कला से प्रभावित होकर कवि दण्डी ने इन्हें ‘सर्वशुक्ला सरस्वती’ कहा। चालुक्यवंशीय राजा चन्द्रादित्य की रानी विजय भट्टारिका को ही विजयाङ्‌ङ्का माना जाता है।

7. विजयांका को ‘सर्वशुक्ला सरस्वती’ क्यों कहा गया है ?
उत्तर — विजयांका श्याम वर्ण की थी। परंतु उनकी रचनाएँ ज्योतिर्मय थी। उनकी लेखन कला से प्रभावित होकर कवि दण्डी ने इन्हें ‘सर्वशुक्ला सरस्वती’ कहा।

8. लौकिक संस्कृत साहित्य के प्रमुख संस्कृत लेखिकाओं का उल्लेख करें।
उत्तर — लौकिक संस्कृत साहित्य में प्रायः 40 कवयित्रियों के 150 पद्य यत्र-तत्र उपलब्ध है। इनमें ‘विजयांका’ प्रथम कल्पा है। इसके अलावा, शीला भट्टारिका, देवकुमारीका, रामभद्राम्बा आदि दक्षिणभारतीय संस्कृत लेखिकाएँ अपने स्फुट पद्मों के लिए प्रसिद्ध है।

9. कौन-कौन दक्षिणभारतीय संस्कृत लेखिकाएँ अपने स्फुट पद्यों के लिए प्रसिद्ध है ?
उत्तर — शीला भट्टारिका, देवकुमारीका, रामभद्राम्बा आदि दक्षिणभारतीय संस्कृत लेखिकाएँ अपने स्फुट पद्मों के लिए प्रसिद्ध है।

10. संस्कृत साहित्य के सम्वर्धन में विजयनगर का क्या योगदान रहा ?
उत्तर — संस्कृत साहित्य के सम्वर्धन में विजयनगर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यहाँ के राजाओं ने संस्कृत भाषा की संरक्षण के लिए महान प्रयास किए। इनकी रानियाँ संस्कृत साहित्य की रचना में कुशल थी। कम्पणराय की रानी गंगा देवी ने अपने पति के ‘मदुरै-विजय’ की घटना पर आधारित एक महाकाव्य ‘मधुराविजयम्’ की रचना की। जबकि अच्युतराय की रानी तिरुमलाम्बा ने ‘वरदाम्बिकापरिणय’ नामक बृहत चंपूकाव्य की रचना की।

11. गंगा देवी कौन थी ? उन्होंने किस काव्य की रचना की ?
उत्तर — गंगा देवी विजयनगर के महाराज कम्पणराय की रानी थी। उन्होंने अपने पति के ‘मदुरै-विजय’ की घटना पर आधारित एक महाकाव्य ‘मधुराविजयम्’ की रचना की। यह रचना चौदहवीं शताब्दी में हुई।

12. ‘मधुराविजयम्’ महाकाव्य का विषय क्या है ?
उत्तर — मधुराविजयम् विजयनगर की महारानी गंगा देवी की काव्य रचना है। इसमें उन्होंने अपने पति कम्पणराय की मदुरै नामक नगर पर विजय प्राप्त करने की घटना का वर्णन किया है।

13. संस्कृत साहित्य के सम्वर्धन में पण्डिता क्षमाराव के योगदान का वर्णन करें।
उत्तर — आधुनिक काल की संस्कृत लेखिकाओं में पण्डिता क्षमाराव का नाम सर्वाधिक प्रसिद्ध है। इन्होंने अपने विद्वान पिता शंकरपाण्डुरंग पण्डित के जीवन चरित्र ‘शंकरचरितम्’ की रचना की। गाँधी दर्शन से प्रभावित होकर इन्होंने सत्याग्रहगीता, मीरालहरी, कथामुक्तावली, विचित्रपरिषद् यात्रा, ग्रामज्योति इत्यादि गद्य-पद्य की रचना की।

14. पंडित क्षमाराव की प्रमुख कृतियों के नाम लिखें।
उत्तर — पंडित क्षमाराव की प्रमुख कृतियों के नाम हैं शंकरचरितम्, सत्याग्रहगीता, मीरालहरी, कथामुक्तावली, विचित्रपरिषद् यात्रा, ग्रामज्योति इत्यादि।

15. आधुनिक काल की किन्हीं तीन संस्कृत लेखिकाओं के नाम लिखें।
उत्तर — आधुनिक काल की तीन संस्कृत लेखिकाओं के नाम है पुष्पा दीक्षित, वनमाला भवालकर और मिथिलेश कुमारी मिश्र। ये अपने लेखन कार्यों से संस्कृत साहित्य को समृद्ध कर रही हैं।

16. ‘संस्कृत साहित्ये लेखिका’ पाठ के आधार पर संस्कृत साहित्य के संवर्धन में महिलाओं के योगदान का वर्णन करें।
उत्तर — वैदिक काल से ही, जिस प्रकार पुरुष शास्त्रों और काव्यों की रचना और संरक्षण के प्रति समर्पित रहे हैं, उसी प्रकार महिलाओं का भी इन पर समर्पित ध्यान रहा है। ऋग्वेद में चौबीस और अथर्ववेद में पाँच मंत्रदर्शनवती ऋषिकाओं का उल्लेख है। लौकिक संस्कृत साहित्य में प्रायः 40 कवयित्रियों के 150 पद्य उपलब्ध है। विजयांका, शीला भट्टारिका, देवकुमारीका, रामभद्राम्बा दक्षिण भारत की प्रसिद्ध संस्कृत लेखिकाएँ हुईं। विजयनगर की रानी गंगा देवी ने मधुराविजयम् और तिरुमलाम्बा ने वरदाम्बिकापरिणय की रचना की। आधुनिक काल में पण्डिता क्षमाराव, पुष्पादीक्षित, वनमाला भवालकर और मिथिलेश कुमारी मिश्र ने अपने लेखन कार्यों से संस्कृत साहित्य को समृद्ध किया हैं।

– : समाप्त : –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top