क्लास 10th राजनीतिकशास्त्र अध्याय 4 “लोकतंत्र की उपलब्धियाँ” का पुरा Solutions

Bihar Board Class 10 Political Science : प्रिय विद्यार्थीयों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal For Bihar Board Exams) आपके लिए लाया है बिहार बोर्ड कक्षा 10 राजनीतिकशास्त्र अध्याय 4 “लोकतंत्र की उपलब्धियाँ” का पुरा Solutions

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Answer Question)

1) लोकतंत्र किस तरह उत्तरदायी एवं वैध सरकार का गठन करता है ?
उत्तर — लोकतंत्र में शासकों के चुनाव का अधिकार जनता के हाथ में निहित होती है। यही कारण है कि सरकार को जनता के प्रति उत्तरदायी बनना पड़ता है क्योंकि उसे जनता द्वारा नकारने का खतरा बरकरार रहता है। लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था में फैसलों को विधायिका की लंबी प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है जिससे फैसले लेने में देर अवश्य होती है, परंतु फैसले नीतिगत तथा बहुमत पर आधारित होते है। लोकतांत्रिक सरकार की बुनियाद संवैधानिक विधियों एवं कानूनों पर आधारित होते है। लोकतंत्र में स्वतंत्र न्यायपालिका होती है। इस प्रकार, हम कह सकते हैं कि लोकतंत्र एक उत्तरदायी एवं वैध सरकार का गठन करता है। आज पूरी दुनिया में लोकतंत्र के प्रति विश्वास बढ़ता जा रहा है।

2) लोकतंत्र किस प्रकार आर्थिक संवृद्धि एवं विकास में सहायक बनता है ?
उत्तर — आर्थिक संवृद्धि एवं विकास के आधार पर भी लोकतांत्रिक व्यवस्था की उपलब्धियों का मूल्यांकन किया जा सकता है। हालांकि आर्थिक संवृद्धि के मामले में तानाशाही देशों का रिकार्ड थोड़ा बेहतर अवश्य रहा है। लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था की विकास दरें 3.95 हैं वहीं तानाशाही शासन वाले देश के विकास दरें 4.42 है। किसी देश की आर्थिक विकास की दर केवल शासन पर निर्भर नहीं करता है। आर्थिक विकास कई कारकों द्वारा निर्धारित होते है, जैसे– देश की जनसंख्या, वैश्विक स्थिति, शिक्षा, भौगोलिक परिस्थिति, आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति इत्यादि। इसलिए बेहतर शासन व्यवस्था के रूप में लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था का ही चुनाव किया जाता है।

3) लोकतंत्र किन स्थितियों में सामाजिक विषमताओं को पाटने में मददगार होता है और सामंजस्य के वातावरण का निर्माण करता है ?
उत्तर — समाज में विद्यमान अनेक सामाजिक विषमताओं, जिसे हम विविधता के रूप में देख सकते हैं, उनके बीच आपसी समझदारी एवं विश्वास को बढ़ाने में लोकतंत्र मददगार होता है। लोकतंत्र विभिन्न जातियों एवं धर्मों के विभाजक कारकों के बीच वैमनस्य एवं भ्रांतियों को कम करने में सहायक हुआ है। साथ ही उनके बीच टकरावों को हिंसक एवं विस्फोटक बनने से रोका है। भारत में भी जातीय टकरावों एवं साम्प्रदायिक उन्मादों को व्यापक स्तर पर रोकने में लोकतंत्र सहायक हुआ है। लोकतंत्र लोगों के बीच एक-दूसरे के सामाजिक एवं सांस्कृतिक विविधताओं के प्रति सम्मान का भाव विकसित करता है। अतः हम कह सकते है कि सामाजिक विषमताओं के बीच आपसी समझदारी एवं सामंजस्य के निर्माण में लोकतंत्र अन्य गैर लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं की तुलना में काफी आगे है।

4) लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं ने निम्नांकित किन मुद्दों पर सफलता पाई है ?
(A) राजनीतिक असमानता को समाप्त कर दिया है।       
(B) लोगों के बीच टकरावों को समाप्त कर दिया है।      
(C) बहुमत समूह और अल्प समूह के साथ एक जैसा व्यवहार करता है
(D) समाज की आखिरी पंक्ति में खड़े लोगों के बीच आर्थिक पैमाना का कम कर दिया है।

5) इनमें से कौन-सी एक बात लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के अनुरूप नहीं है?
(A) कानून के समक्ष समानता       
(B) स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव      
(C) उत्तरदायी शासन व्यवस्था       
(D) बहुसंख्यकों का शासन

6) लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजनीतिक एवं असमानताओं के संदर्भ में किया गया कौन-सा सर्वेक्षण सही और कौन गलत प्रतीत होता (लिखें सत्य/असत्य)
(i) लोकतंत्र और विकास साथ-साथ चलते हैं। → सत्य
(ii) लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में असमानताएँ बनी रहती है ? → सत्य
(iii) तानाशाही में असमानताएँ नहीं होती। → असत्य
(iv) तानाशाही व्यवस्थाएँ लोकतंत्र से बेहतर सिद्ध हुई है। → असत्य

7) भारतीय लोकतंत्र की उपलब्धियों के संबंध में कौन-सा कथन सही अथवा गलत है –
(i) आज लोग पहले से कहीं अधिक मताधिकार की उपादेयता को समझने लगे हैं। → सही
(ii) शासन की दृष्टि से भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था ब्रिटिश काल के शासन से बेहतर नहीं है। → गलत
(iii) अभिवंचित वर्ग के लोग चुनावों में उम्मीदवार नहीं हो सकते हैं। → गलत
(iv) राजनीतिक दृष्टि से महिलाएँ पहले से अधिक सत्ता में भागीदार बन रही है ? → सही

8) भारतवर्ष में लोकतंत्र के भविष्य को आप किस रूप में देखते है ?
उत्तर — भारतवर्ष में लोकतंत्र का भविष्य अत्यंत उज्ज्वल है, क्योंकि यहाँ पर प्रारंभ से ही एक लोक कल्याणकारी सरकार का गठन किया गया है जो जनता को मौलिक अधिकार प्रदान करती है। भारत के पड़ोसी देश आज भी लोकतंत्र की स्थापना के लिए संघर्ष कर रहे हैं। भारतीय लोकतंत्र में कुछ कमियाँ भी है। लेकिन इन कमियों को दूर करने का प्रयास जारी हैं। हम उम्मीद करते हैं कि हमारा देश इन कमियों को दूर कर लेगा और आने वाले समय में भारत विश्व का सर्वश्रेष्ठ लोकतंत्र साबित होगा।

9) भारतवर्ष में लोकतंत्र कैसे सफल हो सकता है ?
उत्तर — भारतीय लोकतंत्र विश्व का सबसे बड़ा एवं सफल लोकतंत्र है। भारतवर्ष में लोकतंत्र निम्नलिखित तरीके से सफल हो सकता है –
1) शिक्षा का समुचित प्रसार करना।
2) अल्पसंख्यकों की आकांक्षाओं पर समान रूप से ध्यान देना।
3) सामाजिक और आर्थिक असमानताओं को दूर करना।
4) राजनीतिक दलों में आंतरिक लोकतंत्र स्थापित करना।
5) आम जनता के बीच लोकतंत्र की महत्ता की जागृति पैदा करना।

Q) लोकतंत्र की सबसे बड़ी कमी क्या है ?
उत्तर — लोकतंत्र में लिए गए फैसले विभिन्न स्तरों से होकर गुजरता है, जिसमें काफी समय बर्बाद हो जाता है। कभी-कभी तो इस प्रक्रिया में इतना समय लग जाता है कि वह निर्णय अप्रासंगिक हो जाते हैं।

– : समाप्त :–

error: Content is protected !!
Scroll to Top